Bigg Boss 18: ‘बिग बॉस 18‘ में इस वीकेंड के वार का इंतजार फैंस ही नहीं, बल्कि कंटेस्टेंट्स भी कर रहे थे। इस हफ्ते में घर में कई ऐसे मुद्दे हुए जिस पर सलमान खान (Salman Khan) के भड़कने की पूरी उम्मीद थी। हालांकि, शो के होस्ट ने बड़े ही प्यार और तहजीब के साथ इस बार सभी चीजों के साथ डील किया। सलमान खान ने कशिश कपूर (Kashish Kapoor) की कई बदतमीजी देखने के बावजूद भी अपना आपा नहीं खोया। हालांकि, उनसे इस दौरान एक गलती हो गई। उन्होंने पूरे एपिसोड में 5 कंटेस्टेंट्स को इग्नोर रखा।
Vivian Dsena
विवियन डीसेना को सलमान खान से इंटरैक्ट करने का पूरे एपिसोड में मौका नहीं मिला। वो वीकेंड के वार में सिर्फ 30 सेकंड बोलते हुए ही दिखाई दिए। विवियन शो के मेन करैक्टर होकर भी बीते एपिसोड में जूनियर आर्टिस्ट की तरह दिखाई दिए। फैंस को ये देखकर जरा भी अच्छा नहीं लगा।
Shilpa Shirodkar
शिल्पा शिरोडकर भी इस बार एपिसोड में इग्नोर होते हुए नजर आईं। शो की शुरुआत से हर वीकेंड के वार पर एक टॉपिक जरूर छिड़ता है और वो है शिल्पा, विवियन और करण का रिश्ता। हालांकि, इस बार इस टॉपिक पर बात नहीं हुई तो सलमान को शिल्पा से बात करने का भी चांस नहीं मिला। वो बस कशिश को चेतावनी देते हुए नजर आईं।
Sara Arfeen Khan
सारा अरफीन खान तो इस वीकेंड का वार की हाईलाइट होने वाली थीं, लेकिन उनके टॉपिक का तो पूरे एपिसोड में जिक्र तक नहीं हुआ। सारा ने करण वीर मेहरा (Karan Veer Mehra) पर हिंसा के आरोप लगाए थे और वो फूट-फूटकर रोई थीं। इसके बाद भी सारा और करण के टॉपिक को सलमान ने छेड़ा ही नहीं।
Shrutika Arjun
श्रुतिका अर्जुन ने इस हफ्ते चुम दरांग (Chum Darang) को टाइम गॉड बनाने के लिए जो किया वो बेहद अनफेयर था। सभी कंटेस्टेंट्स इस आस में बैठे थे कि सलमान आएंगे तो श्रुतिका को फटकार लगाएंगे। हालंकि, सलमान ने इस टॉपिक को चंद सेकंड्स में खत्म कर दिया और दोबारा श्रुतिका से बात ही नहीं की।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18: मेकर्स ने Avinash और Chahat में किया भेदभाव? दोगलापन हुआ रिवील
Chahat Pandey
चाहत पांडे तो पूरे एपिसोड में एक शब्द भी बोलते हुए नजर नहीं आईं। उन्हें तो वीकेंड का वार पर जरा भी इम्पोर्टेंस नहीं मिली। चाहत बस बाकि कंटेस्टेंट्स के साथ बैठी रहीं और उनकी बोलती बंद रही।
संबंधित खबरें
Bigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
8 mins agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
38 mins ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
1 hr agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
20 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
22 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
23 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
1 day agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines