Bigg Boss 18: ‘बिग बॉस 18‘ में फिनाले से पहले दर्शकों और कंटेस्टेंट्स को एक के बाद एक झटके लग रहे हैं। पिछले हफ्ते एक के बाद एक 3 कंटेस्टेंट्स बेघर हुए थे। अब लगता है इस बार भी ये इतिहास दोहराने वाला है। शो में अब एक बार फिर डबल एविक्शन हो सकता है। अब ये एविक्शन कैसे होगा और कौन-कौन शो से आउट होगा वो भी जान लेते हैं। सामने आ रही जानकारी के मुताबिक, एक कंटेस्टेंट को मीड वीक एविक्शन में शो से निकाला जाएगा और इसके बाद एक कंटेस्टेंट वीकेंड का वार पर एविक्ट होगा।
मिड वीक एविक्शन में कौन होगा आउट?
लेटेस्ट रिपोर्ट्स की मानें तो बिग बॉस के घर में एक मिड वीक एविक्शन होने वाला है और इसमें सारा अरफीन खान (Sara Arfeen Khan) का पत्ता कट जाएगा। हालांकि, ये एविक्शन जनता के वोटों के आधार पर होगा या फिर घरवालों के फैसले से वो अभी तक रिवील नहीं हुआ है। लेकिन सारा का शो से बाहर होना कन्फर्म बताया जा रहा है। वैसे भी वो हमेशा ही बॉटम 2 में बनी रहती हैं। उनका गेम कुछ खास नहीं है। वो बस बेवकूफियां करके जैसे-तैसे शो में आगे बढ़ रही थीं। अभी तक रजत दलाल (Rajat Dalal) के कंधे पर चढ़कर सारा गेम के इस पड़ाव तक पहुंची हैं।
वीकेंड पर कटेगा किसका पत्ता?
इसके अलावा वो बस झगड़े करते और तोड़-फोड़ मचाते हुए ही नजर आती हैं। वहीं, सारा तो मिड वीक एविक्शन में बेघर हो रही हैं, तो इसका मतलब साफ है कि एक एविक्शन तो वीकेंड पर भी हो सकता है। अब इस हफ्ते अगर सारा निकल गईं तो उनके बाद 2 कंटेस्टेंट्स हैं जिनके आउट होने के चांस सबसे ज्यादा हैं। एक हैं ईशा सिंह (Eisha Singh) और दूसरी कशिश कपूर (Kashish Kapoor)। ये दोनों ही नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स में सबसे कमजोर खिलाड़ी हैं।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18: Eisha Singh की 5 गलतियां, जो विनर की दावेदार को ले आईं बेघर होने के कगार पर
कशिश क्यों हो सकती हैं एविक्ट?
वैसे इस हफ्ते जो कुछ तमाशा कशिश कपूर ने किया है उसे देखकर तो ऐसा ही लग रहा है कि उनके लिए ही सबसे कम वोट्स आएंगे। दरअसल, सोशल मीडिया पर कशिश को ट्रोल किया जा रहा है। उन्होंने अविनाश मिश्रा (Avinash Mishra) पर जो भी झूठे आरोप लगाए उससे लोग काफी नाराज हैं और इसका असर वोटिंग पर भी दिखाई दे सकता है।
संबंधित खबरें
KBC में माधुरी दीक्षित बनीं 'चंद्रमुखी', अमिताभ बच्चन ने की तारीफ
10 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 7 कंटेस्टेंट्स, देखें लिस्ट
11 hrs agoहिमाचल प्रदेश नहीं, मुंबई में ही रहेंगे यामी गौतम-आदित्य धर
13 hrs agoरश्मिका-विजय की 'राणाबाली' में दिखेगा 'द ग्रेट मद्रास अकाल' का इतिहास
14 hrs ago'जेलर 2' के ट्रेलर में रजनीकांत संग दिखा विद्या बालन का धांसू अवतार
15 hrs agoStreet Fighter के ट्रेलर लॉन्च में विद्युत जामवाल ने 15 मिनट तक रोकी सांस
16 hrs agoBigg Boss 20: गर्लफ्रेंड के होते हुए लव के लिए धड़का स्काउट का दिल!
17 hrs agoवीकेंड के बाद भी नहीं थमी Drishyam 3 की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
18 hrs ago'आपकी जगह जेल में है', चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को SC ने लगाई फटकार
1 day agoआलिया भट्ट संग 'इंशाल्लाह' में काम करेंगे संजय लीला भंसाली? चर्चाएं तेज
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines