Bigg Boss 18 Shrutika Arjun Eviction Reason: बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) तेजी से फिनाले की ओर बढ़ रहा है, घर के सभी 9 कंटेस्टेंट में इन दिनों कांटे की टक्कर चल रही है। घर में 9 कंटेस्टेंट बचे थे जिसमें से अब कुल 8 ही बचे हैं क्योंकि श्रुतिका अर्जुन घर से बेघर हो गई हैं। मिड वीक इविक्शन में अब श्रुतिका (Shrutika Arjun) का सफर खत्म हो गया है, उन्हें जनता के वोटों के आधार पर बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। हालांकि ऐसा लग नहीं रहा था लेकिन जनताजनार्दन तो सब जानती हैं। आइए जान लेते हैं कि आखिर श्रुतिका अर्जुन के इविक्ट होने के पीछे क्या कारण हैं…
1. न एंटरटेनर बन सकी न गेमर
श्रुतिका अर्जुन जब घर में आई थी तो लगा था कि वो एक अच्छी एंटरटेनर रहेंगी। उनका बोलने का तरीका हो या फिर चुलबुलापन हर किसी को पसंद आ रहा था। फिर श्रुतिका का गेमर वाला रूप भी सामने आया लेकिन उसमें वो दम नहीं दिखा, ऐसे में वो घर में न तो एंटरटेनर बन सकीं और न ही गेमर।
2. टाइम गॉड के समय हुई चूक
जब श्रुतिका अर्जुन को टाइम गॉड चुना गया तो उस समय उन्होंने न तो कोई ऐसा फैसला लिया जिससे लगे कि वो टाइम गॉड हैं और न ही घर में संचालन ठीक से किया। ऐसे में घरवालों ने ही कह दिया था कि श्रुतिका के हाथों टाइम गॉड की पावर बेकार ही आई है।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18: मिड-वीक इविक्शन में कौन होगा बेघर? रिश्तों के आगे फेल होंगे पोल
3. कंफ्यूज करैक्टर
श्रुतिका अर्जुन जब से घर में आई हैं वो कंफ्यूज ही दिखी हैं। कभी विवियन के ग्रुप में चली जाती हैं तो कभी करणवीर मेहरा के ग्रुप में। उन्हें पता ही नहीं है कि आखिर करना क्या है। बिग बॉस ने भी कई बार उन्हें कंफ्यूज करैक्टर का टैग दिया है। ऐसे में कंफ्यूज रहने वाला कंटेस्टेंट कैसे गेम में आगे जा सकता है, और यही वजह है कि फिनाले के इतना करीब पहुंचकर वो इविक्ट हो गईं।
4. सोलो कंटेस्टेंट बोल बना रहीं बेवकूफ
श्रुतिका अर्जुन ने पहले विवियन के ग्रुप में थी, फिर शिल्पा वाले ग्रुप में आईं। वहीं अब कुछ समय से वो खुद को सोलो गेमर बोल सभी को बेवकूफ बना रही हैं। जबकि सच्चाई तो यही है कि वो चुम और शिल्पा के साथ ही है और अक्सर गॉसिप में लगी रहती हैं। बीते दिन के एपिसोड में भी श्रुतिका अर्जुन और करणवीर मेहरा के बीच में बहस हो गई। उन्होंने बताया कि करण किसी का सगा नहीं है। इसके अलावा और भी कई बातें कहीं जो कहीं न कहीं चुम को चुभी।
5. सिर्फ चुम के इर्द-गिर्द रहीं
श्रुतिका अर्जुन ने बिग बॉस के घर में एक रिश्ता बनाया है और वो है चुम के साथ दोस्ती का रिश्ता। चाहे बिग बॉस में टाइम गॉड वाला समय हो या फिर टास्क में किसी को आगे ले जाने का, श्रुतिका ने सिर्फ चुम का साथ दिया और उसी के लिए बायस्ड रहीं। बीच में जब चुम-श्रुतिका की दोस्ती में दरार आ गई थी तो भी श्रुतिका ने ऐसा माहौल बना दिया जैसे अब सब खत्म हो गया है और रोना-धोना स्टार्ट कर दिया था, जिससे ऑडियंस भी काफी इरिटेट हुई।
यह भी पढ़ें: ब्रेस्ट कैंसर का पता चलने पर क्या था Hina Khan का रिएक्शन, एक्ट्रेस ने बताई अपनी जर्नी
संबंधित खबरें
OTT पर देखें प्लेन हाईजैक की सच्ची घटना पर बनी 6 एपिसोड वाली सीरीज IC 814, पायलट की बहादुरी ने बचाई सैकड़ों जानें
1 hr agoबॉलीवुड का सबसे विवादित सीन, 1969 में एक्टर की इस हरकत से रो पड़ी थी एक्ट्रेस; सेंसर बोर्ड में फंसी रही 10 साल
2 hrs ago23 साल में बनी 'लव एंड गॉड', रिलीज से पहले 2 एक्टर्स और डायरेक्टर की हुई मौत, फिर सिनेमाघरों में पहुंची फिल्म
3 hrs agoBigg Boss 20: रीति तिवारी का हुआ मिड एविक्शन, मैरी कॉम ने दूसरी शादी पर की बात
5 hrs ago‘वेल डन ब्रो…’, स्मित मच्छार को सलमान खान का सलाम, तारीफ में शेयर किया खास पोस्ट
7 hrs agoअर्जुन रामपाल की थ्रिलर फिल्म '3 मंकीज' का हुआ ऐलान, थिएटर में 'ईठा' से होगा क्लैश; जानें कब रिलीज होगी मूवी?
7 hrs agoEntertainment News Live: नुसरत भरूचा को बाली से एयरलिफ्ट कर मुंबई लाया गया, रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर के बाद होगी सर्जरी
8 hrs agoDrishyam 3 Box Office: अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 3' ने ओपनिंग डे पर ‘धुरंधर’ को पछाड़ा, ग्रॉस कलेक्शन में पार किया 80 करोड़ का आंकड़ा
9 hrs agoनुसरत भरूचा एयर एम्बुलेंस में स्ट्रेचर पर बाली से लाई गईं मुंबई, एक्सीडेंट से रीढ़ की हड्डी में हुआ है फ्रैक्चर
12 hrs agoDrishyam 3 Box Office Collection Day 1: ‘दृश्यम 3′ की बंपर ओपनिंग, अजय देवगन की फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर पार किया 60 करोड़ का आंकड़ा
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines