हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Bigg Boss 18 में टाइम गॉड बनते ही Shrutika के 5 बड़े फैसले मचाएंगे बवाल, इन कंटेस्टेंट्स की लगेगी वाट!

18: New Time God Shrutika Arjun: ‘बिग बॉस 18’ में श्रुतिका अर्जुन नई टाइम गॉड बन गई हैं और अब वो 5 बड़े फैसले ले सकती हैं जिसके बाद बवाल मच सकता है।

विज्ञापन
Bigg Boss 18: New Time God Shrutika Arjun

Bigg Boss 18: New Time God Shrutika Arjun: ‘बिग बॉस 18’ में जैसे-जैसे अब फिनाले नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे शो में ड्रामा और एंटरटेनमेंट का डोज भी बढ़ता ही जा रहा है। शो में कंटेस्टेंट्स की गेम भी खुलकर सभी के सामने आ गई है। कई कंटेस्टेंट्स की गेम एक्सपोज हो चुकी है। अब हाल ही में शो में नए ‘टाइम गॉड’ के तौर पर श्रुतिका अर्जुन चुनी गई हैं। श्रुतिका के टाइम गॉड बनते ही घर में कई समीकरण बदलते हुए नजर आएंगे। चलिए आपको बताते हैं आखिर वो कौन-कौन से फैसले हैं जो श्रुतिका ले सकती हैं, जिनका असर सीधा-सीधा गेम पर पड़ने वाला है।

कशिश कपूर को नॉमिनेट

श्रुतिका के टाइम गॉड बनने से सबसे बड़ा नुकसान अगर किसी का हुआ है तो वो हैं कशिश कपूर, जिनसे श्रुतिका अर्जुन की बिल्कुल भी बनती नहीं है। दोनों एक दूसरे को देखकर भी राजी नहीं हैं। ना तो कशिश श्रुतिका को पसंद करती हैं और ना ही श्रुतिका कशिश के साथ जरा भी बात कर सकती हैं। अब जब श्रुतिका घर की नई टाइम गॉड बन गई हैं तो सबसे पहले वो चाहेंगी कि घर से बेघर होने के लिए कशिश नॉमिनेट हो जाएं।

घर की ड्यूटी होंगी चेंज

श्रुतिका अर्जुन  घर में नई टाइम गॉड बन गई हैं और अब वो 5 सबसे पहले वो घर की ड्यूटी चेंज कर सकती हैं। श्रुतिका पहली बार घर की टाइम गॉड बनी हैं और ऐसे में सबसे पहले वो चाहेंगी कि वो घर की ड्यूटी में चेंज करना चाहेंगी।

विज्ञापन

चुम दरांग-करणवीर होंगे नॉमिनेशन से सेफ

श्रुतिका के टाइम गॉड बनते ही चुम दरांग और करणवीर के लिए सबसे ज्यादा फायदा होने वाला है। नॉमिनेशन में ये देखना तो काफी दिलचस्प होगा कि श्रुतिका को कितने लोगों को नॉमिनेशन से सेव करने का मौका मिलेगा लेकिन चुम और करणवीर को तो वो सेव करना चाहेंगी ही।

अविनाश-ईशा-विवियन पर होगा वार

श्रुतिका के नई टाइम गॉड बनते ही सबसे बड़ा झटका विवियन डीसेना और अविनाश को लगने वाला है। ईशा सिंह के साथ श्रुतिका के अच्छे टर्म्स हैं लेकिन क्योंकि उनका ग्रुप ही अलग है तो हो सकता है कि घर से बेघर करने के लिए श्रुतिका सबसे ज्यादा अविनाश-ईशा-विवियन को ही टारगेट करें।

विज्ञापन

टाइमलाइन चेंज करने की पावर

इस सीजन टाइम गॉड के पास घर की टाइमलाइन चेंज करने की भी पावर है, ऐसे में वो घर की टाइमलाइन में बदलाव करके बवाल मचा सकती हैं। जिसके बाद शो में और ज्यादा ड्रामा देखने को मिल सकता है।

यह भी पढ़ें: बिना शादी गर्लफ्रेंड को प्रेग्नेंट करके पिता बना सुपरस्टार, डांसिंग शो भी जीत चुका ओलंपिक मैडलिस्ट

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola