हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

टाइम गॉड Shrutika ने नॉमिनेशन में किया 'खेला', देखते रह गए Chum और Karan

Time God Shrutika Nominates Whole Housemates: ‘बिग बॉस 18’ में श्रुतिका अर्जुन ने बड़ा खेला कर दिया है। श्रुतिका ने टाइम गॉड बनते ही पूरा का पूरा गेम ही बदल दिया है।

विज्ञापन
Time God Shrutika Nominates Whole Housemates

Time God Shrutika Nominates Whole Housemates: ‘बिग बॉस 18’ के घर में इन दिनों काफी ड्रामा देखने को मिल रहा है। हाल ही में घर में टाइम गॉड का टास्क हुआ जिसमें श्रुतिका जीतकर घर की नई टाइम गॉड बन गई। अब श्रुतिका ने टाइम गॉड बनते ही पूरा का पूरा खेल ही पलटकर रख दिया है। उन्होंने पूरे घर को ही बेघर होने के लिए नॉमिनेट कर दिया है। आखिर श्रुतिका ने ऐसा क्यों किया, चलिए आपको बताते हैं।

राशन के लिए नॉमिनेट हुए सभी

दरअसल टाइम गॉड बनते ही श्रुतिका अर्जुन ने पूरे घर को नॉमिनेट कर दिया है। ‘बिग बॉस तक’ की खबर के मुताबिक श्रुतिका अर्जुन को पहले तो बिग बॉस ने जोर से लताड़ लगाई है, क्योंकि उन्होंने घर के राशन से ऊपर नॉमिनेशन्स को लेकर होने वाले बदलावों को चुना। इसके लिए बिग बॉस ने उन्हें जमकर डांटा है। इसके बाद बिग बॉस ने श्रुतिका को टाइम गॉड होने के नाते एक ऑप्शन दिया जिसमें उन्हें ये फैसला लेना था कि वो घर राशन लेकर पूरे घर को नॉमिनेट करना चाहेंगी या फिर वो ऐसा ना करके घर का राशन त्याग देंगी।

श्रुतिका ने घर को किया नॉमिनेट

श्रुतिका अर्जुन ने फैसला किया वो पूरे घर को नॉमिनेट करेंगी ताकि घर में उनके टाइम गॉड होते हुए राशन आ सके और खाने की कमी ना हो। श्रुतिका के इस फैसले पर आधे घरवाले उनके साथ नजर आए लेकिन बाकी के घरवाले खासकर जो नॉमिनेट नहीं थे वो उनसे बहुत खफा नजर आए। श्रुतिका के इस फैसले पर कई लोग उनके खिलाफ आ गए।

विज्ञापन

एडिन ने की श्रुतिका की मदद

आपको बता दें श्रुतिका को टाइम गॉड बनाने में सबसे ज्यादा योगदान एडिन रोज का रहा। एडिन रोज ने टास्क में सबसे ज्यादा फल इकट्ठे किए और लाकर श्रुतिका की बास्किट में डाल दिए। एडिन को ही सबसे ज्यादा बार फल चुराने का मौका भी मिला क्योंकि उस टास्क के कर्ता-धर्ता रजल दलाल ही थे जो इस वक्त एडिन के ही काफी क्लोज हैं। एडिन रोज को रजत ने सबसे ज्यादा बार अंदर जाने दिया और इस वजह से एडिन सबसे ज्यादा फल चुराने में कामयाब रहीं।

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18: Shrutika के टाइम गॉड बनते ही हुआ खेला, इन 5 लोगों ने पलट दी बाजी!

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola