Shilpa Shirodkar Game Exposed: शिल्पा शिरोडकर ‘बिग बॉस 18’ (Bigg Boss 18) की सबसे सीनियर कंटेस्टेंट हैं। ऐसे में फैंस को उम्मीद थी कि इंडस्ट्री में इतने साल रहने के बाद इस शो में उनका गेम भी उन्हीं की तरह मजबूत होगा। हालांकि, वो शो में सिर्फ कंफ्यूज नजर आ रही हैं। बिग बॉस में वो अभी तक 5 बार बड़ी पलटियां मार चुकी हैं। ऐसे में 44 दिनों बाद जाकर जो उन्होंने गेम खेला, उसमें उनका असली चेहरा रिवील हो गया है।
विवियन को बनाया टाइम गॉड
विवियन डीसेना को जब शिल्पा शिरोडकर ने टाइम गॉड बनाया था तो हर कोई चौंक गया था। करण वीर मेहरा की जीती-जिताई बाजी को शिल्पा ने शिकस्त दे दी थी। करण की टीम का हिस्सा होकर भी करण के उस वक्त सबसे बड़े दुश्मन को शिल्पा ने घर को कंट्रोल करने की सारी ताकत देकर जो षडयंत्र रचा था वो देख सभी के दिमाग सन्न रह गए थे।
श्रुतिका को नॉमिनेट
पहले करण वीर मेहरा, चुम दरांग (Chum Darang) और श्रुतिका (Shrutika) शिल्पा के ग्रुप का हिस्सा हुआ करते थे। जैसे ही इस ग्रुप में जरा सी दरार आई तो शिल्पा ने पलटी मारने में एक पल भी नहीं लगाया और तुरंत मौका मिलते ही नॉमिनेशन टास्क का फायदा उठाकर श्रुतिका को शो से आउट होने के लिए नॉमिनेट कर दिया था। यानी शिल्पा ने ग्रुप के लोगों की पीठ पर एक बार फिर खंजर घोंप दिया था।
करण को किया नॉमिनेट
हाल ही में हुए नॉमिनेशन टास्क में शिल्पा शिरोडकर पूरी तरह से एक्सपोज हो गईं। शो में जिसे वो अपना सबसे अच्छा दोस्त बताती आई थीं, उन्होंने उसी शख्स को नॉमिनेट कर दिया। शिल्पा द्वारा किया गया करण वीर मेहरा का नॉमिनेशन वाकई चौंका देने वाला था। इस नॉमिनेशन के बाद तो न सिर्फ करण और चुम बल्कि दर्शकों की भी आंखें खुल गई हैं।
सारा को लेकर बढ़ा-चढ़ाकर दिया बयान
सारा अरफीन खान (Sara Arfeen Khan) से लड़ाई के बाद सबके सामने शिल्पा ने जैसे उन्हें लेकर नैरेटिव सेट करने की कोशिश की वो सभी ने देखा है। शिल्पा ने सारा की बातों को इस कदर बढ़ा-चढ़ाकर घर वालों के सामने पेश किया, जिससे उन्हें लेकर लोगों के दिमाग में शक पैदा हो जाए। हालांकि, सारा ने खुद ही कबूल कर लिया कि उन्होंने विवियन की पर्सनल लाइफ को लेकर क्या-क्या कहा था?
यह भी पढ़ें: Rajat Dalal ने नेशनल टीवी पर कबूले गुनाह, क्या कानून लेगा एक्शन?
एक ग्रुप में होकर दूसरे को सपोर्ट
कहने को तो शिल्पा का अपना 4 लोगों का ग्रुप है, लेकिन वो खेलती दूसरी तरफ से हैं। शिल्पा कभी करण को छोड़ टास्क में विवियन का सपोर्ट करती हैं तो कभी उनके गुणगान गाती नजर आती हैं। उनके शब्द तो ये हैं कि वो करण के ग्रुप में हैं, लेकिन उनके एक्शन्स कुछ और बता रहे हैं। वो डबल ढोलकी की तरह शो में खेलती हुई दिख रही हैं।
संबंधित खबरें
'गर्लफ्रेंड्स तो रही होंगी', आम्रपाली दुबे ने निरहुआ की लव लाइफ पर की बात
47 mins agoकौन हैं आकृति अग्रवाल? जिन्होंने क्रिकेटर पृथ्वी शॉ संग की नई शुरुआत
1 hr agoKoffee With Karan 9 में सलमान खान समेत गेस्ट बनेंगे ये 20 सितारे!
3 hrs agoBigg Boss 20: 'तेरे जैसे बहुत देखे...', काजी तौकीर से फिर भिड़े स्काउट
4 hrs agoBreaking Bad के स्टार RJ Mitte का 34 की उम्र में हुआ निधन
5 hrs agoLIVE: यामी गौतम 'नई-नवेली' के गाने लॉन्च के लिए जाएंगी राम मंदिर
5 hrs ago11वें दिन 'दृश्यम 3' की कमाई में आई गिरावट, फिर भी किया ताबड़तोड़ कलेक्शन
6 hrs agoनुसरत भरूचा ने अस्पताल से दिया हेल्थ अपडेट, सर्जरी के बाद शेयर किया वीडियो
14 hrs ago'कॉफी विद करण' का आखिरी सीजन होगा बेहद खास, सलमान खान बनेंगे पहले मेहमान
15 hrs agoदिलजीत दोसांझ ने बदली दिल्ली कॉन्सर्ट की डेट, जानें अब कब करेंगे परफॉर्म
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines