Shalin Bhanot Message for Eisha Singh: बिग बॉस 18 में अविनाश मिश्रा और ईशा सिंह के बीच की दोस्ती फैंस को काफी पसंद आ रही है। पिछले हफ्ते सलमान खान के खुलासे के बाद से ईशा का नाम शालीन भनोट के साथ काफी जोड़ा जा रहा है। दरअसल, सलमान ने ईशा से पूछा था कि क्या वह बाहर किसी को डेट कर रही हैं? उन्होंने बातों ही बातों में टीवी एक्टर और शो के एक्स कंटेस्टेंट शालीन भनोट का नाम लिया था। ईशा भले ही शालीन को अपना दोस्त बता रही हों लेकिन फैंस का कुछ और ही कहना है। अब शालीन भी पहली बार ईशा सिंह के लिए खुलकर बोलते आए हैं।
शालीन भनोट का मैसेज
सोशल मीडिया पर चर्चा है कि ईशा सिंह और शालीन भनोट एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों के कुछ वीडियो और तस्वीरें भी काफी वायरल हुईं। यह बात अलग है कि बिग बॉस हाउस में ईशा और बाहर शालीन दोनों ही एक दूसरे के बारे में बात करने से बचते दिख रहे हैं। अब पहली बार शालीन भनोट ने इनडायरेक्टली ईशा के लिए वीडियो पोस्ट किया है।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18: मां को देखते ही रो पड़े Rajat Dalal, विवियन-ईशा से क्या बोलीं?
शालीन ने क्या कहा?
वीडियो पोस्ट में शालीन भनोट ने अफवाहों पर आपत्ति जताई है। उन्होंने वीडियो में कहा, ‘मुझे बहुत लोगों के मैसेज आ रहे हैं। बहुत सारे लोग बहुत कुछ बात कर रहे हैं। मैं बस इतना ही कहना चाहता हूं कि मेरे बारे में आप लोग बात करो मुझे कोई दिक्कत नहीं है। मुझे अच्छा लगता है लेकिन मेरा नाम किसी एक लड़की के साथ जोड़कर उसका चरित्र हनन करना मुझे पसंद नहीं आ रहा है। प्लीज ऐसा मत करिए। एक लड़की की इज्जत का सवाल है।’
करण ने पूछा था सवाल
बता दें कि सलमान खान के अलावा करणवीर मेहरा और चाहत पांडे की मां भी इस बात का जिक्र करते हुए दिखे थे। वीकेंड का वार में करण ने ईशा से पूछा था कि ‘खतरों के खिलाड़ी 14’ के सेट पर शालीन भनोट जिस ईशा सिंह का नाम लेता था, क्या तुम वही हो? इस पर ईशा ने साफ मना कर दिया था।
चाहत की मां ने उठाया था मुद्दा
हाल ही में फैमिली वीक में चाहत पांडे की मां भावना पांडे भी ईशा सिंह और उनकी मां से शालीन भनोट का जिक्र करती दिखी थीं। उन्होंने कहा था कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोगों का कहना है कि ईशा बहू की तरह नई कार की पूजा कर रही हैं। वहीं शालीन साथ खड़े हैं। इस बात पर ईशा की मां ने चाहत पांडे की मां की क्लास लगा दी थी।
संबंधित खबरें
खत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
2 hrs agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
6 hrs agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
8 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
9 hrs agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
9 hrs agoसौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
15 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
1 day agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
1 day agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
1 day agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines