Bigg Boss 18: बिग बॉस के घर में कुछ रिश्ते पनप तो रहे हैं, लेकिन अभी तक कंटेस्टेंट्स उन्हें नाम नहीं देना चाहते। ऐसा ही एक रिश्ता है अविनाश मिश्रा (Avinash Mishra) और ईशा सिंह (Eisha Singh) का। ये दोनों अभी तक यही दावा कर रहे हैं कि ये तो बस अच्छे दोस्त हैं। हालांकि, जनता को सब समझ आ रहा है। ईशा और अविनाश का प्यार छिपाए नहीं छिप रहा। ऐसे में अब इनका रिश्ता कितना मजबूत है आज रात उसकी अग्नि परीक्षा होगी।
सलमान खान लेंगे अविनाश के प्यार का टेस्ट
सलमान खान (Salman Khan) खुद आज अविनाश के प्यार का इम्तिहान लेने वाले हैं। अब ये टेस्ट क्या होगा और क्या इसमें अविनाश पास होंगे या नहीं? ये जानते हैं। दरअसल, आज रात को सलमान खान कंटेस्टेंट्स के साथ कई सारे गेम्स खेलेंगे। इस दौरान वो अविनाश मिश्रा को ब्लाइंड फोल्ड करवाकर उनसे अपने प्यार को पहचाने को कहेंगे। प्यार से तो आप समझ ही गए होंगे कि अविनाश को ईशा सिंह को पहचानना है वो भी बिना आंखों का इस्तेमाल किए। सभी लड़कियां लाइन लगाकर खड़ी होंगी और अविनाश उनका हाथ छूकर ये पता लगाएंगे कि वो हाथ ईशा का है या नहीं।
कैसे अविनाश देंगे करण को झटका?
अब ये टास्क काफी मजेदार होने वाला है। अविनाश सच में ईशा का हाथ ब्लाइंड फोल्ड होने के बावजूद पहचान लेंगे, लेकिन इस दौरान कुछ ऐसा होगा जिसके बाद करण वीर मेहरा (Karan Veer Mehra) को भी झटका लग सकता है। दरअसल, सिर्फ ईशा ही नहीं वो बंद आंखों से चुम दरांग (Chum Darang) का हाथ भी पहचान जाएंगे और करण से कहेंगे कि ये तो आपके वाली है। ये सुनकर वहां मौजूद हर कोई शॉक्ड रह जाएगा। ईशा तक तो ठीक था, लेकिन अविनाश को चुम का हाथ कैसे पहचान में आया ये काफी शॉकिंग है।
यह भी पढ़ें: Year Ender 2024: एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में एक के बाद एक उठी अर्थी, दुनिया छोड़ गए कई दिग्गज
प्यार खुलेआम होगा प्यार का इजहार?
दूसरी तरफ अब ये टास्क देखकर ऐसा लग रहा है जैसे ईशा और अविनाश जल्द ही खुलेआम अपने प्यार को एक्सेप्ट कर लेंगे। ये दोनों अब पहले से ज्यादा खुलकर अपनी फीलिंग्स जताते हुए नजर आ रहे हैं। हो सकता है कि फिनाले से पहले ही इनका रिश्ता ऑफिशियल हो जाए। अगर ऐसा होता है तो फैंस भी बेहद खुश होंगे कि इस सीजन कम से कम एक कपल तो शो में देखने को मिला। वहीं, करण और चुम की लव स्टोरी भी अब थोड़ी स्लो हो गई है।
संबंधित खबरें
Bigg Boss 20 में एंट्री करते ही एविक्ट हुए Nakul Dhull! जानें पूरा मामला
34 mins agoकिसकी वजह से नाना पाटेकर ने बॉलीवुड में की थी एंट्री? खुद किया था खुलासा
1 hr agoनाना पाटेकर के निधन के बाद तनुश्री दत्ता ने फिर दिया विवादित बयान
2 hrs agoहुमा कुरैशी ने प्रदर्शनकारियों का किया सपोर्ट, तो साकिब सलीम को मिली नफरत
3 hrs ago'तुमसे रिप्लेस कर देती हूं...', फराह खान ने की साइरस ब्रोचा की बोलती बंद
4 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 11 कंटेस्टेंट्स, देखें लिस्ट
5 hrs agoDrishyam 3 की कमाई में देर रात आया तगड़ा उछाल, 10वें दिन भी जमाई धाक
6 hrs agoअजय की ‘दृश्यम 3’ का जलवा, ‘हनुमान अंश’ को छोड़ा पीछे; कमाए इतने करोड़
15 hrs agoरहस्य, रोमांच और कॉमेडी का जबरदस्त तड़का, OTT पर दस्तक देने आ रही 'धूमकेतु'
17 hrs agoNetflix पर आते ही छाई साउथ सिनेमा की ये स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म, आपने देखी?
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines