हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Bigg Boss 18 से बेघर होते ही Shrutika ने Chum-Karan को किया एक्सपोज, कर दिए 5 बड़े खुलासे!

Bigg Boss 18 Shrutika Arjun Eviction Interview: बिग बॉस 18 के घर से बाहर आते ही श्रुतिका ने कई बड़े खुलासे किए हैं। चुम-करणवीर के फेक रिलेशनशिप पर भी श्रुतिका ने कमेंट किया है।

विज्ञापन
Bigg Boss 18 Shrutika Arjun Eviction Interview

Bigg Boss 18 Shrutika Arjun Eviction Interview: बिग बॉस 18 के घर से हाल ही में श्रुतिका अर्जुन का एविक्शन देखने को मिला। फिनाले से सिर्फ 1 हफ्ता पहले उनका सफर खत्म हो गया। श्रुतिका के एविक्शन के बाद अब उन्होंने इंटरव्यू में कई खुलासे किए हैं। कई कंटेस्टेंट्स की पोल श्रुतिका ने खोली है। उन्होंने रजत दलाल से लेकर करणवीर-चुम के लव एंगल पर भी अपना रिएक्शन दिया है। क्या कुछ कहा है श्रुतिका ने, चलिए आपको बताते हैं।

बायस्ड एविक्शन पर श्रुतिका का रिएक्शन

श्रुतिका ने अपने एविक्शन पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मुझे नहीं लगता वो बिल्कुल भी बायस्ड होंगे। चैनल वाले मुझे कभी अपने साथ अनफेयर नहीं लगे। मेरी हिंदी ऑडियंस बिल्कुल भी नहीं थी लेकिन फिर भी मैं यहां तक पहुंची, ये बहुत बड़ी बात है। श्रुतिका ने कहा कि घर में मौजूद जितने भी लोग हैं, हर किसी ने बहुत अच्छा काम किया हुआ है, लेकिन मैंने ऐसा कुछ नहीं किया है।

चुम-करणवीर के लव एंगल पर रिएक्शन 

करणवीर मेहरा और चुम दरांग को लेकर श्रुतिका ने कहा कि पहले हम अच्छे से देखते हैं कि कौन कैसा है। मुझे ऐसा पहले लगा था कि शायद सेल्फिश हो रहे हैं। लेकिन बाद में पता चला कि दोनों एक दूसरे के लिए केयर करते हैं। हालांकि दोनों का लव वाला कोई रिलेशनशिप नहीं है। करणवीर को लेकर श्रुतिका ने कहा कि वो बहुत जल्दी माफ कर देते हैं, लेकिन हम एक दूसरे के साथ टॉम जेरी वाला रिलेशनशिप शेयर करते थे।

विज्ञापन

विवियन की श्रुतिका ने की तारीफ

विवियन डीसेना के साथ श्रुतिका ने अपनी बॉन्डिंग को लेकर कहा कि विवियन का जेंटलमैन वाला बिहेवियर साफ-साफ नजर आता है। विवियन को लगा कि उन्होंने चुम के साथ थोड़ा एग्रेसिव टास्क कर लिया है, तो उन्होंने आकर माफी मांगी। श्रुतिका ने कहा कि विवियन के साथ शुरुआत में मेरा अच्छा बॉन्ड हो रहा था लेकिन फिर कॉफी वाला मैटर हो गया और मैंने उनसे थोड़ी दूरी बना ली।

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18: Shrutika के बाद एक और फाइनलिस्ट बेघर, वीकेंड के वार पर खेला’

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola