Bigg Boss 18: ‘बिग बॉस 18‘ में ईशा सिंह (Eisha Singh) और अविनाश मिश्रा (Avinash Mishra) के बीच जो रिश्ता है उसे अभी तक कोई नाम नहीं मिल पा रहा है। अविनाश खुलकर इस शो में एक्सेप्ट कर चुके हैं कि वो ईशा को पसंद करते हैं जबकि ईशा इस रिश्ते को अभी तक सिर्फ दोस्ती का नाम दे रही हैं। दूसरी तरफ जब भी अविनाश किसी लड़की से बात करते हैं तो ईशा जेलस हो जाती हैं और कई बार उनसे सवाल भी करती हैं। लेकिन दोस्ती या प्यार इनके बीच जो कुछ भी है उसका सलमान खान (Salman Khan) ने पर्दाफाश कर दिया है।
अविनाश पर 12 दिन में आया कॉन्फिडेंस 80 दिन में हिल गया?
दरअसल, वीकेंड का वार एपिसोड में सलमान खान- ईशा को कटघरे में खड़ा करके उनसे कई मुश्किल सवाल करने वाले हैं। इस दौरान वो ईशा पर कई गंभीर आरोप लगाएंगे और उनके मन में अविनाश के लिए क्या है वो रिवील कर देंगे। सबसे पहले सलमान पूछेंगे कि जो ईशा 12वें दिन पर अविनाश के लिए घर छोड़ने के लिए तैयार थी, जो कॉन्फिडेंस उन्हें अविनाश पर 12 दिन में आया था, वो 80 दिन में कहां गायब हो गया?’ उन्होंने पूछा कि क्या अविनाश में कोई खोट था? तो ईशा ने जवाब दिया कि वो खोट अविनाश में नहीं उन्हीं में था और उन्हें इस बात का बहुत दुख है।
ईशा ने किस हक से अविनाश से किए सवाल?
ईशा ने कहा कि उन्हें बहुत बुरा लग रहा था कि अविनाश पर आरोप लग रहे थे और उन्होंने अविनाश को ये कहा था कि जिस अविनाश को वो जानती थीं, वो एक टूक बात करके बात खत्म करता था। ईशा की ये घुमा फिराकर की गई इन बातों पर सलमान खान भी कहते हैं कि उन्होंने ईशा को बुलाया है चाहत पांडे (Chahat Pandey) को नहीं। सलमान खान ने कहा, ’80 दिन एक इंसान के साथ रहने के बाद आपको उसके करैक्टर की सही पहचान नहीं है? तो आप इतनी पजेसिव हैं कि सारा की एक लाइन सुनने के बाद आपने अविनाश से 4 सवाल पूछे और अविनाश ने क्लैरिफिकेशन भी दिए। क्या आपका हक बनता है पूछने का?’
यह भी पढ़ें: Vivian Dsena बनना चाहते हैं Bigg Boss 18 के ‘मुखिया’? हर चीज में अड़ा रहे टांग
सलमान खान ने ईशा के गेम का किया पर्दाफाश
सलमान ने आगे कहा, ‘ईशा सच बताओ जो भी हमने देखा है उससे साफ पता चलता है कि अविनाश आपके लिए वो खिलौना है जिसे आपका जब मन चाहा चाबी दे दी और वो ताली बजाएगा, नाचेगा।’ सलमान ने ईशा से ये भी पूछा कि जब रजत ने अविनाश को ठरकी बोला तो उन्होंने ये क्यों सुना? सलमान ने ईशा पर आरोप लगाया है कि वो अपनी गेम को दोस्ती से ऊपर रखती हैं। एक्टर ने उनसे पूछा कि अविनाश भी उन्हीं की तरह खेलने लगे तो उनका क्या होगा? अब ईशा से किए हुए सभी सवालों से दर्शक भी सहमत होंगे।
संबंधित खबरें
लावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
15 mins agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 hr agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
3 hrs agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
3 hrs agoLIVE: प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग धूमधाम से मनाया करवा चौथ
4 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 15वें दिन आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही!
4 hrs agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
22 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
22 hrs agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
23 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines