Bigg Boss 18 Shocking Double Elimination: ‘बिग बॉस 18’ के घर में हंगामा खत्म होने का नाम नहीं ले रहे हैं। हर दिन कुछ ऐसा देखने को मिल रहा है जो घर का पारा बढ़ा रहा है, लेकिन लोगों को काफी एंटरटेन कर रहा है। अब इन दिनों अगर किसी चीज की सबसे ज्यादा चर्चा है तो वो है इविक्शन की जिसमें एक नहीं बल्कि डबल एलिनिमेशन (Bigg Boss 18 Shocking Double Elimination) कंफर्म है। क्योंकि इस पर खुद बिग बॉस ने मोहर लगाई है। लेकिन अब वोटिंग ट्रेंड में जनता ने तो अपना फैसला सुना दिया है। आइए जानते हैं कि ऑडियंस के हिसाब से वो कौन दो हैं जो इस बार घर से बाहर हो रहे हैं।
कौन-कौन हैं नॉमिनेट
सबसे पहले ये जान लेते हैं कि वो कौन से कंटेस्टेंट हैं जो इस वीक नॉमिनेशन की लिस्ट में हैं। खास बात ये है कि इस लिस्ट में वाइल्ड कार्ड एंट्री करने वाली तीनों हसीनाओं के नाम शामिल हैं। जो इस बार नॉमिनेट हैं उनके नाम हैं 1. सारा अरफीन खान, 2. श्रुतिका, 3. तजिंदर बग्गा, 4, करणवीर मेहरा, 5, अविनाश मिश्रा, 6. विवियन डीसेना, 7. कशिश कपूर। इसके अलावा अदिति मिस्त्री, इडिन रोज और यामिनी मल्होत्रा का नाम भी इस लिस्ट में है।
यह भी पढ़ें:‘आश्रम’ में ‘कंगुआ’ स्टार संग हुईं इंटीमेट, बुरी नजर से बचने के लिए पास रखती हैं खूंखार जानवर की आंख
कौन टॉप 5 में
अब ये जान लेते हैं कि आखिर वो कौन हैं जिनका इस बार घर से पत्ता साफ हो सकता है। दरअसल हम ये बिग बॉस के फैन पेज बिग बॉस खबरी पर ट्रेंड वो रहे वोटिंग ट्रेंड के आधार पर ये बता रहे हैं। अभी तक रिजल्ट तो आए नहीं हैं, और न ही बिग बॉस की ओर से कुछ ऐसा अपडेट आया है। वोटिंग ट्रेंड की मानें तो सबसे आगे जो है वो करणवीर मेहरा हैं। और दूसरे नंबर पर विवियन डीसेना हैं। तीसरे नंबर पर हैं अविनाश मिश्रा, चौथे नंबर पर कशिश कपूर और पांचवें नंबर पर आती हैं श्रुतिका अर्जुन।
इन दो पर लटकी बेघर होने की तलवार
अब उन दो के नाम भी जान लेते हैं जो इस बार घर से बेघर हो सकते हैं। वोटिंग ट्रेंड के आधार पर पहला नाम है सारा अरफीन खान का। वहीं दूसरे नंबर पर हैं वाइल्ड कार्ड एंट्री लेने वाली अदिति मिस्त्री का। वाइल्ड कार्ड एंट्री करने वाले कंटेस्टेंट में अदिती का नाम सबसे ऊपर है क्योंकि इडिन रोज और यामिनी मल्होत्रा ने कहीं न कहीं अपनी जगह पक्की कर ली है। अब आखिरी रिज्लट तो तभी पता चलेगा जब बिग बॉस के घर में अनाउंसमेंट होगी।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18: शिल्पा ने फिर दिया करणवीर को धोखा? दिग्विजय ने कहा- घटिया औरत
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
10 mins ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
18 mins ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
1 hr agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
2 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
3 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
4 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
5 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
5 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
5 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines