Bigg Boss 18: ‘बिग बॉस 18‘ में रियल मास्टरमाइंड एक्सपोज हो गया है। आखिर कौन इतना शातिर है, जो मास्टरमाइंड का टैग ले गया है? सभी के दिमाग में मास्टरमाइंड के टाइटल को लेकर अलग-अलग कंटेस्टेंट्स के नाम सामने आ रहे होंगे। इस वक्त शो में कई लोग अपना दिमाग बहुत तेज चला रहे हैं। एक तरफ करण वीर मेहरा (Karan Veer Mehra) ने गर्दा उड़ाया हुआ है, तो दूसरी तरफ अविनाश मिश्रा ने पलटी मारकर नया मास्टर स्ट्रोक खेल दिया है। लेकिन अविनाश 2.0 और हाल ही में फराह खान से मेडल हासिल करने वाले करण वीर मेहरा से भी शातिर कोई है।
कौन है ‘बिग बॉस 18’ के मास्टरमाइंड?
इस शो में असली मास्टरमाइंड तो सिर्फ रजत दलाल (Rajat Dalal) हैं। वो पहले दिन से शो में अपने समीकरण बिठाने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं, हाल ही में उन्होंने अपना दिमाग चलाकर न सिर्फ सभी घरवालों को बेवकूफ साबित कर दिया, बल्कि अपनी साजिश में आधे से ज्यादा कंटेस्टेंट्स को शामिल कर उन्हें अपनी उंगलियों पर भी नचा लिया। हाल ही में हुए नॉमिनेशन टास्क को रजत दलाल पूरी तरह से कंट्रोल करते हुए नजर आए।
नॉमिनेशन में दिखा रजत दलाल का शातिर दिमाग
उन्होंने पहले कशिश कपूर, सारा अरफीन खान, एडिन रोज, यामिनी मल्होत्रा को अपनी बातों में उतारा और उनके दिमाग में ये बात भर दी कि ये लोग आपस में न लड़ें और एक-दूसरे को नॉमिनेट न करके, दूसरे ग्रुप को तोड़ दें। रजत ने इन सभी लड़कियों के दिमाग में ये बात अच्छे से बिठा दी कि अगर वो आपस में भिड़ती रहीं, तो वो छोटी मछलियों की तरह बड़ी मछलियों का खाना बन जाएंगी। ऐसे में जब नॉमिनेशन टास्क हुआ तो इन सभी ने रजत के दिखाए हुए रास्ते पर चलने का फैसला लिया। रजत भी टास्क में पूरा जोर लगाकर अपने लोगों को बचाते हुए दिखाई दिए।
यह भी पढ़ें: क्या ब्रेकअप के बाद स्ट्रेस में आईं Malaika Arora? खुद को कैसे बहला रहीं एक्ट्रेस?
अपनी उंगलियों पर सभी को नचा रहे रजत दलाल
वहीं, बाद में उन्होंने खुद अपना प्लान अविनाश मिश्रा और ईशा सिंह के सामने एक्सपोज कर दिया। रजत दलाल ने अपनी साजिश कबूलते हुए कहा कि वो इन सभी कंटेस्टेंट्स का इस्तेमाल कर रहे थे। उन्हें इन लड़कियों की फिक्र नहीं है और न ही वो इन्हें बचा रहे थे। ये सब तो उनके नंबर गेम का हिस्सा हैं जो टाइम गॉड टास्क में काम आएंगे। यानी रजत शातिर बनकर सभी घरवालों का अपने फायदे के लिए इस्तेमाल कर रहे थे और उन्हें पता भी नहीं चला।
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
16 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
16 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
17 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
18 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
19 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
20 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
20 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
21 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
21 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines