Bigg Boss 18-Shilpa Shirodkar injured: ‘बिग बॉस 18’ (Bigg Boss 18) वो रियलिटी शो जिसे बच्चे से लेकर बड़े तक देखना पसंद करते हैं। लेकिन बिग बॉस का घर तो अब देखने से ऐसा लग रहा है कि वो घर कम और जंग का मैदान ज्यादा बनता जा रहा है। पहले शहजादा धामी और अविनाश मिश्रा (Avinash Mishra) की लड़ाई हुई और अब एक बार फिर से अविनाश घर में बतौर वाइल्ड कार्ड एंट्री करने वाले दिग्विजय राठी (Digvijay Rathi) से भिड़ गए। हालांकि राठी भी कुछ कम नहीं है। वहीं फीमेल कंटेस्टेंट में भी कैट फाइट जारी है। अब चाहत पांडे (Chahat Pandey) और चुम दरांग (Chum Darang) को ही देख लीजिए, दोनों में कैसे लड़ाई हुई। वहीं अविनाश और दिग्विजय की लड़ाई में शिल्पा शिरोडकर घायल हो गईं।
अविनाश और दिगविजय की लड़ाई में शिल्पा हुईं घायल
अविनाश मिश्रा और दिग्विजय राठी की शुरुआत से ही नहीं बन रही है ये तो सभी को साफ नजर आ रहा है। अब एक बार फिर से बिग बॉस के घर में कुछ ऐसा हुआ कि सभी हैरान हो गए हैं। हर दिन घर के अंदर हदें पार हो रही हैं। अब देख लीजिए न अविनाश और दिग्विजय की हाथापाई होती है जिसमें बीच-बचाव करने आई शिल्पा शेट्टी बुरी तरह से घायल हो गई हैं। उनकी गर्दन में चोट आई है, जिससे उनका हिलना भी मुश्किल हो रहा है। वो दर्द में रोती हुई दिखाई दीं जिससे साफ समझ आ रहा था कि वो कितने दर्द में हैं।
यह भी पढ़ें: पहले ही दिन Kangua की हालत हुई पतली, ओपनिंग डे पर सिर्फ इतनी की कमाई
चाहत और चुम में भी हुई भिड़ंत
न सिर्फ मेल कंटेस्टेंट बल्कि फीमेल कंटेस्टेंट भी कुछ कम नहीं हैं। पहले अविनाश और दिगविजय ने घर में गदर मचाया हुआ था। अब चाहत पांडे और चुम दरांग भी इस आग में कूद गए हैं। टाइम गॉड के टास्क को पूरा करने के दौरान चुम चाहत में भिड़ंत हो गई। इस दौरान चुम और चाहत ने एक दूसरे पर शारीरिक वार भी किया। चुम ने अपना हाथ भी दिखाया और बताया कि चाहत ने उन्हें काटा है। हालांकि पांडे ने तो साफ इंकार कर दिया।
करणवीर फूट-फूटकर क्यों रोया
करणवीर मेहरा का भी हाल कुछ ठीक नहीं है। पहले दिन से ही वो बहुत ही शातिर तरीके से गेम खेलते नजर आ रहे हैं। बीते दिन तो उन्होंने अपनी गलतियों का एहसास भी किया और शिल्पा शेट्टी से अपनी गलतियों के लिए माफी भी मांगी। इस दौरान वो फूट-फूटकर रोते हुए भी दिखाई दिए।
यह भी पढ़ें: ‘बाजीराव’ को ‘मंजुलिका’ ने दी पटखनी, ‘भूल भुलैया 3’ या ‘सिंघम अगेन’, प्रॉफिट में कौन आगे?
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
7 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
9 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
10 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
11 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines