हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Bigg Boss 18: किन 5 कंटेस्टेंट्स पर भड़क सकते हैं Salman Khan? वीकेंड का वार होगा खतरनाक

Bigg Boss 18: इस हफ्ते सलमान खान का पारा हाई होने वाला है। वो 1 या 2 नहीं बल्कि 5 कंटेस्टेंट्स को फटकार लगा सकते हैं। अब ये कौन होंगे, ये भी जान लेते हैं।

विज्ञापन
Bigg Boss 18 Salman Khan file photo

Bigg Boss 18: ‘बिग बॉस 18’ में ये वीकेंड का वार काफी धमाकेदार होने वाला है। सलमान खान (Salman Khan) इस हफ्ते कई कंटेस्टेंट्स की क्लास लगाएंगे और कई लोगों के चेहरे से मुखौटा भी हटाएंगे। कई कंटेस्टेंट्स को फिनाले से पहले शो के होस्ट सलमान खान एक्सपोज करने वाले हैं। इस हफ्ते घर में काफी कुछ ऐसा हुआ है जिसके बाद सलमान खान को एक बार फिर दबंग बनकर घरवालों को धमकाना ही पड़ेगा। तो चलिए देखते हैं इस बार सलमान खान के निशाने पर कौन-से 5 कंटेस्टेंट्स आ सकते हैं?

Eisha Singh

सलमान खान इस वीकेंड पर ईशा सिंह पर वार करने वाले हैं। एक्टर ईशा पर कई सवाल दागेंगे और उनके और अविनाश के रिश्ते पर ईशा को सरेआम एक्सपोज करेंगे। दोस्ती के नाम पर गेम खेलने की वजह से ईशा भाईजान के निशाने पर आएंगी। सलमान उनकी हर चाल का पर्दाफाश करेंगे जिससे दर्शकों को भी सच पता चल जाएगा और शायद अविनाश की भी आंखें खुल जाएंगी।

विज्ञापन

Kashish Kapoor

कशिश कपूर का तो इस हफ्ते सबसे ज्यादा बैंड बजने वाला है। उन्होंने अविनाश मिश्रा (Avinash Mishra) पर जो कीचड़ उछाला है अब सलमान उसे साफ करेंगे और कशिश को खूब खरी-खोटी सुनाएंगे। कशिश को जिस तरह से सलमान ने सुनाया है वो देखकर तो लोगों को प्रियंका जग्गा तक की याद आ गई। प्रोमो में सलमान का खतरनाक रूप देखने को मिल रहा है।

Sara Arfeen Khan

कशिश और अविनाश के बीच हुए फ्लर्ट को सारा ने जिस तरह से मुद्दा बनाकर नेशनल टीवी पर उछाला है, उसके बाद वो भी सलमान खान से डांट खा सकती हैं। सारा ने टास्क के दौरान भी काफी कुछ ऐसा किया, जिसके कारण कुछ कंटस्टेंट्स को चोट आ सकती थी। सारा की इन हरकतों पर सलमान इस बार अपना गुस्सा कंट्रोल नहीं कर पाएंगे।

विज्ञापन

Karan Veer Mehra

करण वीर मेहरा और सारा के बीच जल्द ही कुछ ऐसा होगा, जिसके बाद सलमान खान हो सकता है कि करण को फटकार लगाने पर मजबूर हो जाएं। एक प्रोमो सामने आया था जिसमे सारा रो रही थीं और करण गुस्से में कह रहे थे कि अगर बिग बॉस उन्हें बाहर निकालना चाहते हैं तो निकाल सकते हैं। टास्क के दौरान सारा ने जो लोगों को गिराने की कोशिश की थी, उसके बाद करण के रिएक्शन पर भी बवाल हो सकता है।

यह भी पढ़ें: क्या Eisha के लिए सिर्फ ‘खिलौना’ हैं Avinash? Salman Khan ने किया प्यार का पर्दाफाश

विज्ञापन

Rajat Dalal

रजत दलाल ने शो में अविनाश की कोने-कोने में जाकर चुगलियां की हैं। रजत ने अविनाश पर कई आरोप लगाए और उन्हें नेशनल टीवी पर ठरकी तक कह दिया। उनका ये वीडियो क्लिप भी बिग बॉस ने कंटेस्टेंट्स को दिखाया था। ऐसे में हो सकता है कि सलमान खान इस कमेंट के लिए रजत की क्लास लगा दें।

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola