Bigg Boss 18, Salman Khan: टीवी का फेमस रियलिटी शो बिग बॉस 18 के शुरू होने में अब बस दो ही दिन का टाइम रह गया है। ऐसे में जाहिर है कि शो के लिए दर्शकों को एक्साइमेंट लेवल और भी बढ़ेगा। साथ ही शो में आने वाले कंटेस्टेंट को लेकर भी जबरदस्त बज बना हुआ है। ऐसे में शो से दो लोगों के नाम सामने आए हैं। जी हां, शो के लेटेस्ट प्रोमो में शो में आने वाले दो कंटेस्टेंट्स के नाम कंफर्म हो गए हैं। आइए जानते हैं कि कौन हैं, वो पहले दो कंटेस्टेंट?
बिग बॉस 18 के दो प्रोमो वीडियो जारी
दरअसल, हाल ही में बिग बॉस 18 से दो प्रोमो वीडियो जारी किए गए हैं। पहले कंटेस्टेंट प्रोमो वीडियो में 90s की क्वीन कहे जाने वाली यानी शिल्पा शिरोडकर नजर आ रही है। इस प्रोमो को वो कहती हैं कि उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री के तमाम बड़े हीरोज के साथ काम किया है, जिसमें शाहरुख खान, गोविंदा, अमिताभ बच्चन जैसे बड़े नाम शामिल हैं। उनका एक ही सपना कि सलमान खान के साथ काम करना और अब वो भी पूरा होने जा रहा है।
कौन है वो जो पाकर रहेगा अपने हक की हर चीज?
इसके साथ ही अगर दूसरे प्रोमो वीडियो की बात करें तो इस वीडियो में कोई और नहीं बल्कि पंजाब का मुंडा और वो कंटेस्टेंट जा अपने हक की हर एक चीज का पाकर रहेगा। जी हां, शो के दूसरे कंटेस्टेंट प्रोमो वीडियो में कोई और नहीं बल्कि शहजादा धामी (ये रिश्ता क्या कहलाता है) नजर आ रहे हैं। इस हिसाब से शिल्पा शिरोडकर शो की पहली कंफर्म कंटेस्टेंट और शहजादा धामी शो के दूसरे कंफर्म कंटेस्टेंट बन गए हैं।
विवियन डीसेना के भी शो में आने की चर्चा
बता दें कि अभिनेता विवियन डीसेना को कई बार शो में आने के लिए मेकर्स बात कर चुके हैं। साथ ही ये कहा जा रहा है कि इस बार यानी बिग बॉस के 18वें सीजन के लिए उनका नाम भी कंफर्म हो गया है और वो इस बार शो में आने वाले हैं। हालांकि इसको लेकर अभी कोई ऑफिशियल पुष्टि नहीं हुई है और ऐसा बस रिपोर्ट्स के आधार पर कहा जा रहा है।
दो दिन बाद होगा बिग बॉस 18 का प्रीमियर
गौरतलब है कि सलमान खान का मोस्ट पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस 18 का ग्रैंड प्रीमियर 6 अक्टूबर को रात 9 बजे किया जाएगा। शो के प्रीमियर को कलर्स और जिया सिनेमा पर स्ट्रीम किया जाएगा। गौर करने वाली बात है कि बिग बॉस 18 को लेकर कहा जा रहा है कि इस बार शो में कई बड़े बदलाव होने वाले हैं। देखने वाली बात होगी कि इस बार के सीजन में क्या खास होने वाला है?
यह भी पढ़ें- ‘Salman Khan एक ही जगह…’, Govinda से लेकर बी-टाउन के सितारों ने भाईजान को लेकर ये क्या कहा?
संबंधित खबरें
रणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
20 mins agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
1 hr agoLIVE: 'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
1 hr agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
2 hrs agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
19 hrs agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
21 hrs agoसिनेमाघरों के बाद किस OTT पर दस्तक देगी रणबीर कपूर की 'रामायण'?
21 hrs agoMiss Universe 2026: भारत की काजिया लिज को चुनौती देंगी पाकिस्तान की मिस्बाह
22 hrs agoअनिल कपूर ने फीमेल स्टंट डायरेक्टर को 9 घंटे तक कराया इंतजार! अब मांगी माफी
1 day ago'रामायण' को देख रोए रैपर बादशाह
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines