हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: India blocGyanesh KumarBigg Boss 20

Bigg Boss 18: अविनाश को कशिश ने क्या बोल दिया? एक्स पर ट्रेंड हुआ 'Shame On Kashish'

Kashish Kapoor And Avinash Mishra: बिग बॉस 18 में कशिश कपूर और अविनाश मिश्रा के बीच जमकर झगड़ा देखने को मिला है। आलम यह हुआ कि एक्स पर Shame On Kashish ट्रेंड करने लगा। आइए जानते हैं क्यों…

विज्ञापन
Kashish Kapoor And Avinash Mishra. File Photo

Kashish Kapoor And Avinash Mishra: बिग बॉस 18 में इस वक्त काफी कुछ देखने को मिल रहा है। एक तरफ अविनाश मिश्रा और ईशा सिंह का लव एंगल देखने को मिल रहा है। दूसरी तरफ कशिश कपूर के साथ उनका अलग ही एंगल देखने को मिल रहा है। एक वक्त था जब कशिश को अविनाश मिश्रा के लुक्स की तारीफ करते हुए देखा जाता था। अब अविनाश पर घरवाले आरोप लगा रहे हैं कि वह ईशा और कशिश के साथ लव ट्रायएंगल बनाने की कोशिश कर रहे हैं। कशिश यह भी आरोप लगाती हैं कि अविनाश उनसे फ्लर्ट करने की कोशिश करते हुए फ्लेवर की बात करते हैं और उन्हें ट्रायएंगल बनाने का हिंट देते हैं। इस वजह से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ‘Shame On Kashish’ ट्रेंड करने लगा है। आइए जानते हैं क्या है पूरा मैटर…

कशिश ने क्या कहा था रजत दलाल से

बिग बॉस 18 के बीते एपिसोड में देखने को मिला कि कशिश कपूर, रजत दलाल को कहती हैं कि अविनाश मिश्रा उनके साथ फ्लर्ट करने की कोशिश करते हैं। यह बात जब रतज शिल्पा शिरोडकर और करणवीर मेहरा को बताते हैं कि अविनाश मिश्रा, ईशा के साथ रहते हुए कशिश के साथ लव ट्रायएंगल बनाने की कोशिश कर रहे हैं तो घर में हंगामा शुरू हो जाता है। अविनाश, कशिश के आरोपों से इनकार करते हैं तो रजत कहते हैं कि कशिश ने उन्हें बताया है कि अविनाश फेक लव ट्रायएंगल बना रहे हैं।

यह भी पढ़ें: करणवीर और रजत के बीच तगड़ी लड़ाई, हाथापाई की आई नौबत, कौन होगा बेघर?

कशिश ने अविनाश पर लगाया आरोप

इस बीच कशिश कपूर भी कहती हैं, अविनाश ने मुझसे कहा था कि व्यूअर्स को अलग फ्लेवर चाहिए। वह इनडायरेक्टली हिंट दे रहे थे कि मैं उनके साथ फेक लव ट्रायएंगल बनाऊं। दिलचस्प मोड़ तब आता है, जब करणवीर मेहरा, कशिश से पूछते हैं कि क्या अविनाश ने उसने फेक लव ट्रायएंगल बनाने के लिए कहा था? इस पर कशिश मना करते हुए कहती हैं कि अविनाश सिर्फ उनके साथ फ्लर्ट कर रहे थे। उन्होंने कहा था कि यह भी अच्छा फ्लेवर है।

अविनाश की बात से भड़क उठीं कशिश

नॉमिनेशन टास्क के बाद ईशा सिंह, अविनाश मिश्रा से पूछती हैं कि क्या उन्होंने कशिश को फेक लव ट्रायएंगल बनाने के लिए कहा था? इस पर अविनाश मना कर देते हैं। यह सुनते ही कशिश भड़क जाती हैं। अविनाश कहते हैं कि कशिश उनके पास आई थीं और उन्होंने ही लव एंगल बनाने के लिए कहा था। यह सुनकर कशिश भड़क जाती हैं और अविनाश को वुमनाइजर बोलती हैं। कशिश गुस्से में अविनाश से कहती हैं कि ‘अबे तू थप्पड़ खाएगा, तू ऋतिक रोशन नहीं है।’

क्यों ट्रेंड हुआ Shame On Kashish

बता दें कि यह सारा मामला वहां से शुरू होता है, जब कशिश कपूर और अविनाश मिश्रा पूल के पास बैठकर बात कर रहे होते हैं। उस वक्त दोनों ही फुल फ्लर्ट जोन में बात कर रहे होते हैं। अब जब कशिश ने अविनाश को लेकर कहा कि वह उन्हें लव ट्रायएंगल बनाने के लिए हिंट दे रहे थे, तो सोशल मीडिया पर फैंस भड़क गए और एक्स पर ‘Shame On Kashish’ ट्रेंड करने लग गया।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें