हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB

Bigg Boss 18: टाइम गॉड Shrutika की 5 चालें बेनकाब, कथनी और करनी में दिखा अंतर

---विज्ञापन---

Shrutika Arjun Evil Ploy: सलमान खान का रियलिटी शो बिग बॉस 18 अपने 11वें हफ्ते में पहुंच चुका है। इस हफ्ते श्रुतिका अर्जुन घर की नई टाइम गॉड बन चुकी हैं। इसी के साथ श्रुतिका को दो हफ्तों के लिए इम्यूनिटी भी मिल गई है। यानी कि श्रुतिका अब 13वें हफ्ते तक के लिए सेफ हो गई हैं। हालांकि उनके टाइम गॉड बनने से कुछ घरवाले बिल्कुल खुश नहीं हैं क्योंकि टाइम गॉड बनने के साथ ही श्रुतिका के कई रंग भी देखने को मिले हैं, जिससे पूरे घर का माहौल ही बदल गया है। वहीं बिग बॉस ने अविनाश मिश्रा, करणवीर मेहरा और चुम दरांग को वीडियो दिखाकर श्रुतिका अर्जुन के गेम का पर्दाफाश करने की कोशिश की। आज हम आपको बताएंगे श्रुतिका की 5 चालें जो उनके टाइम गॉड बनते ही बेनकाब हुई हैं।

टाइम गॉड बनने के लिए बोला श्रुतिका

जब बिग बॉस 18 ने टाइम गॉड का टास्क दिया था, तब अविनाश मिश्रा, करणवीर मेहरा, ईशा सिंह और विवियन डीसेना समेत कुछ घरवालों का पूरा प्लान था कि वह चुम दरांग को टाइम गॉड बनाने के लिए सपोर्ट करेंगे। खुद श्रुतिका अर्जुन भी चुम और खुद के लिए तैयार थीं। लेकिन श्रुतिका शुरुआत से टाइम गॉड बनना चाहती थीं। इसलिए उन्होंने झूठ बोलते हुए दिखावटी चुम को सपोर्ट किया और खुद बाजी मार ले गईं।

कशिश और एडिन को अलग स्टेटमेंट

श्रुतिका अर्जुन को टाइम गॉड बनना था इसलिए उन्होंने बहुत स्मार्टली घरवालों को मेनूपुलेट करने की कोशिश की। एडिन रोज शुरुआत से श्रुतिका को सपोर्ट कर रही थीं लेकिन श्रुतिका ने झूठ बोलकर कशिश कपूर और एडिन को अपने फेवर में लिया कि उनके लिए चुम के बाद वह दोनों प्रायोरिटी हैं। इसलिए कशिश और एडिन दोनों ने ही अन्य लोगों को अपने सपोर्ट में कर लिया।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: इस हफ्ते के TOP 10 टीवी एक्टर्स कौन? Bigg Boss 18 इस मामले में बना नंबर 1

प्रायोरिटी लिस्ट बदल दी

श्रुतिका अर्जुन ने टाइम गॉड के टास्क के दौरान कहा था कि उनकी प्रायोरिटी में चुम के बाद एडिन और कशिश हैं। जब श्रुतिका टाइम गॉड बन गईं तब उन्होंने फिर प्रायोरिटी बदल ली। श्रुतिका ने कहा था कि उनके लिए चुम दरांग, करणवीर मेहरा, दिग्विजय राठी, शिल्पा शिरोडकर, एडिन रोज और कशिश कपूर हैं। श्रुतिका का दोगलापन यहां क्लीयर दिखाई दिया।

---विज्ञापन---

रेटिंग देते हुए फिर पलटा गेम

जब बिग बॉस ने श्रुतिका अर्जुन को एविक्शन टास्क दिया और कहा कि वह योगदान के हिसाब से सभी घरवालों को रैंकिंग दें। उस वक्त भी श्रुतिका अर्जुन ने अपनी प्रायोरिटी लिस्ट बदली। उन्होंने पहले नंबर पर रजत दलाल और दूसरे नंबर पर अविनाश मिश्रा को रखा। उनकी रैंकिंग काफी शॉकिंग थी। यहां देखें पूरी लिस्ट…

राशन टास्क में भी घपला बाजी

जब बिग बॉस ने श्रुतिका अर्जुन को राशन टास्क दिया और नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स में फेरबदल करने का मौका दिया। उस दौरान श्रुतिका ने टास्क को सीरियसली नहीं लिया और  नॉमिनेशन को प्रायोरिटी दी। इसका नतीजा यह हुआ कि श्रुतिका को छोड़कर पूरा घर नॉमिनेट हो गया।

---विज्ञापन---

Sponsored Links by Taboola