Bigg Boss 18: ‘बिग बॉस 18‘ में बैक टू बैक लड़ाई-झगड़े देखने को मिल रहे हैं। पूरा घर इस वक्त 4 लोगों के खिलाफ है। सभी के निशाने पर ईशा सिंह, अविनाश मिश्रा, विवियन डीसेना और एलिस कौशिक बने हुए हैं। टाइम गॉड होने के कारण विवियन डीसेना सभी घरवालों के पहले टारगेट पर हैं। वहीं, जो इस वक्त बिग बॉस के घर में सबसे ज्यादा गदर उठा रहे हैं वो रजत दलाल और सारा अरफीन खान हैं। जबसे सारा एविक्ट हुई हैं उन्होंने सारी हदें पार कर दी हैं। वो नेशनल टीवी पर बेहूदगी करते हुए अपने खुद के स्टैंडर्ड गिरा रही हैं। चलिए जानते हैं उन्होंने शो में कब-कब घटियापन दिखाया है?
बेसिक राशन की चोरी
सबसे पहले सारा ने घर से बेसिक राशन की चोरी की, वो भी इसलिए नहीं क्योंकि वो इसका इस्तेमाल करना चाहती थीं। सारा ने चोरी सिर्फ इसलिए की क्योंकि वो बाकि लोगों को परेशान करना चाहती थीं। ऐसे में उन्होंने कॉमन राशन में आए टी बैग्स छुपाकर अपने सामान में रख लिए। साथ ही चाहत को भी सपोर्ट किया जब वो विवियन का पर्सनल सामान छिपा रही थीं।
बेड पर कब्जा
विवियन को परेशान करने के लिए सारा इतनी गिर गईं कि अपना बिस्तर होने के बावजूद वो सिर्फ विवियन को तकलीफ पहुंचाने के लिए उनके बेड पर कब्जा कर बैठीं। दरअसल, सारा जानती थीं कि विवियन को इस बात से परेशानी है कि उनके बेड पर कोई बैठे या इसका इस्तेमाल करे। ऐसे में विवियन रिक्वेस्ट करते रह गए और वो वहां से नहीं उठीं। इसके बाद उन्होंने वो बेड रजत दलाल और दिग्विजय राठी को दे दिया और फिर उन्होंने विवियन को उनके बिस्तर पर सोने नहीं दिया।
तलाक पर पर्सनल कमेंट
विवियन डीसेना को नीचा दिखाने और नेशनल टीवी पर उनकी इमेज खराब करने के लिए सारा अरफीन खान ने पर्सनल अटैक करने से भी परहेज नहीं किया। बिग बॉस के घर का एक रूल है कि कोई भी कंटेस्टेंट बाहर की जानकारी घर में नहीं देगा। लेकिन बीते एपिसोड में उन्होंने जिस तरह से विवियन की एक्स वाइफ को लेकर बयान दिया है कि उनकी वाइफ सारा की अच्छी दोस्त हैं और उन्होंने विवियन को लेकर क्या-क्या कहा है, वो बोलकर सारा ने बेहद ही घटिया हरकत की है।
पति पत्नी और वो
विवियन के अलावा हालिया एपिसोड में सारा ने अविनाश, ईशा और एलिस की दोस्ती पर न सिर्फ कीचड़ उछाला बल्कि भद्दी टिप्पणियां भी की। इन तीनों की खूबसूरत दोस्ती को सारा ने सबके सामने ‘पति-पत्नी और वो’ का टैग दे दिया। इस दौरान उन्होंने जो-जो बातें कहीं वो किसी की भी इज्जत की धज्जियां उड़ाने के लिए काफी हैं। लेकिन उनके मुंह से जो बातें निकली हैं, वो इन तीनों की नहीं बल्कि सारा की ही धज्जियां उड़ा रही हैं।
यह भी पढ़ें: Ashish Chanchlani ने स्कैमर को ही लगाया चूना, बड़े घोटाले का शिकार होने से बाल-बाल बचे यूट्यूबर
हिंसक व्यवहार
आज तो सारा सभी हदें ही तोड़ देंगी। अब जो प्रोमो सामने आया है उसमें सारा को न सिर्फ अपना आपा खोते हुए देखा जा सकता है, बल्कि वो घर में तोड़-फोड़ मचा रही हैं। इतना ही नहीं सारा ने विवियन पर कुछ सामान भी फेंककर मारा है। सभी घरवाले उन्हें रोकने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन नॉमिनेट होने के बाद से सारा आउट ऑफ कंट्रोल हो गई हैं।
संबंधित खबरें
'सेना की वर्दी में आए आतंकवादी…', निम्रत कौर ने बयां किया दिल दहला देने वाला मंजर; शहीद पिता को किया याद
1 hr ago'रात में दरवाजा खटखटाया…', नशे में धुत डायरेक्टर की डिमांड से डर गई थीं स्वरा भास्कर; एक्ट्रेस ने सुनाया किस्सा
2 hrs agoPrem Keetanu Movie Review: वीर पहाड़िया की सादगी और आफिया का ठहराव; दिल को छू लेती है ये मॉडर्न प्रेम कहानी
2 hrs agoमाही विज या उदिति सिंह… कौन बना Bigg Boss 20 का अगला कैप्टन? नाम आया सामने
2 hrs agoBox Office Collection: 'द वन' की कमाई में 7वें दिन आया उछाल, नानी की 'द पैराडाइज' का भी कैसा हाल?
5 hrs agoचप्पल उतारकर The Vvaan देखने थिएटर पहुंचे लोग, बाहर बांटा गया ‘ठेकुआ’; इमोशनल हुए दर्शक
12 hrs ago'दृश्यम 3' की रिलीज से पहले OTT पर छाई अजय देवगन की ये पुरानी फिल्म, ट्रेंडिग लिस्ट में बनाई जगह
14 hrs agoDrishyam: The Conclusion Movie Review: अजय देवगन और Jaideep Ahlawat की दमदार अदाकारी, अभिषेक पाठक का शानदार निर्देशन
14 hrs agoKhatron Ke Khiladi 15: फिनाले से पहले क्यों फूट-फूटकर रोईं फरहाना भट्ट? रोहित शेट्टी ने लगाया गले
15 hrs agoनवजोत सिंह सिद्धू बने दादा, घर आई नन्ही परी; खास अंदाज में बताया नाम
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines