हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Rajat Dalal ने Karanveer Mehra को दी धमकी, 'दलाल' शब्द का यूज करने पर भड़के

Rajat Dalal Angry on Karanveer Mehra: बिग बॉस 18 के बाद अब रजत दलाल और करणवीर मेहरा के बीच सोशल मीडिया पर वॉर शुरू हो गई है।

विज्ञापन
Rajat Dalal Threat to Karanveer Mehra

Rajat Dalal Threat to Karanveer Mehra: बिग बॉस 18 अब खत्म हो चुका है लेकिन ऐसा लग रहा है कि कंटेस्टेंट्स के दिलों में अब भी एक दूसरे के लिए काफी गिले शिकवे रह गए हैं। तभी तो देखिए ना एक तरफ शो के रनर अप रहे विवियन डीसेना इतनी बड़ी पार्टी का आयोजन करते हैं और शो के विजेता रहे करणवीर को ही न्योता नहीं देते वहीं दूसरी तरफ करणवीर मेहरा सीधे-सीधे रजत दलाल के फैंस को रजत के ‘दलाल’ कह देते हैं। अब करणवीर मेहरा की इसी बात पर रजत दलाल काफी भड़क गए हैं। उन्होंने अब एक वीडियो जारी करते हुए सीधे-सीधे करणवीर पर निशाना साधा है। चलिए आपको बताते हैं क्या है पूरा मामला?

करणवीर ने स्टोरी के जरिए किया हमला 

सबसे पहले तो ये जानिए कि करणवीर मेहरा को जीतने के बाद से ही रजत दलाल के फैंस की तरफ से कुछ हेट कमेंट्स का सामना करना पड़ रहा था। करणवीर को शो की ट्रॉफी जीतने के बाद काफी ट्रोल किया जा रहा था, यहां तक कि उन्हें धमकाया भी जा रहा था। अब करणवीर मेहरा ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर करते हुए रजत दलाल के उन फैंस पर जमकर हमला बोला।

करणवीर ने लिखा- ये सभी उन ट्रोलर्स के लिए है जो लगातार छपरियों की तरह बॉडी शेम कर रहे हैं। ये सभी दलाल झुंड जो खुद को आर्मी कहते हैं। तुम लोगों ने इंसानियत की सारी हदें पार कर दी हैं। तुमने मेरी और मेरी फैमिली को बहुत ज्यादा डिस्ग्रेस कर दिया है। तुम मेरे पुराने पोस्ट पर जा-जाकर अब हेट कमेंट्स कर रहे हो।

विज्ञापन

रजत ने करणवीर को दी धमकी 

करणवीर मेहरा के इसी पोस्ट के बाद अब रजत दलाल ने उन्हें वीडियो जारी करते हुए सीधे-सीधे धमकी दे दी है। रजत दलाल ने बिना करणवीर का नाम लेते हुए एक वीडियो में कहा- आपके लिए बेहतरी इसी चीज में रहेगी कि आप अपने परिवार पर ध्यान दो और मेरे समीकरणों को छोड़ दो। वो आपको अभी भी दिख रहा होगा और समय के साथ दिख ही जाएगा। अगर कुछ भी बोलना है तो मुझे बोलो, वो जो मेरे नाम के पीछे लिखा है ना दलाल, उसे बीच में मत लाओ। आप शहरी पपलु-टपलु हो, आपको नहीं पता ये सब क्या होता है। आप मस्त रहो ना, नहीं तो आपको बहुत दिक्कत हो सकती है।

यह भी पढ़ें: Saif Ali Khan के हमलावर पर एक और बड़ा खुलासा, चाकू का तीसरा हिस्सा भी लगा पुलिस के हाथ

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola