Sara Arfeen Khan In Bigg Boss 18: बिग बॉस 18 इन दिनों दर्शकों का काफी अटेंशन ग्रैब कर रहा है। बीते एपिसोड में अविनाश मिश्रा और अरफीन खान के बीच तीखी बहस देखने को मिली जिसके बाद अविनाश को घर से इविक्ट कर दिया गया। हालांकि कुछ घंटे बाद ही घर में उनकी न सिर्फ दोबारा एंट्री हुई, बल्कि राशन बांटने का अधिकार भी उन्हें ही दिया गया।
उधर, अविनाश की बिग बॉस में दोबारा एंट्री से अरफीन खान और उनकी वाइफ सारा अरफीन खान बिल्कुल खुश नहीं दिखे। इस दौरान दोनों ने घरवालों से अपने स्ट्रगल पर बात की और अविनाश की टिप्पणी पर दर्द भी बयां किया। बातचीत के दौरान सारा ने खुलासा किया कि वो 2 बार मिसकैरेज का दर्द झेल चुकी हैं।
सारा खान का छलका दर्द
बता दें कि पिछले एपिसोड में राशन टास्क के बाद अविनाश मिश्रा और अरफीन खान में काफी बहस हो गई थी। इस दौरान अविनाश ने अरफीन खान के माइंड कोचिंग के पेशे पर टिप्पणी की थी। अब अरफीन की पत्नी सारा खान का इस पर दर्द छलका है।
उन्होंने घरवालों के सामने बातचीत में कहा, ‘अरफीन और मेरा घर में लगातार मजाक बन रहा है। यहां तक कि बिग बॉस की तरफ से भी, सिर्फ हमारे पेशे की वजह से? माइंड कोच बनना कोई अपराध तो नहीं है। यही हमारी आजीविका है।’
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18 के वो 5 मौके जब Vivian Dsena हुए ट्रोल, कभी चुगली तो कभी दादागिरी
मिसकैरेज के वक्त अरफीन नहीं थे साथ
सारा अरफीन खान ने कहा, ‘हमने यहां तक पहुंचने के लिए कड़ी मेहनत की है। हमारा अपने प्रोफेशन के लिए योगदान है, जिसकी वजह से हमें कई बार अपनी पर्सनल लाइफ के लिए वक्त नहीं मिलता है। जब मेरा दो बार मिसकैरेज हुआ उस वक्त अरफीन को लंदन से इंडिया जाना पड़ा क्योंकि उनका सेमिनार था 500 लोगों के साथ। शादी के 10 साल बाद हमने जुड़वा बच्चों को खो दिया। दो बार मिसकैरेज हुआ लेकिन उस वक्त भी मैंने अरफीन से कहा कि आप जाओ क्योंकि वहां लोग आपके लिए रुके हैं।
उन्होंने आगे कहा, ‘वो हमारे लिए काफी महत्वपूर्ण क्षण था, फिर भी हम इसे एक साथ एक्सपीरियंस नहीं कर सके। ऐसा नहीं है कि मैं बार-बार बच्चे पैदा कर रही थी। इसके बावजूद हमारे प्रोफेशन को टारगेट किया जा रहा है।’ ये कहते हुए सारा काफी इमोशनल हो जाती हैं और गुस्से में वहां से चली जाती हैं। वहीं दूसरी ओर अरफीन खान फूट-फूटकर रोने लग जाते हैं।
शिल्पा शिरोडकर के सामने हुईं इमोशनल
शिल्पा शिरोडकर से बातचीत करते हुए सारा आगे कहती हैं, ‘बार-बार हमें कहा जाता है कि हम माइंड कोच हैं। क्या हम बिग बॉस का गेम नहीं खेल सकते हैं? क्यों हम अपने जुड़वा बच्चों को छोड़कर यहां आए हैं। हम क्या यहां लोगों का माइंड रीड करने के लिए आए हैं। मैंने पहले ही बोल दिया था कि मुझे सिर्फ गेम खेलना है। मैंने और अरफीन ने बिग बॉस में एक-दूसरे के साथ बैठना भी बंद कर दिया है, ताकि हम एक-दूसरे के दिमाग को प्रभावित न कर सकें। क्या हम पागल हैं?’ गौरतलब है कि अरफीन खान और उनकी पत्नी सारा अरफीन खान बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन के लाइफ कोच हैं। दोनों अपने जुड़वा बच्चों को छोड़कर बिग बॉस 18 में आए हैं।
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
7 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
11 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
11 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
12 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
13 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
14 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
14 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
15 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines