Bigg Boss 18: टीवी का पॉपुलर शो बिग बॉस 18 इस वक्त खूब चर्चा में है। अब शो हर रोज अपने फिनाले की ओर बढ़ रहा है, ऐसे में जाहिर है कि शो को लेकर तमाम तरह की बातें होंगी और हर कोई फिनाले का भी बेसब्री से इंतजार कर रहा है। इस बीच अब सलमान खान का जन्मदिन है, तो जाहिर है कि शो में इस ‘वीकेंड का वार’ कुछ तो खास होगा। आइए जानते हैं कि अब शो में क्या स्पेशल होने वाला है?
सलमान को मिलेगा सरप्राइज
दरअसल, बिग बॉस से जुड़े अपडेट शेयर करने वाले एक्स अकाउंट BiggBoss_Tak ने वीकेंड का वार से जुड़ा अपडेट शेयर किया है। इस पोस्ट में लिखा है कि #WeekendKaVaar Updates- Salman Khan Special, जिसमें बताया गया है कि सुरक्षा कारणों के लिहाज से सलमान की फैमिली को बुलाने का प्लान कैंसिल कर दिया गया है। इसके आगे पोस्ट में लिखा है कि मीका सिंह आए और सलमान के पॉपुलर गाने पर परफॉर्म किया।
क्या होगा खास?
इस पोस्ट में आगे जानकारी दी गई है कि कृष्णा अभिषेक, जग्गू दादा का एक्ट करेंगे। राहुल वैद्य और रूबीना दिलैक, सलमान भाई के बारे में बात करते हैं और फिर टास्क के लिए घर में एंट्री करनी है। कंटेस्टेंट भी सलमान को स्पेशल ट्रिब्यूट देंगे। पोस्ट में आगे कहा गया कि शिल्पा ने ‘दिल दीवाना’ पर डांस किया। करण और चुम ने ‘तेरे नाम’ के गाने ‘तुमसे मिलना बातें करना’ पर रोमांटिक डांस किया।
27 दिसंबर को सलमान खान का बर्थडे
इसी पोस्ट में आगे जानकारी दी गई कि अविनाश और करण वीर ने सलमान के मशहूर गानों और हुकस्टेप्स किए। इसके अलावा गर्ल्स गैंग ने ‘यार ना मिले’ पर डांस किया। इस पोस्ट के सामने आते ही सोशल मीडिया पर यूजर्स ने इस पर रिएक्ट भी किया है। गौरतलब है कि कल यानी 27 दिसंबर को सलमान खान का बर्थडे है। ऐसे में हर कोई भाईजान के जन्मदिन के लिए बेहद एक्साइटेड है।
वीकेंड का वार पर आते हैं सलमान खान
इस बार बिग बॉस ने भी सलमान खान को सरप्राइज देने का प्लान बनाया है और इसलिए शो में वीकेंड का वार और भी खास होने वाला है। देखने वाली बात होगी कि शो में इस बार सलमान के लिए और क्या खास होने वाला है। वहीं, अगर शो की बात करें तो सलमान खान शो को होस्ट कर रहे हैं और वीकेंड का वार पर भाईजान जमकर घरवालों की क्लास भी लगाते हैं।
यह भी पढ़ें- इस साल इन हसीनाओं के साथ दिखे ‘मिस्ट्रीमैन’, एक का नाम तो तीन के साथ जुड़ा
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
3 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
6 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
6 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
7 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines