Bigg Boss 18: ‘बिग बॉस 18‘ में श्रुतिका अर्जुन (Shrutika Arjun) सबको टोपी पहनाकर आगे बढ़ रही हैं। वो जब से टाइम गॉड बनी हैं बिग बॉस श्रुतिका का पर्दाफाश करने पर तुल गए हैं। हाल में दिखाया गया पूरा एपिसोड श्रुतिका के ही इर्द-गिर्द घूमता हुआ दिखा। इस एपिसोड में मकेर्स ने श्रुतिका को पूरी तरह से विलेन बना दिया और उनका गेम एक्सपोज कर दिया। करण वीर महरा (Karan Veer Mehra), चुम दरांग (Chum Darang) और अविनाश मिश्रा (Avinash Mishra) को कॉन्फेशन रूम में बुलाकर दिखाया गया कि कुछ ही घंटों में कितने झूठ बोले हैं और टाइम गॉड बनने के लिए चुम को कैसे मैनिपुलेट किया है।
श्रुतिका का धोखा तोड़ देगा करण और चुम का रिश्ता?
क्लिप देखने के बाद करण और अविनाश को तो सब क्लियर हो गया, लेकिन चुम फिर भी अपनी दोस्त श्रुतिका को डिफेंड करती हुई नजर आईं। चुम को देखकर ऐसा लगा जैसे उन्हें श्रुतिका की सच्चाई तो पता चल गई है, लेकिन वो उसे जानकर एक्सेप्ट नहीं करना चाहतीं। चुम दरांग अपने दोस्तों के लिए कुछ भी कर सकती हैं। अगर इसके लिए उन्हें ट्रॉफी भी गवानी पड़ी, तो वो खुशी-खुशी ये काम भी कर देंगी और ये तो कल के एपिसोड में दर्शकों को नजर आ ही गया होगा। लेकिन क्या श्रुतिका संग चुम की ये दोस्ती उनके और करण के रिश्ते में दरार की वजह बन सकती है?
चुम को समझा- समझाकर थक गए करण?
ये सवाल भी अब कुछ लोगों के मन में उठ सकता है। दरअसल, करण ने कई बार चुम को समझाने की कोशिश की कि श्रुतिका उनसे झूठ बोल रही हैं और वो चुम को मैनिपुलेट कर रही हैं। जबकि चुम श्रुतिका के खिलाफ एक भी शब्द नहीं सुन पाईं और गलत होते हुए भी वो उनकी ही साइड पर दिखीं। इसके बाद अविनाश ने जब चुम को समझाने की कोशिश की तब करण को बोलना पड़ा कि कोई फायदा नहीं है वो नहीं मानेगी। हालांकि, इसके बाद चुम ने श्रुतिका से सीधे सवाल किए, लेकिन जैसे ही श्रुतिका रोईं तो चुम का दिल पिघल गया और ये देखकर करण-चुम से निराश दिखे।
यह भी पढ़ें: Digvijay Rathee के एविक्शन पर क्यों रोईं Eisha Singh? इन कंटेस्टेंट्स के भी निकले फर्जी आंसू
करण को छोड़ श्रुतिका के साथ सोईं चुम
इतना ही नहीं श्रुतिका को संभालने के लिए बीती रात चुम-करण को छोड़कर उनके बिस्तर पर सोने चली गईं। इस दौरान चुम गुड नाईट बोलने के बहाने करण से बात करने की कोशिश कर रही थीं, लेकिन करण का रिएक्शन काफी ठंडा था। अब ऐसा लग रहा है जैसे चुम और श्रुतिका का ये अटूट रिश्ता, कहीं करण और उनके रिश्ते की रूकावट न बन जाए। वैसे भी करण कई बार ये साफ-साफ कह चुके हैं कि वो श्रुतिका को सिर्फ चुम की वजह से बर्दाश्त कर रहे हैं।
संबंधित खबरें
Drishyam 3 Box Office Collection Day 1: ‘दृश्यम 3′ की बंपर ओपनिंग, अजय देवगन की फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर पार किया 60 करोड़ का आंकड़ा
2 hrs agoवोटर लिस्ट और SIR पर अभिनेत्री शबाना आजमी ने उठाई आवाज, CJP प्रोटेस्ट में हुईं शामिल
3 hrs agoJioHotstar पर देखें पृथ्वीराज सुकुमारन की फिल्म ‘भ्रमम’, 2 घंटे 32 मिनट तक नहीं करेगा स्क्रीन छोड़ने का मन
4 hrs agoआयुष्मान खुराना की फिल्म ‘उड़ता तीर’ की बदली रिलीज डेट! जानें थिएटर में कब देगी दस्तक?
6 hrs agoक्या है मीठी नदी घोटाला केस? जिसे लेकर डिनो मोरिया से हुई 8 घंटे पूछताछ, अब हिरासत में लिए गए एक्टर
8 hrs agoनुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर, बाली में एक्सीडेंट के बाद कैसी हैं एक्ट्रेस; टीम ने दिया हेल्थ अपडेट
9 hrs agoबजट सिर्फ 2 करोड़, कमाई 400 करोड़ पार! 56 दिन बाद भी नहीं थमा 'हनुमान अंश' का क्रेज
10 hrs agoयूट्यूबर सौरभ जोशी के परिवार संग हुई बदसलूकी, पत्नी अवंतिका ने पुलिस से की शिकायत; व्लॉग किया शेयर
12 hrs ago'सेना की वर्दी में आए आतंकवादी…', निम्रत कौर ने बयां किया दिल दहला देने वाला मंजर; शहीद पिता को किया याद
14 hrs ago'रात में दरवाजा खटखटाया…', नशे में धुत डायरेक्टर की डिमांड से डर गई थीं स्वरा भास्कर; एक्ट्रेस ने सुनाया किस्सा
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines