Vivian Dsena की गेम पर सलमान-काम्या ने उठाए 5 सवाल, लाडले को जिताने की एक और 'कोशिश'?

Bigg Boss 18 Weekend Ka Vaar: बिग बॉस 18 वीकेंड का वार में सलमान खान के साथ काम्या पंजाबी नजर आईं। दोनों ने मिलकर विवियन डीसेना की गेम पर सवाल उठाए और उन्हें बोरिंग गेम से एक्टिव गेम में आने के लिए रियलिटी चेक दिया।

bigg boss 18 salman khan kamya punjabi slams vivian dsena weekend ka vaar

Bigg Boss 18 Weekend Ka Vaar. File Photo

विज्ञापन

Bigg Boss 18 Weekend Ka Vaar: बिग बॉस 18 में फाइनली फैमिली वीक खत्म हो गया है और घरवालों ने दोबारा अपनी गेम पर फोकस करना शुरू कर दिया है। आज रात वीकेंड का वार में सलमान खान घरवालों से पूरे हफ्ते का हिसाब लेंगे। वहीं कुछ सदस्यों को रियलिटी चेक देंगे। इस लिस्ट में ‘लाडला’ विवियन डीसेना का नाम भी शामिल है। आपको बता दें कि विवियन को रियलिटी चेक देने का काम सिर्फ सलमान नहीं करेंगे बल्कि टीवी एक्ट्रेस और शो की एक्स कंटेस्टेंट रह चुकीं काम्या पंजाबी भी करेंगी।

सलमान खान ने उठाए सवाल

बिग बॉस 18 वीकेंड का वार से जुड़ा प्रोमो सोशल मीडिया पर सामने आ गया है। प्रोमो में देखने को मिलता है कि सलमान खान और काम्या पंजाबी दोनों ही विवियन डीसेना की क्लास लगाते हैं और उन्हें नींद से जगाने की कोशिश करते हैं। दोनों ही ‘लाडले’ की गेम पर 5 सवाल उठाते हैं। एक तरह से विवियन को शो जिताने के लिए मेकर्स की नई कोशिश दिखती है।

विज्ञापन

काम्या पंजाबी ने लगाई क्लास

प्रोमो की शुरुआत एक्ट्रेस काम्या पंजाबी से होती है। वह विवियन डीसेना से कहती हैं, ‘क्या किया विवियन? आपको इतने साल से बुलाया जा रहा था नहीं आए, इस साल भी नहीं आते। आप फुस्स, ठंडे पड़ चुके हो। मैं आपसे बहुत खफा हूं। इसके बाद सलमान खान कहते हैं, ‘होम ग्राउंड पर खेल रहे हो और अब आप होम ग्राउंड पर हार रहे हो। फिर क्या फायदा है?’

विज्ञापन

प्रोमो में काम्या विवियन से कहती हैं, ‘कलर्स के शो में आपने लीड किया। बिग बॉस के घर में लीडर नहीं बन पाए?’ सलमान कहते हैं, ‘विवियन का ध्यान सिर्फ अपनी आवाज और लुक्स पर है। ये कैरेक्टर प्ले कर रहे हैं, असली विवियन नहीं हैं। ऐसा होना चाहिए था, वैसा होना चाहिए था, यहां गेम खत्म हो जाएगा।’

विज्ञापन

लाडले को जिताने की कोशिश

सलमान खान और काम्या पंजाबी की बातों से विवियन डीसेना भी सहमत होते नजर आए। इससे पहले भी सलमान खान ने विवियन डीसेना को गेम में एक्टिव होने के लिए कहा था। एक बार फिर मेकर्स ने कोशिश की है ताकि विवियन फिनाले के इतने नजदीक आकर अपनी सोई गेम को फिर से जगा सकें। अब देखना होगा कि सलमान और काम्या की बातों का विवियन पर कितना असर पड़ता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ