Karanveer Mehra In Bigg Boss 18: बिग बॉस 18 को लेकर फैंस में उतावलापन हमेशा देखने को मिलता है। वहीं सलमान खान वीकेंड का वार में आकर शो को और दिलचस्प बना देते हैं। हालांकि इस बार सलमान खान की कमी फैंस को काफी खली लेकिन उनकी कमी को पूरा करने में फेमस डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने कोई कसर नहीं छोड़ी। उन्होंने घरवालों के साथ न सिर्फ हंसी-मजाक किया बल्कि कुछ लोगों की क्लास भी लगाई। इस बीच एक बात जो फैंस के मन में खटक रही है, वो यह कि करणवीर मेहरा हर बार मेकर्स के टारगेट पर क्यों रहते हैं?
जाहिर है कि बिग बॉस के दूसरे वीकेंड का वार में सलमान खान ने करण की काफी क्लास लगाई थी। वहीं अब करण को रोहित शेट्टी ने अपने निशाने पर ले लिया। साथ ही उनकी गेम पर सवाल उठाते हुए उन्हें मैनिपुलेटिव का टैग दिया।
रोहित ने करण की गेम पर उठाए सवाल
वीकेंड का वार में रोहित शेट्टी ने सबसे पहले सारा अरफीन खान की हरकतों को लेकर उनकी लताड़ लगाई। साथ ही ईशा सिंह, एलिस कौशिक, विवियन डीसेना और अविनाश मिश्रा के साथ किए गए गलत व्यवहार को लेकर सवाल उठाए। रोहित ने कहा कि नेशनल टीवी पर सारा काफी गलत दिखी हैं। इसके बाद वह करणवीर से सवाल करते हुए कहते हैं कि ऐसा लग रहा है करण किसी मुद्दे पर बात नहीं करते हैं और न उनकी कोई राय होती है। इस दौरान वह उस घटना की दर्शकों को याद दिलाते हैं, जब सारा अपने आपे से बाहर हो गई थीं और अविनाश को प्रवोक कर रही थीं। तब करण ने श्रुतिका को उनके बीच में नहीं पड़ने के लिए कहा था।
यहां पर श्रुतिका भी करणवीर पर सवाल उठाते हुए कहती हैं कि करण उन्हें सारा को शांत कराने से रोक रहे थे और उन्हें झगड़े का आनंद लेने के लिए कह रहे थे। इसके बाद रोहित शेट्टी ने करण से पूछा कि उनके हिसाब से सारा गलत थीं या सही? इस पर करण ने कहा कि वह सिर्फ इतना जानते हैं कि सारा के दिल पर जो चोट उस वक्त लगी थी, वह उसे फील कर रहे थे। उनका दुश्मन (अविनाश) हमेशा दुश्मन ही रहेगा।
इस पर रोहित ने उनसे पूछा कि सारा ने जो ईशा और एलिस के लिए कहा और किया क्या सब सही था। इस पर करण कहते हैं कि गलत ही है लेकिन उन्हें प्रवोक करने के लिए कोई न कोई तरीका तो अपनाना ही था।
सलमान के निशाने पर भी रहे करणवीर
इसके बाद रोहित कहते हैं कि करणवीर जिस गेम के साथ शो में आगे बढ़ रहे हैं, अपनी प्लानिंग और गेम की वजह से वह शो में खोए हुए नजर आ रहे हैं। बता दें कि इस बातचीत का असर करण और श्रुतिका की दोस्ती पर भी पड़ा है। बता दें कि यह पहली दफा नहीं था जब करण मेकर्स के निशाने पर आए हों। इससे पहले भी सलमान खान ने उन्हें ‘ननदवीर’ कहते हुए संबोधित किया था। सलमान ने कहा था कि करण घर में चुगली कर रहे हैं। जिस तरह वो पीठ पीछे बोलते हैं, वह सामने आकर बोलें।
संबंधित खबरें
'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
2 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
3 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
5 hrs agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
6 hrs agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
7 hrs agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
8 hrs agoLIVE: श्रद्धा कपूर की 'ईठा' का नया पोस्टर हुआ रिलीज
8 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
8 hrs agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
1 day agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines