Bigg Boss 18: ‘बिग बॉस 18‘ में आज रात एक बड़ा धमाका होने वाला है। इस बार वीकेंड का वार एक दिन पहले होने वाला है। सलमान खान (Salman Khan) शो में आज रात कई ऐसे खुलासे करेंगे जिससे सभी घरवालों को झटका लग सकता है। लेकिन एलिस कौशिक (Alice Kaushik) तो सलमान खान की बातें सुनकर टूट ही जाएंगी। वो अब काफी इमोशनल होने वाली हैं क्योंकि अब सलमान खान उन्हें कुछ ऐसा बताएंगे जिसे सुनकर एलिस के पैरों तले जमीन खिसक जाएगी।
कंवर ढिल्लों की बात सुन टूटा एलिस का दिल
दरअसल, ये खुलासा एलिस की पर्सनल लाइफ को लेकर होगा। अब तक कई बार शो पर एलिस को अपने बॉयफ्रेंड के बारे में बातें करते हुए देखा गया है। वो अक्सर कंवर ढिल्लों (Kanwar Dhillon) का नाम लेती हुई दिखाई देती हैं। कुछ समय पहले एलिस ने बिग बॉस के घर में अपने दोस्तों को बताया था कि उनके बॉयफ्रेंड ने उन्हें शादी के लिए प्रपोज कर दिया है। आज इसी स्टेटमेंट पर सलमान उन्हें कुछ शॉकिंग बात बताने वाले हैं। दरअसल, हाल ही में कंवर ढिल्लों ने अपने एक इंटरव्यू में चौंका देने वाला बयान दिया था।
सलमान खान ने एलिस को करवाया सच का सामना
कंवर ढिल्लों ने शादी के प्रपोजल को लेकर बातचीत में बताया था कि उन्होंने एलिस को शादी के लिए प्रपोज नहीं किया है, उसने कुछ गलत समझ लिया होगा। कंवर ने ये बात जरूर एक्सेप्ट की थी कि वो दोनों रिलेशनशिप में हैं। सलमान खान अब एलिस को इसके बारे में बताएंगे। अब जो प्रोमो वीडियो सामने आया है उसमें सलमान एलिस को कह रहे हैं- ‘आपने करण वीर को बताया कि बाहर आपको किसी ने शादी के लिए प्रपोज किया है, लेकिन जिसकी आप बात कर रही हैं वो बाहर कुछ अलग ही इंटरव्यूज दे रहे हैं। जैसे- मैंने किसी को कोई प्रोपोज नहीं किया है, ऐसी कोई चीज नहीं हुई है।’ ये सुनते ही एलिस के आंसू बहने लगे।
यह भी पढ़ें: Kamal Haasan के भाई के साथ दिवाली पर हुआ भयानक हादसा, सर्जरी की आई नौबत
रश्मि को भी सलमान ने ऐसे ही किया था आगाह
इसके बाद एलिस-सारा को इस बारे में बताती हैं कि कंवर ने उन्हें कहा था कि मुझे तेरे साथ लाइफ में सेटल होना है। मैं तुमसे शादी करना चाहता हूं।’ एलिस इसके बाद अपने दिल का दर्द बयां कर रही हैं और बता रही हैं कि सलमान ने जब उन्हें ये बताया तो वो ब्लेंक हो गईं और वो जानना चाहती हैं कि जो कहा गया है वो क्यों कहा गया है? लेकिन ये एपिसोड आपको ‘बिग बॉस 13’ की याद दिला देगा, जब सलमान ने रश्मि देसाई को उनके बॉयफ्रेंड अरहान खान की सच्चाई बताई थी तब रश्मि को भी ऐसे ही झटका लगा था।
संबंधित खबरें
आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
1 hr ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
1 hr ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
3 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
4 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
4 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
21 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
23 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
1 day agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
1 day ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines