Bigg Boss 18: टीवी का मोस्ट पॉपुलर शो बिग बॉस 18 अब अपने फिनाले से ज्यादा दूर नहीं है। अब जब शो अपने फिनाले के करीब है, तो जाहिर है कि हर एक कंटेस्टेंट बेहद संभलकर गेम खेल रहा है। हालांकि, शो में आ रहे ट्विस्ट दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रहे हैं। ऐसे में जाहिर है कि फैंस भी फिनाले का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बीच अब शो में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए कंटेस्टेंट की लिस्ट आ गई है। आइए जानते हैं कि इस बार कौन-कौन नॉमिनेट हुआ है?
कौन-कौन हुआ नॉमिनेट?
हाल ही में बिग बॉस 18 से जुड़े अपडेट शेयर करने वाले एक्स अकाउंट Livefeed Updates ने एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए कंटेस्टेंट का नाम है। लाइवफीड अपडेट्स के पोस्ट के अनुसार, इस बार शो में रजत दलाल, श्रुतिका और चाहत को नॉमिनेट किया गया है। जी हां, ये तीनों इस हफ्ते नॉमिनेट हुए हैं। अब ऐसा लग रहा है कि अगर इन तीनों में कोई भी बेघर होता है, तो फिनाले से पहले पूरा गेम ही पलट जाएगा।
टॉप तीन में रजत
गौरतलब है कि रजत दलाल टॉप तीन में चल रहे हैं, ऐसे में नॉमिनेशन लिस्ट में उनका नाम आना उनके लिए भी टेंशन बढ़ा सकता है। हालांकि इस पोस्ट पर लोगों ने भी जमकर रिएक्शन दिए हैं। हर कोई अपने चाहने वाले को सपोर्ट कर रहा है और बता रहा है कि कौन बाहर हो सकता है। अब ये तो आने वाले टाइम में ही पता लगेगा कि कौन शो से बेघर हो सकता है।
बिग बॉस 18 का फिनाले?
इसके साथ ही अगर सलमान खान के शो बिग बॉस 18 के ग्रैंड फिनाले की बात करें तो कहा जा रहा है कि बिग बॉस 18 का फिनाले 19 जनवरी, 2025 को होगा। हालांकि इसको लेकर अभी तक मेकर्स ने कोई ऑफिशियल जानकारी शेयर नहीं की है। अब देखने वाली बात होगी कि क्या बिग बॉस का फिनाले इसी दिन होगा या फैंस और दर्शकों को इसको लेकर और ज्यादा इंतजार करना पड़ सकता है।
18 कंटेस्टेंट ने की थी एंट्री
बिग बॉस 18 की बात करें इस बार शो में 18 कंटेस्टेंट आए थे। हालांकि, हर कोई अपने हिसाब से गेम को खेल रहा है। अब देखने वाली बात ये होगी कि इस बार शो की ट्रॉफी किसके हाथ लगती है और विनर की रेस में होने के बाद भी कौन बिना ट्रॉफी के बाहर आता है? बता दें कि कल से बिग बॉस का टाइम भी बदल रहा है। जी हां, अब सलमान का ये शो 10 बजे नहीं बल्कि 10:30 बजे आएगा।
यह भी पढ़ें- खुद को बचाने के लिए एक मासूम लड़की बनी खूंखार, 1 घंटा 35 मिनट की इस फिल्म का क्लाइमेक्स हिला देगा दिमाग
संबंधित खबरें
'Ramayana' का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल
2 hrs agoखेसारी लाल यादव पर फेंकी गई चप्पल, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का फूटा गुस्सा
2 hrs agoबिग बॉस 20 में आएगा ट्विस्ट, लव गिल से सवाल करेंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड
4 hrs agoविवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
22 hrs agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
1 day ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
1 day agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
1 day agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
1 day agoDrishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
1 day agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines