Bigg Boss 18: बिग बॉस 18 को दर्शक इन दिनों काफी पसंद कर रहे हैं। कंटेस्टेंट्स के झगड़े और मेकर्स के ट्विस्ट शो को दिलचस्प बना रहे हैं। अब आठवां हफ्ता चल रहा है और घरवालों की दोस्ती और दुश्मनी की कई परतें दर्शकों ने देख ली है। कुछ ऐसे सदस्य भी हैं, जो अपनी दोस्ती के लिए बिग बॉस में छाए हुए थे लेकिन अब उन्होंने समीकरण बदल लिए हैं। वैसे तो रजत दलाल को घर में पलटू कहा जाता है, लेकिन सिर्फ वही नहीं कुछ और भी हैं, जो जो समीकरण बनाने के लिए अपनी ही बात से पलट रहे हैं। आज हम आपको बिग बॉस 18 के 5 सबसे बड़े पलटू से आपको रूबरू कराएंगे।
शिल्पा शिरोडकर
एक्ट्रेस शिल्पा शिरोडकर बिग बॉस 18 की सबसे सीनियर कंटेस्टेंट हैं। उन्हें घरवालों ने डिप्लोमैटिक का टैग दिया है। ऐसा इसलिए क्योंकि विवियन और करण से दोस्ती के बीच शिल्पा कई बार करण को धोखा दे चुकी हैं। अपनी ही बात से उन्हें कई बार पलटते हुए भी देखा गया है। टाइम गॉड के टास्क में उन्होंने इसका सबूत बखूबी दिया था।
यह भी पढ़ें: Anurag Kashyap के सामने नम्रता का नाम लेकर क्यों रोईं शिल्पा? विवियन का भी छलका दर्द
श्रुतिका अर्जुन
श्रुतिका अर्जुन और चुम दरांग की दोस्ती से हर कोई वाकिफ रहा है। एक वक्त था जब श्रुतिका करणवीर के ग्रुप में शामिल थीं और विवियन के ग्रुप की जमकर बुराई करती थीं लेकिन फिर श्रुतिका ने ऐसी पलटी मारी कि अब वह विवियन और तजिंदर के साथ देखी जाती हैं। वहीं अब उनकी और चुम की दोस्ती में दोबारा खटास आ गई है।
एडिन रोज
वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट एडिन रोज भी बिग बॉस 18 के पलटू में से एक हैं। टाइम गॉड के टास्क में करणवीर उन्हें करीब 4 घंटे तक अपने कंधे पर उठाया। जैसे ही टास्क खत्म हुआ तो एडिन एहसान भूलकर उन्हीं के खिलाफ हो गईं।
सारा खान
सारा खान भी कुछ ऐसा ही काम कर रही हैं। बिग बॉस 18 के घर में सारा जब-जब नॉमिनेट होती हैं, जब वह घरवालों के साथ लाइन क्रॉस करने लगती हैं। वहीं जब सारा सेफ हो जाती हैं, जब घरवालों के सामने अच्छी बनने के लिए अपनी बातों से पलट जाती हैं।
रजत दलाल
इस लिस्ट में अगर रजत दलाल का नाम नहीं हुआ तो गुस्ताखी होगी जिन्हें सिर्फ घरवाले ही नहीं बल्कि मेकर्स भी ‘पलटू’ का टैग दे चुके हैं। रजत एक बार नहीं बार-बार अपनी बात से पलटते हुए दिखे हैं। पहले वह घरवालों से लड़ते हैं और फिर उन्हें सॉरी बोलकर अपनी कही बात से पलट जाते हैं।
संबंधित खबरें
Bigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
8 hrs agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
9 hrs agoसिनेमाघरों के बाद किस OTT पर दस्तक देगी रणबीर कपूर की 'रामायण'?
10 hrs agoMiss Universe 2026: भारत की काजिया लिज को चुनौती देंगी पाकिस्तान की मिस्बाह
11 hrs agoअनिल कपूर ने फीमेल स्टंट डायरेक्टर को 9 घंटे तक कराया इंतजार! अब मांगी माफी
13 hrs ago'रामायण' को देख रोए रैपर बादशाह
13 hrs agoRamayana में 'हनुमान' बन छाए सनी देओल, फिल्म के पोस्ट क्रेडिट ने जीता दिल
14 hrs agoतुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
1 day ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
1 day agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines