Bigg Boss 18 Salman Khan Fees: सलमान खान का पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस 18 जल्द ही दर्शकों के बीच आने वाला है। जी हां, आज यानी 6 अक्टूब को शो का ग्रैंड प्रीमियर होने वाला है। फैंस में इसको लेकर अलग ही एक्साइटमेंट बनी हुई है। हर बार की तरह इस बार भी सलमान खान ही शो के होस्ट के रूप में नजर आने वाले हैं। सलमान खान वैसे तो फिल्मों में अपना जलवा दिखाते हैं, लेकिन जब वो टीवी पर ‘स्वैग’ दिखाने आते हैं, तो इसके लिए कितनी फीस चार्ज करते हैं? आइए जानते हैं…
बिग बॉस 18 के लिए सलमान खान ने ली कितनी फीस?
अगर बात बिग बॉस की है और होस्ट सलमान खान हैं, तो जाहिर है कि इसके लिए मेकर्स ने मोटी रकम खर्च की होगी। जी हां, अगर ‘हर जिंदगी’ की रिपोर्ट की मानें तो सलमान खान ने इस बार यानी बिग बॉस 18 की मेजबानी के लिए हर महीने लगभग 60 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं। अब सलमान खान शो के होस्ट हैं, तो जाहिर है कि मोटी फीस तो मेकर्स को देनी ही होगी।
सबसे ज्यादा फीस लेने वाले स्टार
इसी के साथ सलमान खान बतौर होस्ट सबसे ज्यादा फीस लेने वाले स्टार भी बन गए हैं। इस लिस्ट में सलमान खान सबसे ऊपर आ चुके हैं। गौरतलब है कि सलमान खान ने पिछले सीजन यानी बिग बॉस 17 के एक एपिसोड के लिए 12 करोड़ रुपये चार्ज किए थे। ऐसे में जाहिर है कि सलमान खान इस बार भी अपनी फीस में बढ़ोतरी करते।
कब और कहां आएगा बिग बॉस 18?
सलमान खान के शो बिग बॉस 18 की बात करें तो इसका आगाज आज ही होने जा रहा है। जी हां, शो का ग्रैंड प्रीमियर आज रात 9 बजे कलर्स और जियो सिनेमा पर किया जाएगा। शो के लिए फैंस बेहद एक्साइटमेंट हैं क्योंकि इस बार शो में कई यूनिक चीजें नजर आ रही हैं। सोशल मीडिया पर भी शो को लेकर खूब बातें हो रही हैं और खबरों का बाजार भी बिग बॉस के लेटेस्ट अपडेट्स से भरा पड़ा है।
कंटेस्टेंट की लिस्ट
गौरतलब है कि इस बार शो में आने वाले कंटेस्टेंट की लिस्ट में विवियन डीसेना, ईशा सिंह, करणवीर मेहरा, नायरा बनर्जी, मुस्कान बामने, ऐलिस कौशिक, चाहत पांडे, शिल्पा शिरोडकर, एडवोकेट गुणरत्न सदावर्ते, रजत दलाल, तंजिंदर सिंह बग्गा, चुम दरांग, शहजादा धामी, अविनाश मिश्रा, अरफीन खान और पत्नी सारा अरफीन खान, हेमा शर्मा (वायरल भाभी) और श्रुतिका अर्जुन का नाम सामने आया है।
यह भी पढ़ें- Karan Johar को क्या हुआ? फिल्ममेकर की ताजा फोटो ने बढ़ाई फैंस की चिंता?
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
10 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
12 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
13 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
14 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines