Bigg Boss 18: सलमान खान (Salman Khan) के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 18’ (Bigg Boss 18) का जबरदस्त हाइप बना हुआ है। इन दिनों घर में सभी कंटेस्टेंट आगे बढ़ने की होड़ में लगे हुए हैं। शो में से कुछ पुराने कंटेस्टेंट घर से बाहर हो गए हैं तो 2 की बतौर वाइल्ड कार्ड एंट्री हुई है। हम बात कर रहे हैं कशिश कपूर (Kashish Kapoor) और दिग्विजय राठी (Digvijay Rathi) की जो घर में आए थे बाकी कंटेस्टेंट की नाक में दम करने के लिए। लेकिन कहीं न कहीं दोनों ही कमजोर नजर आ रहे हैं। वहीं अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है जिसमें सलमान खान कशिश कपूर को कुछ ऐसा कहते नजर आ रहे हैं कि वो ट्रोल हो रहे हैं। आइए जानते हैं कि क्या है पूरा माजरा…
कशिश को सलमान ने कहा धोखेबाज
सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें सलमान खान कशिश कपूर को बोलते नजर आ रहे हैं कि एक बार धोखा दे चुकी हैं ये। इस पर कशिश कहती हैं कि सर मैं भागी नहीं थी मैंने क्विट किया था, मैं ये आपसे लास्ट टाइम भी बोल चुकी हूं। कशिश ने कहा कि मैंने करण को बोल कर ही सब कुछ किया था। क्या सही हुआ गलत हुआ क्या ऊपर नीचे हुआ मैंने सब बताया था। सलमान ने मुक्ति की बात की तो वो बोलीं की मुझे तो मिल गई क्योंकि मेरे अंदर गिल्ट था।
यह भी पढ़ें: Rajat Dalal ने इस कंटेस्टेंट को बुलाया कंबल में, एक्टर डरा और बोला- ‘मैं शादीशुदा हूं’
सलमान ने कशिश को बताया भगोड़ी
सलमान खान ने कशिश को बार-बार कहा कि आप शो से पैसे लेकर भागी थीं। उन्होंने कहा कि आपको पता है कि क्विट का क्या मतलब होता है? कशिश बोलती है छोड़ देना, और मैंने वो किया। एक्टर ने उन पर तंज कसते हुए कहा कि जो लोग बीच में क्विट करते हैं न वो कोई गोल नहीं पा सकते ऐसे ही बीच में लटके रह जाते हैं।
सलमान खान हुए ट्रोल
शो में कशिश को बार-बार ये कहना कि आप शो छोड़कर भागी थीं लोगों को अच्छा नहीं लगा। ऐसे में लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया है। एक ने लिखा- दीपक और जिस कंटेस्टेंट ने भी पैसे का बैग लिया क्या वो सब भाग गए थे। कुछ भी बोलते हो। दूसरे ने लिखा- पैसे लेकर भाग गई थी, क्या मतलब होता है भाई। वहीं कुछ लोगों ने तो सलमान खान के पुराने विवादों को इससे जोड़ दिया और कहा कि कौन भागने की बात कर रहा है।
यह भी पढ़ें: Govinda Health Update: अस्पताल में भर्ती हुए ‘चीची’, जानें अब कैसी है तबीयत?
संबंधित खबरें
'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
32 mins ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
1 hr ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
17 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
20 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
21 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
22 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
22 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
22 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
1 day agoLIVE: Ed Sheeran ने 'किंग' के लिए हिंदी में गाते हुए BTS वीडियो किया शेयर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines