Shilpa Shirodkar Eviction Interview: बिग बॉस 18 के घर से हाल ही में शिल्पा शिरोडकर का एविक्शन हो गया। ग्रैंड फिनाले से सिर्फ 5 दिन पहले शिल्पा घर से बेघर हो गईं। शिल्पा ने घर से बाहर आते ही अपने एविक्शन इंटरव्यू में कंटेस्टेंट्स के बारे में अपने विचार शेयर किए। कौन लगता है उन्हें शो की ट्रॉफी का हकदार और किसे वो मानती हैं सबसे कमजोर कंटेस्टेंट, शिल्पा ने बताया है। आप इस बात को जानकर हैरान हो जाएंगे कि शिल्पा ने घर में अपने सबसे करीबी करणवीर मेहरा और विवियन को छोड़कर किसी और कंटेस्टेंट को ही शो का विजेता बताया है।
शिल्पा ने चुम को बताया विनर
शिल्पा शिरोडकर ने अपने इंटरव्यू में करणवीर मेहरा को नहीं, विवियन डीसेना को भी नहीं, बल्कि चुम दरांग को शो का विनर बताया है। शिल्पा की मानें तो चुम दरांग की पहले दिन से लेकर अब तक की जर्नी में काफी ग्रोथ हुई है। चुम दिल की बहुत साफ है, वो कुछ भी अपने मन के अंदर नहीं रखतीं। इसलिए वो चाहती हैं कि बिग बॉस की ट्रॉफी एक महिला को ही जाए। शिल्पा चाहती हैं कि शो की ट्रॉफी चुम दरांग को मिले। आपको बता दें चुम की शिल्पा के साथ काफी अच्छी बॉन्डिंग थी।
ईशा सिंह पर साधा शिल्पा ने निशाना
शिल्पा शिरोडकर ने बिग बॉस के घर से बाहर आते ही ईशा सिंह को टॉप 6 का अनडिजर्विंग बताया। शिल्पा ने कहा कि उन्हें नहीं लगता है कि ईशा सिंह का उस तरह से गेम रहा था कि वो यहां तक पहुंच गई। शिल्पा की मानें तो ईशा के गेम में उन्हें कुछ खास नहीं लगा। उनके मुताबिक उनकी जगह पर ईशा सिंह को ही एविक्ट होना चाहिए था।
रजत दलाल को शिल्पा ने बताया मीन
इसके अलावा अपने इंटरव्यू में शिल्पा ने रजत दलाल को भी मीन बताया है। शिल्पा शिरोडकर की मानें तो रजत दलाल खुद को बहुत सीधे और क्यूट दिखाने की कोशिश करते हैं लेकिन वो अंदर से काफी मीन इंसान हैं। उनके दिमाग में हर समय समीकरण और गणित ही चलता रहता है इसलिए वो कभी भी दोबारा उनसे मुलाकात नहीं करना चाहेंगी। शिल्पा ने ये भी कहा कि उन्हें लगा था कि ईशा, रजत और उनके खुद में से ही कोई एक कंटेस्टेंट बाहर होगा।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18 से बेघर होते ही Shilpa ने किए 5 बड़े खुलासे, इस कंटेस्टेंट को बताया सबसे कमजोर
संबंधित खबरें
सलमान खान ने लॉन्च किया YouTube चैनल, पहले वीडियो में खुद की लगाई क्लास?
2 hrs agoमदीना में मिस्टर फैजू ने किया निकाह, सामने आई दुल्हन की तस्वीर
4 hrs agoथिएटर्स के बाद OTT पर बदलेगी नानी की ‘द पैराडाइज’ की कहानी?
4 hrs agoअमिताभ बच्चन को कोर्ट ने क्यों किया तलब? 2022 के केस से जुड़ा है मामला
5 hrs agoकरीना की F1 स्टार लैंडो नॉरिस से मजेदार बातचीत वायरल, पति का किया जिक्र
6 hrs agoग्रैमी अवॉर्ड्स में बजेगा ‘धुरंधर 2’ का डंका? 9 कैटेगरी में सबमिट हुए गाने
7 hrs ago400 करोड़ पार हुई अजय देवगन की 'दृश्यम 3', जानें 'हनुमान अंश' की कमाई
8 hrs agoरातों की नींद उड़ा देगी 8 एपिसोड वाली ये हॉरर सीरीज, आपने देखी?
23 hrs agoमर्डर, रहस्य और सस्पेंस से भरी है 10 एपिसोड की ये सीरीज, आपने देखी?
1 day agoनाना की ये 4 फिल्में रहेंगी यादगार, आखिरी बार दिखेगा अभिनय का जादू
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines