Bigg Boss 18, Salman Khan: इन दिनों बिग बॉस 18 और सलमान खान को लेकर खबरों के बाजार में तमाम तरह की खबरें मिल जाएंगी। बिग बॉस का 18वां सीजन दर्शकों का खूब मनोरंजन कर रहा है। साथ ही सलमान खान भी अपनी आने वाली फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं। इस बीच अब भाईजान को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है, जो बिग बॉस के फैंस और सलमान खान के चाहने वालों को मायूस कर सकता है।
‘वीकेंड का वार’ में नजर नहीं आएंगे सलमान खान
दरअसल, सलमान खान इन दिनों बिग बॉस को होस्ट कर रहे हैं। शो के बीते हफ्ते में सलमान ‘वीकेंड का वार’ में नजर आए थे। हालांकि इस बार कहा जा रहा है कि सलमान खान ‘वीकेंड का वार’ को होस्ट नहीं करेंगे। सामने आई रिपोर्ट्स की मानें तो जानकारी मिल रही है कि इस बार सलमान को दो लोगों ने ‘वीकेंड का वार’ से रिप्लेस कर दिया है। इस खबर से फैंस उदास हो गए हैं क्योंकि सलमान को वीकेंड का वार में देखने का एक अलग ही क्रेज होता है।
एकता कपूर और रोहित शेट्टी
रिपोर्ट्स की मानें तो कहा जा रहा है कि आने वाले वीकेंड का वार को सलमान खान नहीं बल्कि एकता कपूर और रोहित शेट्टी होस्ट करेंगे। अगर ऐसा होता है, तो ना सिर्फ बिग बॉस के फैंस बल्कि सलमान के फैंस भी मायूस हो जाएंगे। हालांकि अगर इसके पीछे की वजह की बात करें तो कहा जा रहा है कि सलमान खान अपनी आने वाली फिल्म ‘सिकंदर’ की शूटिंग में बिजी हैं और इसलिए वो इस बार वीकेंड का वार को होस्ट नहीं कर पाएंगे।
पहले भी आई थी ऐसी खबर
ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब सलमान खान के शो होस्ट ना करने की खबर आई है। जी हां, इसके पहले बाबा सिद्दीकी की हत्या के दौरान भी ये सुनने को मिला था कि सलमान खान शो को होस्ट नहीं करेंगे, लेकिन सलमान अपने वादे के बेहद पक्के हैं और वो वीकेंड का वार में नजर आए थे। इस बार ऐसा होगा या नहीं अब ये तो आने वाले समय में ही पता लगेगा क्योंकि इसको लेकर अभी कुछ भी ऑफिशियली सामने नहीं आया है।
शो में हुआ बदलाव
गौरतलब है कि हाल ही में शो में बदलाव भी देखा गया था। जी हां, वीकेंड का वार पहले शनिवार और रविवार को दिखाया जाता था, लेकिन हाल ही में इसे शुक्रवार और शनिवार को दिखाया गया। साथ ही रविवार को रवि किशन नजर आए। ऐसे में अब शो में क्या होने वाला है ये कहना मुश्किल है और इसके लिए वीकेंड का वार का इंतजार करना होगा।
यह भी पढ़ें- तलाक की अफवाहों के बीच Aishwarya Rai-Abhishek Bachchan को लेकर बड़ा अपडेट, क्या है नया मामला?
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
13 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
13 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
14 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
16 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
17 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
17 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
18 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
18 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
18 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines