Bigg Boss 18: बिग बॉस के घर में एक कंटेस्टेंट बेहद छुपी रुस्तम निकली है। ये कंटेस्टेंट हैं श्रुतिका अर्जुन (Shrutika Arjun) जो अपने गेम से सभी को चौंका रही हैं। जब वो इस शो में आई थीं तो काफी समय तक लोगों को यही लगा था कि वो एक एंटरटेनर हैं। अपनी बातों से श्रुतिका ने लोगों को खूब हंसाया और अलग एक्सेंट की वजह से सबका अटेंशन भी लूटा। लेकिन बाद में पता चला कि जिसे लोग एक खिलखिलाती बब्ली लड़की समझ रहे थे वो तो असल में तूफान है, जिसे कोई रोक नहीं सकता।
ग्रुप में होते हुए दोस्त को किया एक्सपोज
श्रुतिका अपने विचार इतने खुलकर रखती हैं, जितने रजत दलाल (Rajat Dalal), करण वीर मेहरा (Karan Veer Mehra) और विवियन डीसेना (Vivian Dsena) भी नहीं रख पाते। श्रुतिका का गेम बेहद क्लियर है। जब वो करण के ग्रुप का हिस्सा थीं तो वो घर की पहली सदस्य थीं, जिन्होंने शिल्पा शिरोडकर (Shilpa Shirodkar) को एक्सपोज किया था और उन्हें नॉमिनेट तक कर दिया था। इसके बाद एक ग्रुप में होते हुए भी श्रुतिका ने नायरा बनर्जी संग अपना अलग से एक रिश्ता बनाकर रखा।
वाइल्ड कार्ड्स से श्रुतिका ने बिठाया समीकरण
इतना ही नहीं जब बग्गा जी उनके बेस्टफ्रेंड बने तब भी श्रुतिका ने चुम से दोस्ती नहीं तोड़ी। अब वो चुम के सहारे बग्गा के आउट होने के बाद करण के ग्रुप में एंट्री ले रही हैं। दूसरी तरफ उन्होंने वाइल्ड कार्ड्स से भी समीकरण बिठाने की पूरी कोशिश की है। श्रुतिका ने दिग्विजय राठी (Digvijay Rathee) को भी अपना दोस्त बना लिया था। हालांकि, अब दोनों का रिश्ता पहले जैसा नहीं रहा। दूसरी तरफ अब श्रुतिका ने टाइम गॉड बनकर बड़ी बाजी मार ली है। इस हफ्ते उनके हाथ में सारी पॉवर्स आने वाली हैं।
यह भी पढ़ें: समीकरण हुए फेल तो Rajat Dalal ने बदला खेल, सारा से किनारा कर बोले- ‘सोलो हूं मैं’
श्रुतिका ने टाइम गॉड बनकर मारी बाजी
आज बिग बॉस के घर में एक टास्क होगा जिसमें टाइम गॉड के 7 कंटेंडर्स को अपनी टोकरे में पड़े फलों की रक्षा करनी है। इस टास्क में चुम दरांग, ईशा सिंह, विवियन, शिल्पा, करण और दिग्विजय को बुरी तरह हराकर श्रुतिका घर की नई टाइम गॉड बनने वाली हैं। हालांकि, इतने सारे धुरंधरों को हराकर वो ये टास्क कैसे जीतीं, ये तो आज रात को ही पता चल पाएगा, लेकिन ऐसा लग रहा है जैसे उन्होंने टाइम गॉड बनने के लिए संचालक बने रजत से कोई समीकरण बिठाया है।
संबंधित खबरें
रहस्य, रोमांच और कॉमेडी का जबरदस्त तड़का, OTT पर दस्तक देने आ रही 'धूमकेतु'
44 mins agoNetflix पर आते ही छाई साउथ सिनेमा की ये स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म, आपने देखी?
1 hr agoइस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’; जानें रिलीज डेट
3 hrs agoPrime Video पर दोस्ती की नई कहानी, 8 एपिसोड में दिखेगा ‘चार यार’ का सफर
3 hrs agoकौन हैं Mr Faisu की पत्नी? निकाह के बाद वायरल हुईं तस्वीरें
4 hrs agoकैसे हुआ नाना पाटेकर का निधन? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में असली वजह से उठा पर्दा
6 hrs agoबिग बी के स्टाइल में फैन ने किया डांस, 'जलसा' के बाहर फैंस का अनोखा जश्न
8 hrs agoकौन हैं नकुल धुल? जिनकी 'बिग बॉस 20' में होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री
9 hrs agoहिरासत से रिहा हुए इमरान खान, गर्लफ्रेंड संग पैदल लौटे घर; वीडियो वायरल
10 hrs agoBigg Boss 20 में नहीं होगा एविक्शन, एक कंटेस्टेंट ने खोई लाइफलाइन
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines