Bigg Boss 18 Inside Story: बिग बॉस 18 को दर्शक इस वक्त काफी एन्जॉय कर रहे हैं। घर में 3 नए वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट्स के आने के बाद से बड़ा चेंज देखने को मिलेगा यह बहुत से लोगों के मन में ख्याल आया था, लेकिन ऐसा कुछ होते दिखा नहीं है। यही वजह है कि अब बिग बॉस ने भी एडिन, यामिनी और अदिति को कनेक्शन बनाने के लिए कह दिया है। इस हफ्ते में घरवालों के साथ जिस वाइल्ड कार्ड का सबसे कम कनेक्शन होगा उसका बेघर होना तय है। वैसे आपको बता दें कि वाइल्ड कार्ड के अलावा भी बिग बॉस के घर में 5 कंटेस्टेंट ऐसे हैं, जिनकी नैया दोस्तों के बलबूते चल रही है। दर्शक भी उनके एलिमिनेशन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। चलिए जानते हैं..
सारा अरफीन खान
सारा अरफीन खान बिग बॉस 18 में अपने दोस्त रजत दलाल की वजह से टिकी हुई हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि रजत ने सारा के पति अरफीन खान से कहा था कि वह घर में सारा का साथ कभी नहीं छोड़ेंगे। सारा घर में हमेशा शांत रहती हैं। वह तभी एक्टिव होती हैं, जब उन्हें नॉमिनेट किया जाता है। इस बार सारा नॉमिनेट हैं और यही वजह है कि अब वो भूतनी बनकर दर्शकों की अटेंशन लेने की कोशिश कर रही हैं। दूसरों के झगड़े में भी सारा घुसने की कोशिश कर रही हैं।
तजिंदर पाल सिंह बग्गा
तजिंदर पाल सिंह बग्गा जब बिग बॉस 18 में आए थे, तब पहली फाइट उनकी रजत दलाल के साथ हुई। इसके बाद से वह शांत हो गए। अक्सर नॉमिनेट होने वाले तजिंदर को समझ आ गया कि घर में बिना लड़े रहने के लिए विवियन से दोस्ती करनी होगी। उन्होंने यही किया और विवियन के ग्रुप से दोस्ती कर ली। यही नहीं विवियन के ग्रुप के दुश्मन यानी करणवीर मेहरा को अपना खामखां का दुश्मन बना लिया। देखना होगा कि हर बार नॉमिनेशन से बचने वाले तजिंदर क्या इस हफ्ते घर से बेघर होते हैं?
यह भी पढ़ें: Alice Kaushik ने अविनाश नहीं, इस कंटेस्टेंट को बताया विनर, एविक्ट होते ही बदले सुर
चुम दरांग
चुम दरांग सिर्फ दो वजह से बिग बॉस के घर में नजर आती हैं। एक जब किसी फीमेल कंटेस्टेंट से फिजिकली फाइट करनी हो। या दूसरी वजह जब वो करणवीर या श्रुतिका के साथ होती हैं। करण के साथ चुम की दोस्ती या कहें कि लाइकिंग वाला सीन कितना असली है यह कहना मुश्किल है। कहना गलत नहीं होगा कि यह उनके घर में बने रहने का एक जरिया भी हो सकता है। चुम का पूरा गेम ही करण के भरोसे चल रहा है।
शिल्पा शिरोडकर
90 की फेमस एक्ट्रेस शिल्पा शिरोडकर बिग बॉस 18 की सबसे सीनियर कंटेस्टेंट हैं। शुरू में लगा था कि शिल्पा लंबे वक्त तक घर में टिक नहीं पाएंगी लेकिन उन्हें भी पता है कि घर में बने रहना है तो सबसे मजबूत कंटेस्टेंट्स के साथ दोस्ती बनाए रखना जरूरी है। यही वजह है कि शिल्पा ने विवियन और करणवीर दोनों की मां बनना चुन लिया। दोनों में से शिल्पा किसकी ज्यादा खास हैं, यही सवाल उन्हें शो में बनाए रखे हुए है।
कशिश कपूर
कशिश कपूर बिग बॉस 18 में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट बनकर आई थीं। जब वह घर में आईं तो उनके साथ दिग्विजय सिंह राठी भी आए। दोनों का झगड़ा शो से पहले से चल रहा है। बस इसी झगड़े को मुद्दा बनाकर कशिश का गेम भी शो में चल रहा है। अगर दिग्विजय इस घर में नहीं हों तो शायद कशिश के पास घर में बने रहने का कोई मुद्दा नहीं होगा।
संबंधित खबरें
'आपकी जगह जेल में है', चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को SC ने लगाई फटकार
10 hrs agoआलिया भट्ट संग 'इंशाल्लाह' में काम करेंगे संजय लीला भंसाली? चर्चाएं तेज
12 hrs ago'मंजुलिका' नहीं, अब 'देविका' का होगा आतंक! '418' का हिंदी ट्रेलर हुआ जारी
14 hrs agoरकुल प्रीत सिंह ने इनकम टैक्स की छापेमारी की खबरों को किया खारिज
15 hrs agoशादी के बंधन में बंधे 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम मोहसिन खान
16 hrs agoकौन हैं अविनाश मिश्रा? जिन्होंने जीती 'खतरों के खिलाड़ी 15' की ट्रॉफी
16 hrs ago'बिग बॉस' में एंट्री करने से पहले ही मैड संधू को उतारा मौत के घाट!
17 hrs agoसोहा अली खान के लिए करीना कपूर ने किया स्पेशल पोस्ट
18 hrs ago3 दिनों में 'दृश्यम 3' ने 200 करोड़ किए पार, तीसरे दिन की ताबड़तोड़ कमाई
18 hrs agoअविनाश मिश्रा बने खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 के विनर, ट्रॉफी संग जीते 20 लाख
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines