Bigg Boss 18 Shrutika Arjun Eviction: बिग बॉस 18 में हाल ही में श्रुतिका अर्जुन के एविक्शन से हर कोई हैरान हो गया। श्रुतिका के एविक्ट होने का अनाउंसमेंट सुनकर सबसे ज्यादा दिल चुम का टूटा। हर कोई उनके एविक्शन की खबर सुनकर हैरान था। ईशा सिंह, जो श्रुतिका की ज्यादा करीबी नहीं थीं, वो भी उनके एविक्शन से काफी शॉक्ड दिखीं। अब श्रुतिका के बाद घर में एक और एविक्शन देखने को मिला है। जी हां, रजत दलाल और चाहत पांडे में से किसी एक कंटेस्टेंट का सफर अब खत्म हो गया है। आखिर कौन है वो कंटेस्टेंट, चलिए आपको बताते हैं।
चाहत पांडे का हुआ एविक्शन
वीकेंड का वार पर चाहत पांडे और रजत दलाल में से कोई एक कंटेस्टेंट एविक्ट होना था और वो कोई और नहीं बल्कि चाहत पांडे रहीं। सलमान खान ने वीकेंड का वार पर पहले तो कंटेस्टेंट्स को जमकर खरी-खोटी सुनाई, जिसमें करणवीर, चुम और विवियन का नाम शामिल है। इसके बाद बिग बॉस ने एक और एविक्शन का अनाउंसमेंट किया। चाहत पांडे के एविक्शन से ज्यादा कोई हैरान नहीं हुआ क्योंकि उनके और रजत में से ही कोई एक आउट होना था।
विवियन-करणवीर को लताड़
इससे पहले वीकेंड का वार पर काफी कुछ हो गया। सलमान खान ने विवियन को कहा कि आपने उन लोगों की नहीं सुनी, जिन्होंने आपके लिए पूरे टास्क में बहुत मेहनत की थी। इससे उल्टा आपको सबसे पहले चुम से बात करनी थी। आपके लिए टिकट टू फिनाले जरूरी नहीं था। आपके लिए चुम से बात करना जरूरी था। वहीं करणवीर को सलमान ने कहा कि अगर आप टिकट टू फिनाले के लिए खेले ही नहीं तो आप शो की ट्रॉफी कैसे जीतेंगे।
चुम से भी सलमान ने लगाई डांट
सलमान की इस बात पर करणवीर ने कहा कि सर मुझे विश्वास है कि मैं टॉप 5 में जाउंगा ही, इस पर सलमान ने कहा कि फिर तो आपको इस घर में होना ही नहीं चाहिए। आप इस शो के लिए काफी महान है। आ जाइए करण बाहर। इसके अलावा चुम को भी सलमान ने लताड़ लगाई कि आपने पूरा वेट अपने कंधों पर डाला हुआ था और आप उठने के लिए ही तैयार नहीं थीं।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18 के रियल गेमचेंजर का चेहरा रिवील, 5 फैसलों ने पलट दिया पूरा ‘खेल’!
संबंधित खबरें
'Ramayana' का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल
57 mins agoखेसारी लाल यादव पर फेंकी गई चप्पल, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का फूटा गुस्सा
1 hr agoबिग बॉस 20 में आएगा ट्विस्ट, लव गिल से सवाल करेंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड
3 hrs agoविवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
21 hrs agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
23 hrs ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
1 day agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
1 day agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
1 day agoDrishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
1 day agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines