Bigg Boss 18 Shocking Eviction: ‘बिग बॉस 18’ (Bigg Boss 18) बेशक हमें देखने में पहले से ज्यादा मजेदार लग रहा है, लेकिन कंटेस्टेंट के लिए तो आफत ही आ गई है। इस हफ्ते तो एलिनिमेशन की गाज गिरने वाली है जिसकी टेंशन कहीं न कहीं घरवालों के चेहरे पर साफ नजर आ रही है। एक साथ कई सारे लोगों के नॉमिनेट होने से ऐसा लग रहा है कि इस बार तो टेंशन का पारा कुछ ज्यादा ही हाई है। वहीं बिग बॉस ने भी ऐलान कर दिया था कि इस बार एक नहीं बल्कि दो लोगों का पत्ता साफ होने वाला है।
ऐसे में एक नाम तो सामने आ गया है जो है अदिति मिस्त्री (Aditi Mistry) जिनका सफर खत्म हो गया है, अब लोगों को उस दूसरे नाम का इंतजार है जिसके बेघर होने के दिन आ गए हैं। वहीं रजत दलाल की एक बार घर में तू-तू-मैं-मैं हो गई।
बिग बॉस ने दो कैटेगरी में किया नॉमिनेट
बिग बॉस ने इस हफ्ते दो कैटेगरी में में नॉमिनेशन किया है। एक तो वाइल्ड कार्ड एंट्री करने वाली तीनों हसीनाओं को वॉर्निंग देते हुए घर से नॉमिनेशन किया। वहीं दूसरी तरफ नॉमिनेशन टास्क करवाने के बाद बाकी घरवालों में से उन लोगों को नॉमिनेट किया था, जो उस टास्क में हारे। वहीं कुछ कंटेस्टेंट तो ऐसे भी है जो जानबूझकर नॉमिनेट हुए थे।
यह भी पढ़ें:Abhishek Bachchan के नाम दर्ज 2 गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड, वजह जान आप भी कहेंगे OMG
अदिति का हुआ पत्ता साफ
बिग बॉस 18 में से अब तक कई सारे लोग घर से बाहर जा चुके हैं और अब दो के बाहर जाने की बारी आ गई है। वहीं बिग बॉस के फैन पेज बिग बॉस तक पर एक ट्वीट आया है जिसमें साफ बताया जा रहा है कि अदिति मिस्त्री घर से बेघर हो गई हैं। हालांकि ये तो पहले से ही कयास लगाए जा रहे थे कि उनका ही बाहर जाना तय है। इसके पीछे वजह थी घरवालों के साथ अदिति का अच्छा बॉन्ड न होना।
इस कंटेस्टेंट के हैं अब चांस
वहीं वोटिंग ट्रेंड की बात करें तो वो भी आ गया है। ट्रेंड के अनुसार, तजिंदर बग्गा घर से बाहर हुए हैं। ये हम नहीं बल्कि सोशल मीडिया पर वोटिंग ट्रेंड में बताया जा रहा है। पहले नंबर पर तो करणवीर मेहरा आ गए हैं, दूसरे नंबर पर विवियन डीसेना का कब्जा है। तीसरे नंबर पर अविनाश मिश्रा, चौथे नंबर पर कशिश कपूर, पांचवें नंबर पर श्रुतिका अर्जुन हैं तो छठे नंबर पर सारा अरफीन खान हैं। ऐसे में लास्ट में हैं बग्गा जिनके इस बार बेघर होने के चांस लग रहे हैं।
रजत ने फिर पलटे
एक बार फिर से रजत दलाल ने गेम में यू टर्न ले लिया है। उन्होंने पहले तो इडिन से कहा कि वो उनके साथ हैं, लेकिन जब टाइम गॉड के चयन की बारी आई तो उन्होंने एक बार फिर से ईशा का साथ दिया। इडिन ने ये भी कहा कि उन्होंने एक बार फिर से अपना असली रंग दिखा दिया है।
यह भी पढ़ें: Pawan Singh को क्यों कहते हैं ‘पावर स्टार’? खुद भोजपुरी एक्टर ने बताया किस्सा
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
2 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
3 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
4 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
5 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
6 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
7 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
7 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
8 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
8 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines