Bigg Boss 18: ‘बिग बॉस 18‘ में वीकेंड का वार एपिसोड का इस बार दर्शकों को बेसब्री से इंतजार हो रहा है। इस हफ्ते शो में कंटस्टेंट्स ने ऐसे-ऐसे कारनामे किए हैं जिसके बाद सभी की क्लास लगना तय है। साथ ही जो प्रोमो वीडियो सामने आ रहे हैं उन्हें देखने के बाद तो फैंस भी एक्साइटेड हो गए हैं। सलमान खान कुछ कंटेस्टेंट पर बादल की तरह गरज रहे हैं। ईशा सिंह (Eisha Singh) हों या फिर कशिश कपूर (Kashish Kapoor) सभी होस्ट के निशाने पर होंगे।
हिना खान ने जब सलमान को दिया था उल्टा जवाब
लेकिन अब सोशल मीडिया यूजर्स को कशिश को देखकर एक्ट्रेस हिना खान (Hina Khan) की याद आ गई है। हिना खान ‘बिग बॉस सीजन 14’ में कंटेस्टेंट बनकर आई थीं और उन्हें इस शो में कभी भुलाया नहीं जा सकता। हिना खान की दबंगई शो में काफी मशहूर थी। उन्हें शेर खान कहा जाता था क्योंकि वो न सिर्फ कंटेस्टेंट्स की आंखों में आंखें डालकर उनसे भिड़ जाती थीं, बल्कि हिना तो सलमान खान को भी दो टूक जवाब देने से नहीं कतराती थीं। कई मौकों पर उन्होंने सलमान खान तक की बोलती बंद कर दी थी।
सलमान ने ली कशिश की क्लास
अब ऐसा ही कुछ इस सीजन में भी देखने को मिल रहा है। इस बार हिना खान की तरह ही कशिश कपूर भी होस्ट से जुबान लड़ाती हुई नजर आ रही हैं। अविनाश मिश्रा (Avinash Mishra) पर कशिश ने जो आरोप लगाए हैं वो इतने संगीन हैं कि सलमान उस मुद्दे को उठाए बिना वीकेंड का वार नहीं कर सकते थे। ऐसे में सलमान ने अविनाश का सपोर्ट करते हुए और उन्हें इंसाफ दिलवाते हुए कशिश की क्लास ले ली। हालांकि, कशिश गलत होने के बावजूद उनसे बहस करते हुए नजर आ रही हैं।
यह भी पढ़ें: क्यों सन्नाटे में बीता Salman Khan का बर्थडे? मुंबई छोड़ कहां गया खान परिवार?
सलमान से भिड़ीं कशिश कपूर
अब कशिश का ये एटीट्यूड देखते ही फैंस को उनमें हिना खान की झलक दिखाई देने लगी है। कुछ दर्शकों ने कशिश को सपोर्ट किया है और अब वो कह रहे हैं कि कशिश कपूर में ठीक हिना खान की तरह ही सलमान खान के खिलाफ बोलने की हिम्मत है। आपको बता दें, इस शो में बेहद कम ऐसे कंटेस्टेंट्स नजर आए हैं जो सलमान खान को उनके मुंह पर जवाब देने की हिम्मत रखते हों। अब कशिश ने भी वही हिम्मत दिखाई है, लेकिन डर इस बात का है कि कहीं उनकी ये हिम्मत उनकी जिंदगी की सबसे बड़ी गलती न बन जाए।
संबंधित खबरें
'सेना की वर्दी में आए आतंकवादी…', निम्रत कौर ने बयां किया दिल दहला देने वाला मंजर; शहीद पिता को किया याद
1 hr ago'रात में दरवाजा खटखटाया…', नशे में धुत डायरेक्टर की डिमांड से डर गई थीं स्वरा भास्कर; एक्ट्रेस ने सुनाया किस्सा
2 hrs agoPrem Keetanu Movie Review: वीर पहाड़िया की सादगी और आफिया का ठहराव; दिल को छू लेती है ये मॉडर्न प्रेम कहानी
2 hrs agoमाही विज या उदिति सिंह… कौन बना Bigg Boss 20 का अगला कैप्टन? नाम आया सामने
3 hrs agoBox Office Collection: 'द वन' की कमाई में 7वें दिन आया उछाल, नानी की 'द पैराडाइज' का भी कैसा हाल?
6 hrs agoचप्पल उतारकर The Vvaan देखने थिएटर पहुंचे लोग, बाहर बांटा गया ‘ठेकुआ’; इमोशनल हुए दर्शक
12 hrs ago'दृश्यम 3' की रिलीज से पहले OTT पर छाई अजय देवगन की ये पुरानी फिल्म, ट्रेंडिग लिस्ट में बनाई जगह
14 hrs agoDrishyam: The Conclusion Movie Review: अजय देवगन और Jaideep Ahlawat की दमदार अदाकारी, अभिषेक पाठक का शानदार निर्देशन
14 hrs agoKhatron Ke Khiladi 15: फिनाले से पहले क्यों फूट-फूटकर रोईं फरहाना भट्ट? रोहित शेट्टी ने लगाया गले
15 hrs agoनवजोत सिंह सिद्धू बने दादा, घर आई नन्ही परी; खास अंदाज में बताया नाम
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines