Sara Arfeen Khan in Bigg Boss 18: ‘बिग बॉस 18’ में इन दिनों काफी ड्रामा और एंटरटेनमेंट देखने को मिल रहा है। घर में हाल ही में नॉमिनेशन की प्रक्रिया को अंजाम दिया गया जिसके बाद घर से बेघर होने के लिए कुल 7 कंटेस्टेंट्स नॉमिनेट हो गए। वहीं दूसरी तरफ चुम दरांग को पहले तो टाइम गॉड बनाया गया लेकिन उसी के कुछ समय के बाद बिग बॉस ने उन्हें टाइम गॉड की पॉजिशन से हटा भी दिया। इस पूरे प्रोसेस में सारा आरफीन खान का बहुत बड़ा हाथ रहा। आखिर कैसे, चलिए आपको बताते हैं।
सारा आरफीन ने फिर की नौटंकी
सारा आरफीन इस हफ्ते भी घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेटेड हैं, ऐसे में जब-जब वो नॉमिनेट होती है, कुछ ना कुछ नाटक और ड्रामा जरूर करती हैं। बस अपनी आदत से मजबूर सारा ने इस बार भी कुछ ऐसा ही किया। सारा ने चुम के टाइम गॉड बनते ही अपनी फ्लिप साइड एक बार फिर से दिखा दी। दरअसल चुम दरांग ने घर के राशन को छोड़कर टाइम गॉड को चुना, ऐसे में बिग बॉस ने सभी घरवालों से कहा कि वो घर का राशन स्टोर रूम में रख दें।
बस यहीं पर सारा ने अपना ड्रामा करना शुरू कर दिया। उन्होंने कुछ राशन को अपने पास छुपा लिया। बार-बार करणवीर और चुम के कहने के बावजूद भी सारा ने राशन को वापस नहीं किया। इस दौरान उनकी करणवीर से जमकर फाइट हुई लेकिन बिग बॉस के चुम को वॉर्निंग के बावजूद भी सारा ने राशन नहीं दिया।
चुम दरांग को बिग बॉस ने किया फायर
बस इसी के बाद बिग बॉस ने चुम दरांग को बड़ा झटका देते हुए उन्हें टाइम गॉड की पॉजिशन से फायर भी कर दिया। बिग बॉस ने कहा कि चुम टाइम गॉड के तौर पर अपनी जिम्मेदारियां निभा नहीं पा रही हैं, इसलिए उन्हें इस पॉजिशन से हटाया जाता है।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18: फिनाले से पहले बेघर हो सकते हैं ये 5 कंटेस्टेंट्स, खुद की कोई गेम नहीं
संबंधित खबरें
4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
55 mins ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
17 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
19 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
20 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
21 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
21 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
21 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
23 hrs agoLIVE: Ed Sheeran ने 'किंग' के लिए हिंदी में गाते हुए BTS वीडियो किया शेयर
1 day agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines