हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

Bigg Boss 18 में कौन खुद को समझ रहा 'कैप्टन'? इन 4 कंटेस्टेंट ने गरम किया घर का माहौल?

Bigg Boss 18: बिग बॉस 18 जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है शो का माहौल गरमाता जा रहा है। हाल ही में शो में नॉमिनेशन टास्क हुआ है, जिसमें पांच लोगों का नाम सामने आया। देखने वाली बात होगी कि शो से कौन बाहर जाएगा? लेकिन इसके पहले फिर से घर का माहौल गरम हो गया है।

विज्ञापन
Bigg Boss 18

Bigg Boss 18: सलमान खान के शो बिग बॉस 18 में ‘तांडव’ हो रहा है। एक तरफ ‘टाइम’ तो दूसरी ओर ‘घरवाले’… जैसे-जैसे शो आगे बढ़ रहा है वैसे-वैसे इसके ट्विस्ट भी बढ़ते जा रहे हैं। कभी वायरल भाभी, तो कभी गुणरत्न, कभी चाहत पांडे तो कभी विवियन डिसेना की नोंक-झोक लोगों का मनोरंजन कर रही हैं। हालांकि अब शो का नया प्रोमो आया जिसमें हद ही हो गई और घर के ‘कैप्टन’ को लेकर कंटेस्टेंट आपस में भिड़ गए।

रजत दलाल और शिल्पा शिरोड़कर

हाल ही में सामने आए बिग बॉस 18 के लेटेस्ट प्रोमो में साफ देखा जा सकता है कि घर में रजत दलाल और शिल्पा शिरोड़कर के बीच जबरदस्त बहस हो रही है। दोनों एक दूसरे पर जमकर वार-पलटवार कर रहे हैं। सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि रजत दलाल, शिल्पा से कह रहे हैं कि अगर घर में क्लेश हो रहा है और कोई उन तीन लोगों को टारगेट करें, किसी भी चीज के लिए तो।

‘कैप्टन’ को लेकर बहस

इस पर शिल्पा जवाब देती हैं कि जब तक मेरे पर बात नहीं आती, तब तक मैं कोई जजमेंट पास नहीं करूंगी। इस पर रजत दलाल कहते हैं कि अबसे मेरा मानना है कि कोई किसी भी तरह से खुद को ‘कैप्टन’ ना समझे। रजत के दलाल से शिल्पा गुस्से से तिलमिला जाती हैं और कहती हैं कि आप मुझे मत बताओ कि कब रिएक्ट करना है और कब नहीं, तो रजत कहते हैं कि मैंने बस आपसे पूछा है कोई ऑर्डर नहीं दिया।

गुणरत्न ने किया हंगामा

इसके बाद रजत, शिल्पा को कुछ आपत्तिजनक कह देते हैं, जिसके लिए आप वीडियो देख सकते हैं। रजत और शिल्पा के बाद घर में गुणरत्न अपना अनशन कर देते हैं और नारे लगाते हैं कि बिग बॉस हेमा जी और बग्गा जी को रिहा करो। इसके बाद अरफीन खान और गुणरत्न में जबरदस्त बहस हो जाती है और दोनों आपस में बच्चों की तरह भिड़ जाते हैं।

कौन होगा शो से बाहर?

पहले रजत और शिल्पा और फिर अरफीन खान और गुणरत्न के झगड़े से घर का माहौल पूरा गरम हो जाता है। शो के इस प्रोमो पर यूजर्स ने भी रिएक्ट किया है। एक यूजर ने इस पर लिखा कि रजत की बातों में वजन होता है। दूसरे यूजर ने कमेंट किया कि वकील साहब इस सीजन में कुछ तो बड़ा करके जाएंगे। तीसरे यूजर ने लिखा कि इस बार विवियन ही कुछ कर सकता है। शो में हाल ही में नॉमिनेशन टास्क हुआ है और अब देखने वाली बात ये होगी कि वीकेंड पर शो से किसका पत्ता कटेगा?

यह भी पढ़ें- Vicky Vidya Ka Woh Wala Video कैसा है? फिल्म को देख क्या बोले इंटरनेट यूजर्स?

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें