Rajat Dalal In Bigg Boss 18: बिग बॉस 18 का फिनाले बेहद नजदीक है और अब से हर एविक्शन शॉकिंग होने वाला है। यह तो पहले ही पता चल चुका है कि मिड वीक में श्रुतिका अर्जुन का सफर खत्म हो गया है। आज के एपिसोड में उनका एविक्शन दिखाया जा सकता है। इस बीच यह भी पता चला है कि वीकेंड का वार में रजत दलाल को बाहर करने के लिए घरवाले जुट गए हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि वोटिंग लाइन्स बंद हैं। करणवीर मेहरा ने घरवालों को एकजुट करना शुरू कर दिया है। आइए जानते हैं कि रजत की क्या खूबियां हैं, जिसे घरवाले अपने रास्ते का कांटा समझ उन्हें बेघर करने पर तुल गए हैं।
घरवालों के साथ समीकरण
रजत दलाल की सबसे बड़ी खूबी है कि उन्हें समीकरण बहुत अच्छी तरह से बनाने आते हैं। इसका सबूत कई बार देखने को मिला है। समीकरण साधने में रजत का कोई मुकाबला नहीं है। इसलिए वह दर्शकों के फेवरेट हैं।
बाहरी सपोर्ट भी तगड़ा
रजत दलाल को बाहर से काफी तगड़ा सपोर्ट मिल रहा है। यूट्यूबर कैरी-मिनाटी और एल्विश यादव का सपोर्ट रजत के पास है, जिससे वोटों के आधार पर उनका एविक्शन मुश्किल होगा।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18: Vivian की चाल या गिल्ट, टिकट टू फिनाले ठुकराने की वजह क्या?
पलटू पर दिल से साफ
बेशक रजत दलाल को पलटू का टैग मिला हो। घर में वह कई बार अपने समीकरणों और रिश्तों से पलटे हैं लेकिन रजत कई बार दिखा चुके हैं कि उनके दिल में किसी के लिए खोट नहीं। वह दिल से खेलते हैं।
ईशा-सारा के साथ रिश्ता
रजत दलाल ने शुरुआत में ईशा सिंह को अपनी बहन बोला था। इस रिश्ते को रजत बखूबी निभाते आ रहे हैं। यह बात अलग है कि ईशा के लिए उनका ग्रुप ही प्रायोरिटी है। इसके अलावा रजत ने अरफीन खान से वादा किया था कि सारा खान उनकी हमेशा प्रायोरिटी रहेंगी। रजत ने इसे प्रूफ भी किया।
बातों में दिखी क्लियरिटी
रजत दलाल को कई बार बिग बॉस और घरवालों के टारगेट पर रहना पड़ा। बाहर हुई घटनाओं को लेकर उन पर कई बार कीचड़ उछला लेकिन रजत ने हमेशा क्लियरिटी दिखाई है। वह मेकर्स के खिलाफ बोलने से भी नहीं डरे। ये खूबी उन्हें अन्य से अलग बनाती है।
कहना गलत नहीं होगा कि रजत दलाल अन्य कंटेस्टेंट्स के लिए तगड़ा मुकाबला हैं। फिनाले में उन्हें अपने रास्ते से हटाने का मौका अगर घरवालों को मिलता है, तो वह इससे बिल्कुल नहीं चूकेंगे। यही वजह है कि करणवीर मेहरा ने रजत को एलिमिनेट करने के लिए घरवालों को एकजुट करना शुरू कर दिया है।
संबंधित खबरें
'आपकी जगह जेल में है', चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को SC ने लगाई फटकार
11 hrs agoआलिया भट्ट संग 'इंशाल्लाह' में काम करेंगे संजय लीला भंसाली? चर्चाएं तेज
13 hrs ago'मंजुलिका' नहीं, अब 'देविका' का होगा आतंक! '418' का हिंदी ट्रेलर हुआ जारी
16 hrs agoरकुल प्रीत सिंह ने इनकम टैक्स की छापेमारी की खबरों को किया खारिज
16 hrs agoशादी के बंधन में बंधे 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम मोहसिन खान
18 hrs agoकौन हैं अविनाश मिश्रा? जिन्होंने जीती 'खतरों के खिलाड़ी 15' की ट्रॉफी
18 hrs ago'बिग बॉस' में एंट्री करने से पहले ही मैड संधू को उतारा मौत के घाट!
18 hrs agoसोहा अली खान के लिए करीना कपूर ने किया स्पेशल पोस्ट
19 hrs ago3 दिनों में 'दृश्यम 3' ने 200 करोड़ किए पार, तीसरे दिन की ताबड़तोड़ कमाई
19 hrs agoअविनाश मिश्रा बने खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 के विनर, ट्रॉफी संग जीते 20 लाख
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines