Bigg Boss 18, Salman Khan: टीवी का मशहूर रियलिटी शो बिग बॉस अक्सर चर्चा में बना रहता है। आने वाले कुछ ही दिनों में शो शुरू होने वाला है, तो जाहिर है कि इसको लेकर लोगों में एक्साइटमेंट लेवल सातवें आसमान पर होगी। लोगों को शो के 18वें सीजन का बेसब्री से इंतजार है। हर रोज शो को लेकर कुछ ना कुछ नया अपडेट आ ही जाता है। हालांकि अब ऐसा लग रहा है कि ये शो अपना ही रिकॉर्ड तोड़ने वाला है। शो के लेटेस्ट अपडेट से ऐसा ही कुछ हिंट मिला है। आखिर क्या है वो नया अपडेट? आइए जानते हैं…
बिग बॉस तोड़ेगा अपना ही रिकॉर्ड
दरअसल, शो को लेकर आए हालिया अपडेट की बात करें तो इसमें बताया गया है और रिपोर्ट्स हैं कि इस बार शो में 16 या 17 नहीं बल्कि 20 कंटेस्टेंट हिस्सा लेंगे, जो अपने आपमें बड़ी बात है। साथ ही अगर ऐसा होता है तो शो का ये सीजन अपना ही रिकॉर्ड तोड़ सकता है क्योंकि ये सीजन अब तक का सबसे ज्यादा कंटेस्टेंट के साथ शुरू होने वाला सीजन होगा। हालांकि इसको लेकर अभी कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई हैं और ये बस रिपोर्ट्स और बातों के आधार पर कहा जा रहा है।
शो को लेकर फैंस में एक्साइटमेंट
हाल ही में सलमान खान को बिग बॉस 18 के सेट पर देखा गया था, जिसके बाद से फैंस में शो के लिए एक्साइटमेंट और भी बढ़ गई है। साथ ही अगर इस बार के कंटेस्टेंट की बात करें शो के लिए कई लोगों के नाम सामने आ रहे हैं, लेकिन अभी तक इसकी कोई भी आधिकारिक लिस्ट जारी नहीं हुई है, लेकिन कहा जा रहा है कि इस बार शो में मीरा देवस्थाले, समीरा रेड्डी, अनिता हसनंदानी, टीवी एक्टर धीरज धूपर, कॉमेडियन चंदन प्रभाकर, सुनील कुमार, शहीर शेख, सुरभि ज्योति, फैसल शेख, जान खान बतौर कंटेस्टेंट नजर आ सकते हैं।
कब शुरू होगा बिग बॉस का 18वां सीजन?
इसके साथ ही अगर शो के शुरू होने की बात करें तो रिपोर्ट्स हैं कि इस बार यानी बिग बॉस 18, 5 अक्टूबर 2024 से शुरू किया जाएगा। इस बार भी सलमान खान ही शो को होस्ट करेंगे और घरवालों की क्लास लगाएंगे। हालांकि इन दिनों सलमान अपने दूसरे प्रोजेक्ट्स में भी बिजी हैं। हाल ही में सलमान को एक इवेंट में देखा गया था, जहां वो अपनी पसलियों की चोट से परेशान नजर आए थे, जिसके बाद उनकी सेहत को लेकर उन्हें ट्रोल किया गया। हालांकि सच्चाई सामने आने के बाद फैंस को भाईजान की चिंता हुई और लोगों ने उनके जल्दी ठीक होने की कामना की।
यह भी पढ़ें- MMS लीक के बाद Trisha Madhu के नए वीडियो वायरल, सोशल मीडिया पर हुआ बवाल
संबंधित खबरें
रणवीर शौरी को मिली जान से मारने की धमकी, CJP प्रोटेस्ट का किया था विरोध
18 mins ago‘जेलर 2’ का कितना है बजट? रजनीकांत की फीस से लेकर रिलीज डेट तक जानें सबकुछ
26 mins agoआयुष्मान की फिल्म 'उड़ता तीर' का दूसरा ट्रेलर हुआ आउट, जानें कब होगी रिलीज
2 hrs agoआरजे मिट्टे की यह सीरीज दुनियाभर में बनी नंबर 1, IMDb पर मिली 9.5 रेटिंग
2 hrs agoरजनीकांत की ‘जेलर 2’ ने एडवांस बुकिंग में की बंपर कमाई, जानें कब होगी रिलीज
3 hrs agoरणबीर कपूर की Ramayana का 'जटायु' पोस्टर हुआ रिलीज, कौन निभा रहा रोल?
6 hrs ago'गर्लफ्रेंड्स तो रही होंगी', आम्रपाली दुबे ने निरहुआ की लव लाइफ पर की बात
7 hrs agoकौन हैं आकृति अग्रवाल? जिन्होंने क्रिकेटर पृथ्वी शॉ संग की नई शुरुआत
7 hrs agoKoffee With Karan 9 में सलमान खान समेत गेस्ट बनेंगे ये 20 सितारे!
9 hrs agoBigg Boss 20: 'तेरे जैसे बहुत देखे...', काजी तौकीर से फिर भिड़े स्काउट
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines