Bigg Boss 18 Grand Premiere: इंतजार की घड़ी लगभग खत्म हो चुकी है। सलमान खान का रियलिटी शो ‘बिग बॉस 18‘ आज रात 9 बजे से कलर्स टीवी पर दस्तक देने जा रहा है। फैंस इस शो का कई दिनों से बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। अब जब बिग बॉस का नया सीजन लौट आया है, तो उनके दिलों की धड़कनें भी तेज हो गई हैं। मेकर्स भी शो में आने वाले कंटेस्टेंट्स के नए-नए प्रोमो जारी कर रहे हैं।
आपको जानकर हैरानी होगी कि प्रीमियर से पहले ही ‘बिग बॉस 18’ के टॉप 2 फाइनलिस्ट भी रिवील हो गए हैं। ऐसा हम नहीं बल्कि फैंस का कहना है। आइए जानते हैं कैसे?
सलमान खान ने मिलाया दोनों फाइनलिस्ट से
दरअसल, ‘बिग बॉस 18’ का बज बनाने के लिए मेकर्स लगातार लेटेस्ट प्रोमो शेयर कर रहे हैं। इन्हीं के जरिए शो में आने वाले कुछ कंटेस्टेंट्स के नाम भी सामने आ गए हैं। अब तक जो कंटेस्टेंट्स कंफर्म बताए जा रहे हैं, उनमें शिल्पा शिरोडकर, शहजादा धामी, चाहत पांडे और विवियन डीसेना शामिल हैं। इस बीच मेकर्स ने शो के प्रीमियर से एक नया वीडियो शेयर किया है। इस प्रोमो में दिखाया गया है कि ‘बिग बॉस 18’ को प्रीमियर से पहले ही अपने 2 फाइनलिस्ट मिल गए हैं।
प्रोमो में आप देख सकते हैं कि सलमान खान खुद इन 2 फाइनलिस्ट को जनता से मिलवाते हैं। उन्होंने दोनों कंटेस्टेंट्स का हाथ बिल्कुल वैसे ही थाम रखा है, जैसे वो फिनाले के वक्त करते हैं। जाहिर है कि इस बार शो की थीम ‘टाइम का तांडव’ पर बेस्ड है। वहीं बिग बॉस शो में आने वाले कंटेस्टेंट्स का फ्यूचर देखेंगे। अब इस प्रोमो को जारी करते हुए मेकर्स ने यह दिखाने की कोशिश की है, कि फ्यूचर में क्या होने वाला है।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18 में कौन-कौन से बड़े बदलाव? कैसे रंग बदलेगा घर, जेल में क्या होगा खास
प्रीमियर से पहले मिल गए टॉप 2 कंटेस्टेंट्स
आपको बता दें कि सलमान खान ने जिन 2 कंटेस्टेंट्स का हाथ थाम कर उन्हें जनता से मिलवाया है, वो कोई और नहीं बल्कि विवियन डीसेना और एलिस कौशिक बताए जा रहे हैं। प्रोमो में सलमान कहते हैं, ‘टाइम का तांडव ग्रैंड प्रीमियर की रात से ही होगा। बिग बॉस ने सबका फ्यूचर देखा है। फाइनलिस्ट्स हो आप।’ इस पर विवियन पूछते हैं, ‘क्या ये वाकई सच होगा?’ फिर सलमान कहते हैं, ‘ये सच है।’ फिर बैकग्राउंड से आवाज आती सुनाई देती है कि ‘ये सच है कि ये हमारे टॉप 2 बनेंगे।’
इतिहास में ऐसा पहली बार देखने को मिला है कि बिग बॉस के प्रीमियर से पहले ही टॉप 2 फाइनलिस्ट रिवील हो गए हैं। अब फैंस भी यही मान रहे हैं कि मेकर्स ने ‘बिग बॉस 18’ के टॉप 2 फाइनलिस्ट का नाम रिवील कर दिया है। इस बीच एक यूजर ने लिखा, ‘विवियन डीसेना ही विनर होंगे।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘विवियन ही हैं, जो बिग बॉस 18 की ट्रॉफी उठाएंगे।’ इसके अलावा अन्य यूजर भी विवियन को ही विनर मान रहे हैं।
संबंधित खबरें
विवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
59 mins agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
2 hrs ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
4 hrs agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
4 hrs agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
6 hrs agoDrishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
6 hrs agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
17 hrs agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
21 hrs agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
1 day agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines