Bigg Boss 18 Shrutika Arjun Crying Badly: ‘बिग बॉस 18’ के घर में इन दिनों काफी ड्रामा देखने को मिल रहा है। कंटेस्टेंट्स की गेम अब खुलकर एक दूसरे के सामने आ गई है। हाल ही के एपिसोड में करणवीर मेहरा, चुम दरांग, श्रुतिका अर्जुन और शिल्पा शिरोडकर के बीच एक बार फिर एक छोटी सी बात को लेकर झगड़ा हो गया। देखते ही देखते वो झगड़ा इतना बढ़ गया कि पहले चुम दरांग और फिर श्रुतिका अर्जन का ब्रेकडाउन हो गया। चलिए आपको बताते हैं क्या है पूरा मामला।
गलतफहमी के चलते हुआ झगड़ा
हाल ही के एपिसोड में श्रुतिका अर्जुन और चुम दरांग की दोस्ती को किसी की नजर लग गई है। दरअसल खाने को लेकर शुरू हुआ ये झगड़ा कब करणवीर मेहरा और श्रुतिका के बीच घमासान छेड़ देता है, समझ में ही नहीं आता। पूरा मामला तब शुरू होता है जब करणवीर मेहरा चुम दरांग के लिए बनाया हुआ खाना परोसने के लिए सारा आफरीन खान से कहते हैं। इसी के बाद पूरा झगड़ा शुरू होता है। चुम दरांग खाने से मना कर देती हैं, जिसके बाद बिग बॉस का घर युद्ध का अखाड़ा बन जाता है। इसके बाद करणवीर चुम से नाराज हो जाते हैं और एक गलतफहमी की वजह से चारों की दोस्ती में एक बार फिर दरार आ जाती है।
श्रुतिका अर्जुन-करणवीर में झगड़ा
इसके बाद श्रुतिका करणवीर मेहरा के गुस्सा होने पर ऐतराज जताती हैं। वो चुम से कहती हैं कि तुझे बिल्कुल भी माफी मांगने की जरूरत नहीं है क्योंकि इसमें तेरी कोई गलती नहीं है। बस इसी के बाद करणवीर का गुस्सा सातवे आसमान पर पहुंच जाता है। वो श्रुतिका से कहते हैं कि तुम बग्गा जी की मम्मी मत बनो। अगर मैं उन्हें कुछ भी कह रहा हूं तो तुम्हें मुझे कुछ भी बताने की जरूरत नहीं है। इसके बाद श्रुतिका को भी गुस्सा आ जाता है और वो पूरे घर में चिल्लाने लगती हैं। चुम इसी बीच करणवीर और श्रुतिका के झगड़े में एक बार फिर पिस जाती हैं और उन्हें समझ में ही नहीं आता कि वो क्या करें।
श्रुतिका अर्जुन का हुआ ब्रेकडाउन
इसके बाद प्रोमो में दिखाया जाता है कि कैसे पहले चुम दरांग जोर-जोर से चिल्लाने लगती हैं और सभी को उनसे दूर रहने की बात कहती हैं और उसके बाद देखा जाता है कि श्रुतिका अर्जुन भी अपनी दोस्त चुम की वजह से काफी बुरी तरह रोती हैं। श्रुतिका का ब्रेकडाउन हो जाता है और ऐसे में चुम उन्हें संभालने की कोशिश करती हैं। आज के एपिसोड में पूरा मामला देखने को मिलेगा, लेकिन एक बात तो तय है कि एंटरटेनमेंट पूरा दर्शकों को मिलने वाला है।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18: वोटिंग ट्रेंड में सबसे आगे कौन? इन 2 कंटेस्टेंट पर लटकी इविक्शन की तलवार!
संबंधित खबरें
कौन हैं आकृति अग्रवाल? जिन्होंने क्रिकेटर पृथ्वी शॉ संग की नई शुरुआत
4 mins agoKoffee With Karan 9 में सलमान खान समेत गेस्ट बनेंगे ये 20 सितारे!
1 hr agoBigg Boss 20: 'तेरे जैसे बहुत देखे...', काजी तौकीर से फिर भिड़े स्काउट
2 hrs agoBreaking Bad के स्टार RJ Mitte का 34 की उम्र में हुआ निधन
3 hrs agoLIVE: यामी गौतम 'नई-नवेली' के गाने लॉन्च के लिए जाएंगी राम मंदिर
4 hrs ago11वें दिन 'दृश्यम 3' की कमाई में आई गिरावट, फिर भी किया ताबड़तोड़ कलेक्शन
4 hrs agoनुसरत भरूचा ने अस्पताल से दिया हेल्थ अपडेट, सर्जरी के बाद शेयर किया वीडियो
12 hrs ago'कॉफी विद करण' का आखिरी सीजन होगा बेहद खास, सलमान खान बनेंगे पहले मेहमान
14 hrs agoदिलजीत दोसांझ ने बदली दिल्ली कॉन्सर्ट की डेट, जानें अब कब करेंगे परफॉर्म
14 hrs agoNetflix पर परिणीति चोपड़ा की क्राइम-थ्रिलर 'रिपोर्टिंग लाइव' ने जमाया कब्जा
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines