Bigg Boss 18: ‘बिग बॉस 18‘ में शिल्पा शिरोडकर (Shilpa Shirodkar) की पर्सनालिटी पर शुरुआत से ही सवाल उठ रहे हैं। घर के ज्यादातर कंटेस्टेंट्स शिल्पा को फेक समझते हैं। शिल्पा पर आज तक एक ही आरोप लग रहा है कि वो बस सबके साथ अच्छा बनने की कोशिश करती रहती हैं। इतना ही नहीं शिल्पा के रिश्ते भी इस शो में दांव पर लग गए। विवियन डीसेना (Vivian Dsena) और करण वीर मेहरा (Karan Veer Mehra) के बीच वो कुछ ऐसी फंसी कि पूरी तरह से एक्सपोज हो गईं। बाकी बची हुई कसर अपकमिंग एपिसोड में पूरी होने वाली है।
शिल्पा की विवियन से मांगी माफी थी झूठी?
जल्द ही मीडिया बिग बॉस के घर में आकर इन कंटेस्टेंट्स से सीधे सवाल करेगी। इस दौरान शिल्पा का बैंड बजने वाला है। अपने ऊपर लगे आरोपों को डिफेंड करते हुए शिल्पा का असली चेहरा पूरी दुनिया के सामने आ जाएगा। वो कैसे बोलती कुछ और हैं और करती कुछ और हैं वो भी देखने को मिलेगा। कल तक जो शिल्पा जा-जाकर विवियन से माफी मांग रही थीं, अब कुछ तीखे सवालों में ऐसी अटकी हैं कि विवियन के ही खिलाफ हो गई हैं।
मीडिया के सामने शिल्पा का दोगलापन रिवील
शिल्पा का दोगलापन अब सबके सामने आने वाला है। दरअसल, अब सवाल शिल्पा की सेल्फ रिस्पेक्ट पर उठेगा। एक पत्रकार शिल्पा से कहेंगी कि विवियन उन्हें हाथ जोड़कर बोल चुके हैं कि यहां मिली हैं, बाहर मत मिलिएगा। करण के बार-बार समझाने के बावजूद वो विवियन को सॉरी कहती हैं। ये सब सुनने के बाद पहले तो शिल्पा महान बनने की कोशिश करती हैं और कहती हैं कि सॉरी बोलने से कोई छोटा नहीं होता। हालांकि, जैसे ही उन्हें अहसास होता है कि ये महान बनने का कार्ड नहीं चल रहा, तो वो पलटी मार लेती हैं।
यह भी पढ़ें: Eisha Singh से गेम में कहां हुई चूक? कंट्रीब्यूशन पर उठे सवाल
विवियन को लेकर फिर बदले शिल्पा के सुर
अब तक जो शिल्पा-विवियन की माफी के लिए तरस रही थीं, अचानक उन्होंने मीडिया के सामने विवियन की खामियां बताना शुरू कर दिया। वो अपना बयान बदलते हुए बोलीं, ‘मैं विवियन नहीं बनना चाहती हूं, मैं विवियन नहीं बन सकती हूं कि मैं एटीट्यूड या एरोगेंस किसी को दिखाऊ! अगर मैं किसी और की तरह बनूंगी तो उनमें और मुझमें फर्क क्या है?’ वहीं, अब समझने वाली बात तो ये है कि जब शिल्पा को विवियन में इतनी खामियां नजर आ रही हैं और वो उनको सबके सामने एरोगेंट बोल रही हैं, तो उन्हें माफी मांगने की जरूरत क्या है? यहां साबित हो गया कि शिल्पा शिरोडकर मुंह में राम बगल में छुरी लेकर चल रही हैं। जैसे ही उन्हें मौका मिला, उन्होंने ये छुरी विवियन की पीठ पर मार दी।
संबंधित खबरें
Video: रणबीर की 'रामायण' का नया ट्रेलर लॉन्च, राम-रावण युद्ध की दिखी झलक
3 hrs agoप्रहार मूवी रिव्यू: राजकुमार राव का पावरफुल अवतार, दिल छूती है कहानी
4 hrs agoचेक बाउंस केस में फंसे राजपाल यादव को SC से मिली राहत, वापस मिलेगा पासपोर्ट
6 hrs ago'घूसखोर पंडित' नहीं, 'गजब रात' के नाम से रिलीज होगी मनोज बाजपेयी की फिल्म
8 hrs ago'अपने 2 दिन...', 'बिग बॉस 20' से एविक्ट होते ही नकुल ढुल का पोस्ट वायरल
10 hrs agoगैलेक्सी अपार्टमेंट में सलमान खान का रूम था 'भूतिया'? एक्टर ने किया रिवील
11 hrs agoइमरान खान से भारत छोड़ने को कहा, अब एक्टर जाएंगे हाईकोर्ट
12 hrs ago'दृश्यम 3' का क्रेज बरकरार, बॉक्स ऑफिस पर जारी नोटों की बारिश
13 hrs agoLIVE: मुंबई में हुई नाना पाटेकर की प्रेयर मीट, सितारों ने दी श्रद्धांजलि
13 hrs ago'मुझे छोड़कर शादी कर ली...', किसने तोड़ा सलमान खान का दिल?
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines