Sara Khan Allegation On Karanveer Mehra: बिग बॉस 18 में इन दिनों काफी हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है। बीते दिन टास्क में सारा अरफीन खान और करणवीर मेहरा के बीच झगड़ा देखने को मिला। टाइम गॉड के टास्क में जब सारा जबरदस्ती टास्क को खराब करने की कोशिश कर रही थीं तब उन्हें रोकने के लिए करण ने उन्हें हाथ से पकड़ते हुए पीछे खींचने की कोशिश की जिससे वह नाराज हो गईं। ड्रामा और ज्यादा तब बढ़ गया जब खींचातानी के चक्कर में सारा जमीन पर गिर गईं। सारा ने रोते हुए घर में खूब बवाल काटा और करणवीर मेहरा के खिलाफ लीगल एक्शन लेने की धमकी तक दे डाली।
टास्क के दौरान हुआ झगड़ा
बता दें कि टाइम गॉड के टास्क में जब संचालत श्रुतिका अर्जुन ने उन्हें गेम से एलिमिनेट कर दिया उसके बाद पूरा हंगामा शुरू हुआ। वह जबरदस्ती अन्य कंटेस्टेंट्स का गेम खराब कर रही थीं। शिल्पा और श्रुतिका ने सारा को रोकने की कोशिश की लेकिन वह नहीं मानीं। जब करणवीर ने उन्हें खींचा और टास्क से दूर हटाने की कोशिश की तो सारा जमीन पर गिर गईं। सारा का दावा था कि करणवीर ने उन्हें जबरदस्ती हाथापाई के दौरान जमीन पर गिराया था।
यह भी पढ़ें: Eisha Singh का बाहर बॉयफ्रेंड कौन? Salman Khan ने लिया नाम तो दंग रह गए घरवाले
करणवीर पर लगाया आरोप
एपिसोड के दौरान सारा कहती हैं कि ‘करण वीर मेहरा कौन होता है मुझे पुश करने वाला।’ सारा ने कहा कि वह सार्वजनिक तौर पर करणवीर से सॉरी बुलवाना चाहती हैं। इस दौरान उन्होंने कई बार बिग बॉस से कहा कि वह करणवीर के खिलाफ एक्शन लें। जब शिल्पा उन्हें समझाने के लिए पास गईं तो सारा ने उन्हें घटिया इंसान कहते हुए खूब सुनाया। इसके बाद वह लगातार रोती रहीं।
सारा ने कही एक्शन लेने की बात
बता दें कि जब विवियन डीसेना ने सारा खान से पूछने की कोशिश की तो उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि वह टास्क के दौरान गिरीं तो उन्हें चोट आई है। सारा ने कहा, ‘करण ने मुझे हाथ से पकड़कर नीचे गिराया। मैं बहुत डर गई थी। शिल्पा ने मुझे बुरी तरह से धक्का दिया। करण ने मुझे धक्का दिया और नीचे गिरा दिया। सब मुझे पागल कहने लगे लेकिन किसी ने नहीं पूछा कि मेरे साथ क्या हुआ था।’ सारा ने आगे कहा, ‘बिग बॉस को कार्रवाई करनी होगी वरना मैं वकीलों को बुला लूंगी।’
वीकेंड का वार में उठ सकता है मुद्दा
सारा ने आगे कहा, ‘अगर बिग बॉस मेकर्स ने कोई एक्शन नहीं लिया तो मैं घर के बाहर जाकर करणवीर मेहरा के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करूंगी। जब विवियन ने उनसे करण के साथ हुई हाथापाई को स्पष्ट करने के लिए कहा तो सारा ने कुछ भी बताने से मना कर दिया। उनका कहना था कि वह बिग बॉस को बोले कि टास्क के दौरान जो कुछ हुआ था, उसका फुटेज दोबारा दिखाया जाए। उधर, करणवीर मेहरा भी अपनी बात पर अड़े रहे और उनका कहना था कि सारा जो कह रही हैं, वह सही है। अगर बिग बॉस कहेंगे तो वह घर से बाहर चले जाएंगे। अब देखना दिलचस्प होगा कि सलमान खान इस मामले पर क्या एक्शन लेते हैं।
संबंधित खबरें
कियारा आडवाणी-सिद्धार्थ मल्होत्रा एक बार फिर बनने जा रहे मम्मी-पापा
26 mins agoसाले पर हमले के आरोप में अनुराग डोभाल की गिरफ्तारी, पत्नी ने भी लगाए आरोप
51 mins agoLIVE: आलिया भट्ट स्पैन में गर्ल गैंग संग मना रहीं छुट्टियां, फोटोज वायरल
1 hr ago'दृश्यम 3' ने 300 करोड़ किए पार, 5वें दिन भी करोड़ों में की कमाई
1 hr agoKBC में माधुरी दीक्षित बनीं 'चंद्रमुखी', अमिताभ बच्चन ने की तारीफ
18 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 7 कंटेस्टेंट्स, देखें लिस्ट
19 hrs agoहिमाचल प्रदेश नहीं, मुंबई में ही रहेंगे यामी गौतम-आदित्य धर
21 hrs agoरश्मिका-विजय की 'राणाबाली' में दिखेगा 'द ग्रेट मद्रास अकाल' का इतिहास
22 hrs ago'जेलर 2' के ट्रेलर में रजनीकांत संग दिखा विद्या बालन का धांसू अवतार
23 hrs agoStreet Fighter के ट्रेलर लॉन्च में विद्युत जामवाल ने 15 मिनट तक रोकी सांस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines