Bigg Boss 18 Update: बिग बॉस के घर में किस कंटेस्टेंट के हाथ से पावर चली जाए और कब किसके पास पावर आ जाए यह किसी को पता नहीं होता है। कुछ ऐसा ही नजारा बिग बॉस 18 के अपकमिंग एपिसोड में देखने को मिलने वाला है। दो हफ्ते तक घरवालों पर हुकुम चला चुके विवियन डीसेना की जगह अब रजत दलाल ने ली है। वह घर के नए टाइम गॉड बन चुके हैं। इसी के साथ उनको स्पेशल पावर भी दे दी गई है। इस पावर के तहत रजत ने 7 नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स में से 1 को सेफ किया और टाइमलाइन बदल डाली है। अपने मास्टर स्ट्रोक से रजत दलाल ने किस कंटेस्टेंट को सेफ किया है, आइए जानते हैं…
रजत दलाल को मिली बड़ी पावर
फैन पेज ‘द खबरी’ ने बिग बॉस 18 के अपकमिंग एपिसोड का प्रोमो जारी किया है। इसमें आप देख सकते हैं कि सभी घरवाले लिविंग एरिया में बैठे हैं। इस दौरान बिग बॉस घर के नए टाइम गॉड रजत को पावर देते हुए कहते हैं कि इस हफ्ते घर से बेघर होने वाले 7 नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स में से उन्हें किसी 1 को सेफ करना है।
वीकेंड का वार से पहले बदली टाइमलाइन
प्रोमो में आप देख सकते हैं कि बिग बॉस से पावर मिलने के बाद रजत दलाल सबसे पहले करणवीर मेहरा को नॉमिनेट ही रखने का फैसला लेते हैं। इसका कारण बताते हुए वह कहते हैं कि करण कोई काम नहीं करते हैं। वह घर में सिर्फ तिल्ली मारने का काम करते हैं। इसके बाद रजत कशिश कपूर का नाम लेते हैं।
कशिश कपूर को नॉमिनेट ही रखने का कारण बताते हुए रजत कहते हैं कि वह पूरे दिन शिल्पा शिरोडकर के साथ बैठी रहती हैं लेकिन टाइम गॉड के टास्क के वक्त मुझे पता चला कि उनका झुकाव मुझे टास्क जीतने की तरफ था। वो जिनके साथ बैठती हैं उन्हीं के साथ अगर दगाबाजी कर सकती हैं तो किसी की सगी नहीं हो सकती हैं।
किस कंटेस्टेंट को नॉमिनेशन से किया सेफ
आपको बता दें कि इस हफ्ते बिग बॉस 18 से बेघर होने के लिए 7 लोग नॉमिनेट हुए हैं। इनमें करणवीर मेहरा, दिग्विजय सिंह राठी, कशिश कपूर, तजिंदर पाल सिंह बग्गा, चुम दरांग, श्रुतिका अर्जुन और खुद रजत दलाल शामिल हैं। हालांकि टाइम गॉड बनने से रजत पहले ही नॉमिनेशन से सेफ हो गए हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो उन्होंने दिग्विजय सिंह राठी को सेफ कर लिया है। हालांकि मेकर्स की तरफ से पुष्टि नहीं की गई है। इसलिए कौन सेफ हुआ है, यह एपिसोड टेलीकास्ट होने के बाद पता चलेगा।
संबंधित खबरें
भारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
14 hrs agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
14 hrs ago'बिग बॉस 20' में फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट ओपी संग खेला ब्लेम गेम!
15 hrs ago'रामायण' में है कार्तिक आर्यन का 'जुड़वां'? 'शत्रुघ्न' को देख चौंक गए फैंस
16 hrs agoशाहरुख खान की 'किंग' का धमाकेदार पोस्टर हुआ रिलीज
17 hrs ago'एनर्जी नहीं...', 'रामायण' के गानों पर ट्रोल हुए एआर रहमान ने तोड़ी चुप्पी
18 hrs agoभोजपुरी सिंगर अभिषेक सिंह के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कार में की तोड़फोड़
18 hrs ago21 साल बाद कुमार सानू-उदित नारायण ने साथ में लगाए सुर, रिकॉर्ड किया गाना
19 hrs ago'जेलर 2' ने 12 दिनों में 700 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
20 hrs agoरश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines