Bigg Boss 18 Shilpa Shirodkar: बिग बॉस 18 इस वक्त सुर्खियों में छाया हुआ है। कोई धोखे की वजह से तो कोई दोस्ती की वजह से दर्शकों का ध्यान खींचने में कामयाब हो रहा है। यह तो सब जानते हैं कि इस बार के सीजन में कैप्टन नहीं बल्कि टाइम गॉड का कॉन्सेप्ट रखा गया है। अरफीन खान, विवियन डीसेना, रजत दलाल, दिग्विजय राठी के बाद अब ईशा सिंह घर की नई टाइम गॉड बन गई हैं। इस लिस्ट में अगर किसी का नाम गायब है तो वह करणवीर मेहरा हैं, जो हर बार टाइम गॉड के दावेदार तो बनते हैं लेकिन कभी अपनों के धोखे तो कभी दुश्मनी की वजह से उनके हाथ यह पावर लग ही नहीं पाती है। इस बार भी कुछ ऐसा देखने को मिला।
शिल्पा ने फिर दिया धोखा
बिग बॉस 18 के लेटेस्ट एपिसोड में टाइम गॉड का टास्क हुआ जिसमें विवियन ने पहले ही करणवीर को इस रेस से बाहर कर दिया। जब करण ने नई वाइल्ड कार्ड एडिन रोज को टाइम गॉड बनाने के लिए उन्हें अपने कंधे पर उठाकर टास्क जीतना चाहा तो फिर उनके ही अपने ने उनकी पीठ पर खंजर भोंकने का काम किया। यह कोई और नहीं बल्कि शिल्पा शिरोडकर हैं, जो करण को अपना बेटा बताती हैं।
यह भी पढ़ें: EISHA SINGH को टाइम गॉड बनाकर क्यों पछताए विवियन-अविनाश? क्या बदलेंगे समीकरण
ईशा के लिए हुईं बायस्ड
फैन पेज ने बिग बॉस 18 से जुड़ा लेटेस्ट प्रोमो शेयर किया है। इस प्रोमो में करणवीर टाइम गॉड का टास्क एडिन को जिताने के लिए जद्दोजहद करते दिख रहे हैं। दूसरी तरफ अविनाश ने ईशा को अपने कंधे पर उठाया है, जबकि शिल्पा इस टास्क की संचालक हैं। करणवीर और अविनाश को टास्क में रुकना मना होता है। इस दौरान शिल्पा टास्क के दौरान करणवीर को रुकने के लिए बाहर कर देती हैं।
दिग्विजय ने कहा घटिया औरत
घरवाले शिल्पा के डिसीजन को अनफेयर बताते हैं लेकिन वह किसी की नहीं सुनती हैं और अनाउंस कर देती हैं कि ईशा घर की अगली टाइम गॉड बनती हैं। शिल्पा के इस फैसले पर दिग्विजय भड़क जाते हैं और उन्हें घटिया इंसान बताते हैं। वहीं दूसरी ओर करणवीर भी शिल्पा से नाराज हो जाते हैं और कहते हैं कि वह क्या सिर्फ टाइम गॉड नहीं बनाने के लिए घर में मौजूद हैं?
यूजर्स ने बताया घर की कटप्पा
उधर, यह प्रोमो जैसे ही वायरल हुआ तो सोशल मीडिया यूजर्स के रिएक्शन भी आने शुरू हो गए। शिल्पा लगातार करणवीर को दोस्ती के नाम पर धोखा देते आ रही हैं। यह बात अब फैंस को भी पसंद नहीं आ रही। इस वजह से उन्होंने शिल्पा शिरोडकर को बिग बॉस 18 की ‘कटप्पा’ बताना शुरू कर दिया है। बता दें कि इससे पहले भी शिल्पा ने करणवीर को नॉमिनेट कर अपना असली गेम दिखा दिया था कि उनके लिए सिर्फ विवियन डीसेना खास है, जिसके लिए उन्हें काफी ट्रोल भी किया गया था।
संबंधित खबरें
विवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
9 hrs agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
11 hrs ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
12 hrs agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
12 hrs agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
15 hrs agoDrishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
15 hrs agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
1 day agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
1 day agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
1 day agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines