Bigg Boss 18: सलमान खान का रियलिटी शो बिग बॉस 18 इन दिनों खूब चर्चा में है। शो में आ रहे ट्विस्ट दर्शकों का खूब मनोरंजन कर रहे हैं। इस बीच भाईजान ने अपने फैंस और शो के चाहनेवालों को दिवाली गिफ्ट दे दिया है। जी हां, बिग बॉस के फैंस के लिए ये बड़ा दिवाली गिफ्ट हो सकता है। अगर आप भी ये जानने के लिए बेकरार हैं, तो आइए बताते हैं कि आखिर सलमान खान ने ऐसा क्या तोहफा अपने फैंस को दिया है?
‘वीकेंड का वार’
त्योहारों का मौसम है और ऐसे में हर कोई चाहता है कि वो अपने परिवार के साथ रहे, लेकिन अब बिग बॉस के घर में से कोई ऐसे कैसे बाहर जा सकता है, लेकिन सलमान का शो है, तो जाहिर है कि भाईजान कभी अपने फैंस का दिल नहीं तोड़ते हैं। जी हां, इस वार ‘वीकेंड का वार’ तो होगा और उसमें सलमान खान भी होंगे, लेकिन मजे की बात ये है कि इसमें इस बार टाइगर श्रॉफ भी घरवालों के साथ धमाल मचाएंगे। साथ ही खास बात ये भी है कि इस बार वीकेंड का वार शनिवार नहीं बल्कि शुक्रवार को होगा।
सलमान खान ने दिया गिफ्ट
दरअसल, शो का लेटेस्ट प्रोमो सामने आया है। इस प्रोमो में सलमान खान नजर आ रहे हैं और बैकग्राउंड में वाइसओवर में उनकी आवाज आ रही है, जिसमें वो कह रहे हैं कि इस बार की दिवाली साथ मिलकर मनाएंगे। शुक्रवार रात 10 बजे होगी दिवाली की रात। इसके बाद सलमान सभी को कहते हैं कि आप सबको दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं।
करण वीर मेहरा और विवियन डीसेना?
इसके बाद प्रोमो वीडियो में टाइगर श्रॉफ धमाल मचाते नजर आ रहे हैं। शो का ये प्रोमो देखकर फैंस बेहद खुश हो गए हैं। इतना ही नहीं बल्कि शो में अब नया टाइमगॉड भी आने वाला है। जी हां, शो के हालिया प्रोमो में दिखाया गया है कि एक टास्क के जरिए घरवालों को करण वीर मेहरा और विवियन डीसेना में से किसी एक को टाइम गॉड बनाना है।
शो में आएगा ट्विस्ट
इस टास्क में शिल्पा शिरोडकर राजमाता और घर के अन्य सदस्य प्रजा की भूमिका आ रहे हैं। वीडियो में विवियन और करण वीर गद्दी के वारिस की तरह आपस में लड़ते नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही अगर बिग बॉस से जुड़े अपडेट शेयर करने वाले सोशल मीडिया पेज ‘द खबरी’ की मानें तो टास्क के खत्म होने के बाद प्रजा ने विवियन डीसेना को टाइम गॉड की गद्दी पर बिठाया है। अब देखने वाली बात होगी कि शो में आगे क्या होने वाला है?
यह भी पढ़ें- Renukaswamy Murder Case में Darshan को मिली बेल, अब तक क्यों नहीं हुई थी जमानत?
संबंधित खबरें
एक्टर अजय देवगन के बंगले पर चला हथौड़ा, BMC ने ढहाया 'अवैध' हिस्सा
2 hrs agoकाव्या मारन और अनिरुद्ध रविचंदर लेंगे 7 फेरे, शादी की तारीख आई सामने
2 hrs agoHoney Singh से महाराष्ट्र साइबर सेल ने की 2 घंटे तक पूछताछ
3 hrs agoविजय-रश्मिका की फिल्म हुई रिलीज, पहले दिन 'राणाबली' ने इतनी की कमाई
5 hrs ago'हम बांग्लादेश या नेपाल नहीं, सत्ता परिवर्तन...', बोले एक्टर प्रकाश राज
6 hrs ago'राणाबाली' और 'जेलर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर गाड़े झंडे, जानें कलेक्शन
21 hrs agoसूर्यकुमार यादव बने शाहरुख खान के पड़ोसी, दुबई में खरीदा लग्जरी घर
22 hrs ago'घी मुफ्त...', कपिल शर्मा के शो में करीना कपूर ने बताया ब्यूटी सीक्रेट
22 hrs agoबॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा कोप्पिकर की Gen-Z को मैनिपुलेशन से बचने की सलाह
22 hrs agoसौरव जोशी-अवंतिका भट्ट के डेयर पर बवाल!
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines