Bigg Boss 18: ‘बिग बॉस 18‘ में गेम एक दिलचस्प मोड़ पर आ गया है। टाइम गॉड के टास्क के दौरान जो कुछ भी हुआ वो काफी इंटरेस्टिंग था। पूरा घर विवियन डीसेना (Vivian Dsena) के खिलाफ था। लेकिन वो टास्क हारने के बाद भी जीत गए और दर्शकों को बिग बॉस के इस फैसले और टास्क के दौरान हुए लड़ाई-झगडे ने खूब इम्प्रेस किया। लेकिन बावजूद इसके शो में कुछ ऐसे कंटेस्टेंट्स हैं जो मेकर्स के सिर्फ पैसे बर्बाद करवा रहे हैं। उन्होंने शो में आने के लिए जो भारी रकम वसूली है उनका गेम उतना ही हल्का है।
Shilpa Shirodkar
बिग बॉस सीजन 18 की सबसे सीनियर और सबसे मशहूर कंटेस्टेंट शिल्पा शिरोडकर हैं। उन्होंने टीवी बॉलीवुड और साउथ इंडस्ट्री में कामयाबी हासिल की है। अमिताभ बच्चन, गोविंदा, रजनीकांत और जैकी श्रॉफ जैसे स्टार्स के साथ काम कर चुकी शिल्पा शिरोडकर कथित तौर पर इस शो का हिस्सा बनने के लिए हफ्ते के 2.5 लाख रुपये चार्ज कर रही हैं। यानी एक महीने के 10 लाख, बावजूद इसके शो में कुछ भी करती हुई नजर नहीं आ रही हैं। उनको अभी तक तो ये भी समझ नहीं आ रहा कि उन्हें किस ग्रुप का हिस्सा बनना है, गेम तो बहुत दूर की बात है।
Eisha Singh
ईशा सिंह टीवी दुनिया का पॉपुलर फेस हैं। उन्होंने इस शो के लिए उसी हिसाब से फीस भी ली है। ईशा एक हफ्ते के करीब 1.5 लाख रुपये चार्ज कर रही हैं। लेकिन उनका अपना खुद का कोई गेम नजर नहीं आ रहा है। ईशा पूरा वक्त या तो अविनाश मिश्रा (Avinash Mishra) के साथ चिपकी रहती हैं या फिर किसी की मिमिक्री करती रहती हैं। कमेंट्री करने के अलावा उनका कोई गेम तो अभी तक नजर नहीं आया है।
यह भी पढ़ें: शादी के 1 साल 4 महीने बाद फिर दुल्हन बनने को तैयार टीवी की मशहूर हसीना, वेडिंग कार्ड भी वायरल
Alice Kaushik
ऐलिस कौशिक से न सिर्फ दर्शकों की बल्कि खुद बिग बॉस की उम्मीद जुड़ी हुई थी। उनके शो में कदम रखते ही खुद बिग बॉस ने इस बात का ऐलान कर दिया था कि ऐलिस कौशिक इस सीजन की टॉप 2 फाइनलिस्ट की लिस्ट में शामिल होंगी। ऐसे में पहले दिन सभी ने उन्हें भारी कम्पटीशन समझ लिया था, लेकिन दूसरे दिन सभी की गलतफहमियां दूर हो गईं। ऐलिस का अब तक घर में न तो प्लान देखने को मिला है और न ही स्ट्रॉन्ग गेम। वो तो बस एक ग्रुप का हिस्सा हैं जो किसी की प्रायोरिटी लिस्ट में टॉप पर नहीं आतीं। साथ ही ऐलिस कौशिक के ओपिनियन भी सुनाई नहीं देते। उनका होना या न होना एक ही बराबर है। ऐसे में वो जो हफ्ते के 1 से डेढ़ लाख चार्ज कर रही हैं वो मेकर्स के लिए वेस्ट हैं।
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
2 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
2 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
3 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
5 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
5 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
6 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
7 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
8 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines