हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Bigg Boss 18: बेघर होते ही Shrutika के 5 बड़े खुलासे, इन कंटेस्टेंट्स को किया एक्सपोज

Bigg Boss 18 Shrutika Eviction Interview: बिग बॉस 18 से हाल ही में श्रुतिका अर्जुन का एविक्शन हो गया। बेघर होते ही श्रुतिका ने 5 कंटेस्टेंट्स की पोल खोलकर रख दी है।

विज्ञापन
Bigg Boss 18

Bigg Boss 18 Shrutika Eviction Interview: बिग बॉस 18 के घर में हाल ही में श्रुतिका अर्जुन का एविक्शन हो गया। जब बिग बॉस ने अनाउंस किया कि श्रुतिका को सबसे कम वोट्स मिले हैं तो ईशा सिंह समेत हर कोई हैरान रह गया। श्रुतिका के एविक्शन का अंदाजा किसी को भी नहीं था, ऐसे में उनके घर से बाहर आते ही जब उनसे पूछा गया कि क्या वो इस फैसले को बायस्ड फैसला मानती हैं। इस पर श्रुतिका ने इंटरव्यू में क्या कुछ कहा, उन्होंने 5 कंटेस्टेंट्स पर जमकर वार किया, चलिए आपको बताते हैं।

रजत दलाल को श्रुतिका ने कहा पलटू

रजत दलाल को लेकर श्रुतिका ने कहा कि वो एक नंबर के पलटू हैं। रजत दलाल एक ऐसे सदस्य हैं जिन्हें खुद नहीं पता कि उन्हें करना क्या है। श्रुतिका ने एक वाक्य बताते हुए कहा कि अविनाश मिश्रा और कशिश कपूर वाला जो मामला हुआ, उसमें रजत ने ईशा से अविनाश को लेकर कहा कि वो काफी अच्छे हैं वहीं दूसरी तरफ वो सारा के साथ बैठकर अविनाश के साथ प्लान बना रहे थे।

चुम-करणवीर के लव एंगल पर बोलीं श्रुतिका  

चुम दरांग और करणवीर मेहरा के लव एंगल को लेकर श्रुतिका ने कहा कि उन दोनों के बीच में कोई लव वाला सीन नहीं है। दोनों एक दूसरे को काफी पसंद करते हैं लेकिन कभी भी उससे ज्यादा नहीं कुछ भी हुआ। चुम ने कहा हुआ है कि दोस्ती से बढ़कर करणवीर के लिए उनके दिल में कुछ नहीं है।

शिल्पा शिरोडकर पर क्या बोलीं श्रुतिका 

शिल्पा शिरोडकर के बारे में जब श्रुतिका से पूछा गया तो उन्होंने कह दिया कि शिल्पा मैम बाहर से तो काफी मीठी हैं लेकिन अंदर से थोड़ी कड़वी हैं। यानी अगर कहा जाए कि श्रुतिका ने शिल्पा को मीठी छूरी कह डाला तो कुछ गलत नहीं होगा।

ईशा-अविनाश पर श्रुतिका का रिएक्शन 

अविनाश मिश्रा के बारे में श्रुतिका ने कहा कि वो तो बहुत बड़े वाला नौटंकी है। वो अटेंशन सीक करने के लिए कुछ भी कर देता है। उसे चीजों को लेकर इतनी समझ अभी बिल्कुल भी नहीं है।

दिग्विजय को लेकर आज भी श्रुतिका को अफसोस

इसके अलावा इंटरव्यू में श्रुतिका ने अपने एविक्शन पर कहा कि वो उन्हें बिल्कुल भी बायस्ड फैसला नहीं लगा है। श्रुतिका ने कहा कि उन्हें आजतक दिग्विजय को सेव ना करने का अफसोस है। वो चाहतीं तो उन्हें बचा सकती थीं। उन्होंने कहा कि शायद यही कर्मा है कि मैं फिनाले से 1 हफ्ते पहले आउट हो गई हूं।

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18 से बेघर होते ही Shrutika ने Chum-Karan को किया एक्सपोज, कर दिए 5 बड़े खुलासे!

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें