Bigg Boss 18 Latest Voting Trend: बीते हफ्ते घर से तजिंदर बग्गा का सफर खत्म हो गया है। वहीं इस हफ्ते ‘बिग बॉस 18’ (Bigg Boss 18) के घर से पूरे 8 कंटेस्टेंट नॉमिनेट हुए थे। अब इस बार कौन घर से बेघर होने वाला है उसका भी पता चल गया है। लेटेस्ट वोटिंग ट्रेंड में इस नाम का खुलासा हुआ है। इन चौंकाने वाले रिजल्ट ने सभी को हैरान कर दिया है, क्योंकि लिस्ट में लास्ट जिसका नाम है उसके बाहर जाने के चांस वो भी इतनी जल्दी कम ही लग रहे थे। आइए जान लेते हैं कि वो कौन है जो जल्द ही घर से बाहर होने वाला है और अब घर में अपने उल्टे दिनों की गिनती गिन रहा है।
कौन-कौन नॉमिनेट
इस बार एक या दो नहीं बल्कि पूरे 8 कंटेस्टेंट हैं जिन पर घर से बाहर होने की तलवार लटक रही है। चलिए जान लेते हैं वो नाम जो इस बार नॉमिनेट हुए हैं। इस लिस्ट में करणवीर मेहरा, रजत दलाल, दिग्विजय राठी, चुम दरांग, चाहत पांडेय, श्रुतिका अर्जुन, शिल्पा शिरोडकर और यामिनी मल्होत्रा का नाम शामिल है।
यह भी पढ़ें: दुनिया की सबसे महंगी फिल्म जो आज तक रिलीज नहीं, केवल ट्रेलर आया, मेकर्स को लगा चूना
कौन लिस्ट में सबसे ऊपर
इस लिस्ट में अगर किसी को सबसे ज्यादा वोट मिले हैं तो वो हैं करणवीर मेहरा। अब तो ऐसा लगने लगा है कि सच में बिग बॉस 18 करणवीर शो बन गया है। हर तरफ उन्हीं का नाम छाया हुआ है। लिस्ट में अगला नाम रजत दलाल का है, तीसरे नंबर पर दिग्विजय राठी है, चौथे नंबर पर चुम दरांग हैं। पांचवें नंबर पर चाहत पांडेय और छठे नंबर पर श्रुतिका अर्जुन हैं।
किसे मिले सबसे कम वोट
अब उन दो कंटेस्टेंट के नाम भी जान लेते हैं जो लिस्ट में बॉटम 2 में हैं। पहला नाम शिल्पा शिरोडकर का है और दूसरा नाम यामिनी मल्होत्रा का है। हालांकि पहले वाली लिस्ट में शिल्पा का नाम बॉटम में लास्ट था, लेकिन अब यामिनी लिस्ट में हैं जिन्हें सबसे कम वोट मिले हैं। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि यामिनी का ही सफर अब खत्म होने वाला है। रातों रात बदले इस फैसले ने सभी को हैरान कर दिया है।
श्रुतिका को मिली टाइम गॉड की पावर
अब ये कहने में तो कोई संकोच ही नहीं है कि श्रुतिका अर्जुन नॉमिनेशन से सेफ हो गई हैं। वो टाइम गॉड जो बन गई हैं। श्रुतिका के हाथ में इस पावर के आने से कुछ लोगों को बहुत फायदा होगा, लेकिन कुछ ऐसे भी हैं, जिनकी नाक में श्रुतिका दम करने वाली हैं।
यह भी पढ़ें: Netflix पर ट्रेंड कर रहीं टॉप 5 जासूसी फिल्में और सीरीज, एक बार देखना तो बनता है
संबंधित खबरें
KBC में माधुरी दीक्षित बनीं 'चंद्रमुखी', अमिताभ बच्चन ने की तारीफ
5 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 7 कंटेस्टेंट्स, देखें लिस्ट
6 hrs agoहिमाचल प्रदेश नहीं, मुंबई में ही रहेंगे यामी गौतम-आदित्य धर
9 hrs agoरश्मिका-विजय की 'राणाबाली' में दिखेगा 'द ग्रेट मद्रास अकाल' का इतिहास
9 hrs ago'जेलर 2' के ट्रेलर में रजनीकांत संग दिखा विद्या बालन का धांसू अवतार
10 hrs agoStreet Fighter के ट्रेलर लॉन्च में विद्युत जामवाल ने 15 मिनट तक रोकी सांस
11 hrs agoBigg Boss 20: गर्लफ्रेंड के होते हुए लव के लिए धड़का स्काउट का दिल!
12 hrs agoवीकेंड के बाद भी नहीं थमी Drishyam 3 की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
13 hrs ago'आपकी जगह जेल में है', चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को SC ने लगाई फटकार
1 day agoआलिया भट्ट संग 'इंशाल्लाह' में काम करेंगे संजय लीला भंसाली? चर्चाएं तेज
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines